Back
714वां उर्स: नूंह की दरगाह पर अमन-शांति और सुरक्षा की तैयारियाँ
AMANIL MOHANIA
Nov 19, 2025 10:20:49
Nalhar, Haryana
नूंह में हजरत शेख मूसा की दरगाह पर 714 वां सालाना उर्स मनाया गया। हजरत शेख मूसा की दरगाह पर 714 वां सालाना उर्स पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजार। नूंह की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित हजरत शेख मूसा की दरगाह पर 714 वां सालाना उर्स मनाया गया। इस उर्स में ख्वाजा फरीद अहमद निजामी दिल्ली, कमाल बाबा बीजेपी, मौलाना मोहम्मद आरिफ राजा अश्फाकी टॉई, मौलाना रमजान अलवर, मौलाना रफीक, शेरे मेवात मुफ्ती मोहम्मद इसाक अश्फाकी टॉई, कारी अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ख्वाजा फरीद अहमद निजामी दिल्ली ने कहा कि हमने यहां आकर मुल्क के अमन- शांति, तरक्की के लिए दुआ की है। इसके अलावा उर्स में पहुंचे बड़े धार्मिक उलेमाओं ने कहा कि नूंह जिले में सामाजिक बुराइयां बड़ी तेजी से फैल रही हैं। इन बुराइयों में ऑनलाइन ठगी के अलावा विवाह-शादियों में ज्यादा दहेज का चलन समाज को लगातार खोखला करता जा रहा है। इसके अलावा और नई-नई बुराइयां समाज में तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क में अमन व शांति बरकरार रहे। जहां पुलिस प्रशासन व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन 714 वां सालाना उर्स बहुत ही अमन-शांति के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि हजरत शेख मूसा निजामुद्दीन औलिया के खलीफा थे और जब वो अरावली पर्वत से गुजर रहे थे, तो उनका पल्लू झाड़ियों में अटक गया था और वो यहीं पर रुक गए थे. उसी दिन से इस जगह पर पल्ला गांव स्थित है और वहीं पर उनकी दरगाह है। इस दरगाह में एक पानी का गड्ढा है। माना जाता है कि अगर उस गड्ढे के पानी से शरीर के मस्सों पर लगाया जाए तो मस्से खत्म हो जाते हैं। दूसरा इस मजार पर दो मीनार हैं। माना जाता है कि एक मीनार को हिलाने पर दूसरी मीनार अपने आप हिलती है। ये ऐतिहासिक धरोहर आज भी इलाके में कायम है और लोग दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए भी आते हैं। इसी हजरत शेख मूसा की दरगाह पर 714 वां सालाना उर्स मनाया गया।
153
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 19, 2025 11:36:140
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 19, 2025 11:35:490
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 19, 2025 11:35:310
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:35:060
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 19, 2025 11:34:390
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 11:34:290
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:530
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 19, 2025 11:33:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 11:33:040
Report