Back
खनन विभाग पर कार्रवाई की मांग: अवैध खनन से राजस्व और पर्यावरण खतरे
HHHarvinder Harvinder
Mar 06, 2026 09:21:06
Mahendragarh, Haryana
खनन विभाग पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन को लेकर गांवों के सरपंचों ने खनन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के कई गांवों के सरपंचों ने जिला खनन अधिकारी से मुलाकात कर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की。
सरपंचों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है, लेकिन खनन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और क्षेत्र का पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है।
सरपंचों का कहना है कि कई स्थानों पर खुलेआम नियमों की अनदेखी कर खनिज सामग्री निकाली जा रही है और रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों से उसका परिवहन किया जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
सरपंचों ने जिला खनन अधिकारी से मांग की कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए ताकि इस पर रोक लग सके।
इस संबंध में जिला खनन अधिकारी ने बताया कि सरपंचों की ओर से अवैध खनन की शिकायत मिली है। मामले की जांच करवाई जाएगी और जहां भी अवैध खनन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के कोतवाली मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़ा में दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद में एक युवक की पिटाई के बाद परिजन युवक को लेकर के पहुंचे थाने, पीड़ित पक्ष की सुनवाई करते हुए पुलिस उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:05:080
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 06, 2026 15:04:530
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 06, 2026 15:04:360
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 06, 2026 15:04:140
Report
1
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 06, 2026 15:02:220
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:02:120
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:01:500
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 06, 2026 15:01:200
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 06, 2026 15:00:440
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 06, 2026 15:00:160
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 06, 2026 14:49:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 14:49:350
Report