Back
दमोह में दसवीं कक्षा के स्टूडेंट की हत्या से शहर में सनसनी
MDMahendra Dubey
Mar 06, 2026 15:04:53
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह में स्कूली छात्रों का विवाद, दसवीं के छात्र की हत्या के बाद सनसनी.. एंकर/ एमपी के दमोह में एक दसवीं क्लास के स्टूडेंट की निर्मम हत्या के बाद सनसनी फैल गई है , इस हत्याकांड का आरोप भी स्कूली छात्रों के ऊपर ही है जिन्होंने बीच सड़क मृतक छात्र पर चाकुओं से वार किए और भाग खड़े हुए। मामला शहर के ओजस्विनी स्कूल के नजदीक का है जहां आज दसवीं क्लास के फायनल एग्जाम का पेपर देने के लिए ऋषि अहीरवाल नाम का छात्र गया था, ऋषि इमलाई के सरकारी स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र था और बोर्ड एग्जाम के लिए ओजस्विनी स्कूल उसका सेंटर था। ऋषि परीक्षा देने के बाद सेंटर से बाहर निकला तो चार से पांच लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया और ऋषि गंभीर घायल हो गया। इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे दमोह के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। मृतक छात्र के साथियों के मुताबिक बीते शनिवार को ऋषि और कुछ स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हुआ था और उन्होंने देख लेने की बात कही थी और आज जो लोग ऋषि पर हमला करने आए उन्होंने मास्क पहन रखे थे जिससे ये साफ नहीं हो पा रहा है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। वारदात की खबर लगते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और मामला दर्ज किया वहीं पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report