Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ED ने Sowbhagya Ispat के धोखाधड़ी में 26.86 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति अटैच की
NJNaynee Jain
Mar 06, 2026 15:02:12
Noida, Uttar Pradesh
ED Hyderabad Zonal Office has provisionally attached immovable properties valued at Rs. 26.86 Crore under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 in a bank fraud case of M/s Sowbhagya Ispat India Pvt. Ltd. (SIIPL). The attached properties consist of residential flats, residential house, and open plots of land. ED initiated investigation on the basis of FIR registered by CBI, BS&FB, Bangalore under Sections 120-B, 420, 468 and 471 of IPC and Section 13(2) read with 13(1)(d) of the Prevention of Corruption Act, 1988 against M/s Sowbhagya Ispat India Pvt. Ltd., its Directors and others for defrauding Andhra Bank (now Union Bank of India) and causing wrongful loss to the bank.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVishnu Sharma
Mar 06, 2026 19:02:00
Jaipur, Rajasthan:हमें दंगा नहीं, गंगा चाहिए — विधानसभा में विधायक गोपाल शर्मा ने तीखे तेवर दिखाए। भट्टा बस्ती और शास्त्री नगर क्षेत्रों के मुद्दे उठाए गए। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने तीखे तेवर दिखाए, भट्टा बस्ती और शास्त्री नगर को अशांत क्षेत्र बताते हुए मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय इन क्षेत्रों में अराजकता के कारण लोगों को पलायन तक करना पड़ा, जो बेहद चिंताजनक स्थिति थी। राजस्थान विक्षुब्ध क्षेत्र में स्थावर संपत्ति के अंतरण के प्रतिषेध और परिसरों से किराएदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक 2026 पर चर्चा में विधायक गोपाल शर्मा ने हिस्सा लिया। शर्मा ने संशोधन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा 'शहीदों के खून का असर देख लेना, रहेगा ना जालिम का घर देखना'। जहां तक इस बीमारी की जड़ है जयपुर के जौहरी बाजार में — रोशनी बेगम 22000 रुपए अपनी संतानों को देकर गई थीं ताकि मस्जिद बनाएंगे, पर बच्चों ने दुकान खरीद ली और एक मस्जिद बनाई। 27 नवंबर 1938 को लोगों का जमावड़ा वहां पहुंचा और जौहरी बाजार की दुकानों को तोड़कर सीढ़ियां बनानी शुरू कर दीं; ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पुलिस भेजी। गोली से 22 लोगों की मृत्यु हो गई; 4000 लोग जयपुर छोड़कर दिल्ली चले गए। गाज़ी फकीर ने जयपुर के आसपास जमीन खरीदनी चाही, पर सरकार ने नाकाम किया। आमेर की तरफ शिक्षण संस्थान दिखता है, पर केंद्रीय सुरक्षा बल बसाया गया, जिससे आज तक विवाद नहीं हुआ। भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर अशांत क्षेत्र, पलायन जैसी स्थितियाँ। गोपाल शर्मा ने कहा बिल में कहीं नहीं लिखा है कि हिंदू मुसलमान के लिए है; सांप्रदायिकता का उल्लेख नहीं है; फिर इसे कैसे सांप्रदायिक माना जा रहा है। शर्मा ने कहा कि शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती जैसे क्षेत्रों में जाते हैं तो मंदिरों के ऊपर मांस फेंका जाता है। लंकेश्वर कॉलोनी में एक घर बचा है क्योंकि ऐसे हालात पैदा कर दिए गए। गंगापोल में एक व्यक्ति मरता है तो तुरंत मुआवजा मिल जाता है, जबकि कन्हैया लाल को मुआवजा देर से मिला। शर्मा ने कहा गुजरात में यह कानून वर्षों से लागू है और वहां 25 वर्ष से दंगे नहीं हुए। 'हमें दंगा नहीं, गंगा चाहिए'। विधेयक को प्रभावी बनाने के लिए संशोधन का सुझाव देते हुए कहा कि संपत्ति अंतरण अधिकार कलेक्टर के पास हों, ताकि निर्णय एकरूप हों और प्रशासनिक प्रक्रिया पारदर्शी बने। यह विधेयक किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अराजकता और जबरन लेन-देन के खिलाफ है; कानून में किसी समुदाय का नाम नहीं, बल्कि उद्देश्य सिर्फ विक्षुब्ध क्षेत्रों में संपत्ति की खरीद-फरोख्त स्वेच्छा से और दबाव के बिना हो। बाइट — गोपाल शर्मा, भाजपा विधायक。
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 06, 2026 18:46:49
Noida, Uttar Pradesh:महादेव मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति खंडित कर चोरी का आरोप, अलीगढ़ के कौड़ियागंज इलाके में महादेव मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति खंडित कर चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि मंदिर में रखी राधा-कृष्ण की मूर्ति को खंडित कर चोरी करने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा है. सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं भाजपा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 06, 2026 18:45:43
Morena, Madhya Pradesh:गुना में भीषण सडक़ हादसा, नई खुशियां खरीदने निकले एक ही परिवार के तीन चिराग बुझे, मासूम सहित पिता-पुत्र की मौत गुना। जिला मुख्यालय के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक हृदय विदारक सडक़ दुर्घटना घटित हुई, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नया ट्रैक्टर खरीदने का सपना लेकर घर से निकले चार रिश्तेदारों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में 7 वर्षीय मासूम बच्चे सहित उसके पिता और ममेरे भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ट्रैक्टर खरीदने की खुशी मातम में बदली प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरा गांव निवासी मुकेश भील अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए बेहद उत्साहित थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुकेश अपने पिता समान ममेरे भाई शंकर भील भाई बाबूलाल और अपने 7 साल के मासूम बेटे दीपक को लेकर एक ही बाइक से गुना के लिए रवाना हुए थे। उन्हें क्या मालूम था कि जिस ट्रैक्टर को लाने वे जा रहे हैं, नियति ने उससे पहले ही उनके लिए मौत का जाल बिछा रखा है। झागर के पास काल बनकर आया अज्ञात वाहन जैसे ही इनकी बाइक झा गांव के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार सडक़ पर दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची झागर पुलिस और डायल-112 की टीम ने लहूलुहान हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मुकेश भील, उसके मासूम बेटे दीपक और शंकर भील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाबूलाल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है। रिश्तों के ताने-बाने में बिखरा परिवार इस हादसे ने न केवल तीन जानें लीं, बल्कि रिश्तों के एक पूरे ताने-बाने को उजाड़ दिया। मृतक मुकेश और शंकर आपस में ममेरे भाई थे, जबकि छोटा दीपक मुकेश का इकलौता सहारा था। घायल बाबूलाल और मृतक शंकर सगे भाई हैं। एक ही झटके में पिता, पुत्र और भाई को खोने की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन व उसके चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 06, 2026 18:45:24
Bhiwani, Haryana:भिवानी में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेटर गिरा 5 मजदूर घायल भिवानी में निर्माणाधीन मॉल नुमा इमारत के तीसरी फ्लोर का लेंटर गिरने से 5 मजदूरों के दबकर घायल होने से सनसनी फैल गई। घायलों में एक मजदूर के सिर में चोटें आने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन एक बहुमंजिली इमारत के तीसरी तल की छत के लेंटर की ढलाई का काम आज चल रहा था। देर शाम करीब 9 बजे के बाद जब ढलाई हो रही थी तथा करीब दो दर्जन मजदूर काम पर लगे थे तो एकाएक लेंटर नीचे खिसकने लगा तथा स्पॉट हटने की वजह से लेंटर नीचे गिर गया। इस कारण 5 मजदूर नीचे दब गये। फायर ब्रिगेड से रेस्क्यू टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल थाना सिविल लाइन प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों में से 2 को नागरिक अस्पताल में तो 3 को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सामान्य अस्पताल में भर्ती घायलों में एक की हालत नाजुक है। घायल मजदूर ने हादसे के बारे में जानकारी दी। बहरहाल हादसा कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन बड़ा हादसा होते होते तक गया क्योंकि घटना के वक़्त दो ठेकेदारों के दो दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे। करीब एक साल से मालनुमा बिल्डिंग का काम चल रहा है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 06, 2026 18:30:59
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -मध्यप्रदेश के पांढुर्णा जिले में देर शाम कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना पांढुर्णा के घनपेठ बायपास पर खड़क नदी के पास स्थित कबाड़ी गोदाम की है। बताया जा रहा है कि होली पर्व के कारण गोदाम बंद था, इसलिए घटना के समय अंदर कोई मौजूद नहीं था। गोदाम संचालक अरुण शेंडे के अनुसार आग में प्लास्टिक, लोहा और अन्य कबाड़ी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस आगजनी में करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्लास्टिक और कबाड़ के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका, जिससे आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आग लगने की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 06, 2026 18:30:45
Katni, Madhya Pradesh:बीच सड़क पर लड़की ने अधेड़ उम्र के मुस्लिम युवक को चप्पलों से पीटा कटनी जिले के सलीमनाबाद थाना के बाजार में दोपहर अचानक हड़कंप मच गया जब बीच बाजार में एक युवती ने मनचले अधेड़ उम्र के आदमी को चप्पलों से पीट डाला, जिसके बाद बाजार में भीड़ लग गई। यह मामला सलीमनाबाद थाना का है जहां एक युवती ने अधेड़ उम्र के आदमी को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। पीड़ित का नाम शाकिर मंसूरी है और वह पानउमरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम पर लड़की को कई बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उसकी फोटो एडिट कर वायरल कर दी। फोटो वायरल होने पर लड़की भड़क गई और उसने शाकिर मंसूरी को सरे बाजार चप्पलों से पीट डाला। मजनू की धुनाई के बाद युवती ने सलीमनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है जहां पुलिस ने शाकिर मंसूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है。
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 18:22:28
Manpur, Madhya Pradesh:*जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े लाठी डंडों से की मारपीट-अमरपुर चौकी में मामला दर्ज।* उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम पड़वार में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे ग्राम पंचायत पड़वार में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया गांव के ही लवकुश जायसवाल और शिवकुमार जायसवाल ने लाठी-डंडों से अपने पड़ोसी बसंत जायसवाल, विमला जायसवाल, बुजुर्ग रामकरण और पूजा जायसवाल पर हमला कर दिया। वही दोनों पक्षों ने अमरपुर चौकी में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है मामले को गंभीरता से लेते हुए अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 06, 2026 18:17:23
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 06, 2026 18:16:42
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 18:15:14
104
comment0
Report
Mar 06, 2026 18:14:03
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेखुपुर निवासी मो. आजम की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने वन विभाग तिराहा के पास से अशफाक अहमद निवासी मोहम्मदपुर हाल निवासी हरहरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
49
comment0
Report
Advertisement
Back to top