icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136135
NNAVODEET Follow20 Jun 2024, 01:49 pm

बाढ़ से बचने व समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों व नेताओं से लगाई गुहार

Shahbad, Haryana:

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में बरसात का सीजन नजदीक आया तो ग्रामीणों को चिंता सताई रही है कि इस बार भी कहीं उन्हें फिर से बाढ़ का सामना करना न पड़े। बाढ़ से बचने व समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व राज नेताओं से ग्रामीणों ने गुहार लगाया। अनेकों गांवों के लोग बाढ़ की मार से बचाव के लिए शाहाबाद रेस्ट हाऊस में पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से मिले तो बेदी ने भी अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विधानसभा चुनाव निकट आते ही पूर्व राज्यमंत्री एक्शन मोड में हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा दीपोत्सव मेले में खरीदारों की भीड़, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यालय मैदान में दीपोत्सव मेला का आयोजन किया गया। एक ही मंच में दिवाली के दीपक, घर सजाने की सामाग्रियां, मधु, घी, ग्वालिन पुस्तक और अन्य सामाग्रियां एक ही स्थान पर मिलने से खरीदार काफी खुश दिखे। इस पहल की प्रशंसा भी की जा रही है। दिवाली मेला में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचकर अपनी खरीदारी कर रहे है। इनका कहना है कि दीये जलाकर ही ये दीपावली मनाने का काम करेंगे। वही बच्चें पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कह रहे है। बाइट - खरीदार बाइट - विक्रेता बाइट - विक्रेता लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report

टोंक के उनियारा में किसान की ज्वार की कड़बी पुलिया पर भीषण आग

Tonk, Rajasthan:टोंक | उनियारा में किसान की ज्वार की कड़बी की पुलिया में लगी भीषण आग किसान कन्हैया लाल गुर्जर के घर के बाहर रखी ज्वार की कड़बी की पुलिया में अचानक लगी आग। आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आगजनी की घटना में किसान को काफी नुकसान हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह चौधरी मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटे। सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI रतीराम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। ग्रामीण टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत जारी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ जंक्शन पटाखा बाजार में सुरक्षा नियम कड़ाई से लागू होंगे

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, दीपावली के अवसर पर पटाखा बिक्री के दौरान सुरक्षा इंतजामों की जांच के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार पुलिस टीम के साथ पटाखा बाजार पहुंचे। उन्होंने अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया और व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर बात की। सुथार ने दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक जरूरी सुरक्षा संसाधन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर दुकान पर अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त पानी और रेत से भरी बाल्टियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने बाजार पहुंचते हैं। दुकानदार सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस प्रशासन से मदद लें। व्यापारियों ने निर्देशों का पालन करने और दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, पानी व रेत रखने का भरोसा दिया। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ये निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top