136132
कुरुक्षेत्र की बेटी ने बनाया इतिहास, जीता देश का गर्व
Ladwa, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी रमिता जिंदल ने पेरिस ओलंपिक शूटिंग मैच में भारतीय टीम के फाइनल में क्वालीफाई न करने पर अपने परिवार के साथ घर पर मैच देखा। रमिता के पिता अरविंद जिंदल ने कहा कि उनकी उम्मीदें अभी भी कायम हैं। उन्होंने बताया कि रमिता ने 314.5 का निजी स्कोर बनाया है जबकि भारतीय टीम का कुल स्कोर लगभग 628.7 है। टीम 6वें स्थान पर रही है जो एक अच्छा रैंक है। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच कल 2 बजे से शुरू होगा। हमें उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM सम्राट चौधरी बक्सर दौरे में विश्वामित्र पार्क समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करीब दोपहर 12 बजे बक्सर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री सीधे बक्सर सेंट्रल जेल कैंपस स्थित वामन भगवान के मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे वामन भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना के बाद चुरमाणपुर पंचायत सरकार भवन पहुंचेंगे। चुरमाणपुर में मुख्यमंत्री का जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम करेगे। इस दौरान वे जीविका दीदियों से बातचीत करेंगे और उनके कार्यों तथा सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी लेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेगे।इनमें विश्वामित्र पार्क की योजना प्रमुख बताई जा रही है।मुख्यमंत्री विश्वामित्र पार्क का शिलान्यास 3D के माध्यम से करेंगे। इसके साथ ही जिले से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बक्सर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री अहिरौली स्थित हेलीपAccordion पेड पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से आरा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लगातार जायजा ले रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का बक्सर दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
नई ड्रग-डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से सुरक्षा एजेंसियाँ अब तेज़ पहचान करेंगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कॉन्फ्रेंस और एक्सिबिशन में ड्रग्स का पता लगाने वाले उपकरण और टेक्नोलॉजी दिखाई गईं। देहरादून के इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (IRDE) की साइंटिस्ट डॉ. साक्षी गुप्ता कहती हैं, हाथ में पकड़कर इस्तेमाल होने वाले केमिकल आइडेंटिफायर का वज़न 5 किलो है और यह 30 सेमी की दूरी से काम करता है; हमने इसे होमलैंड सिक्योरिटी की ज़रूरत के हिसाब से विस्फोटक का पता लगाने के लिए बनाया था और यह 10 सेकंड से भी कम समय में केमिकल पहचान लेता है. हमारी बातचीत नारकोटिक्स ब्यूरो से ड्रग्स का पता लगाने वाले ऐसे उपकरणों के लिए आगे बढ़ चुकी है. Dawell Lifescience Pvt Ltd के डायरेक्टर वैभव धसाल कहते हैं कि उनका डिवाइस नशीले पदार्थों का पता लगाने में सक्षम है, बिना बिजली या अधिक प्रशिक्षण के 5 मिनट में यह पहचान लेता है कि कौन सा पदार्थ लिया गया है; नयूरीन न ही ब्लड नमूले की ज़रूरत है और यह नैनोग्राम-स्तरीय सटीकता देता है. महाराष्ट्र, पुणे पुलिस और अन्य एजेंसियाँ इसका उपयोग कर रही हैं, डेमो अन्य राज्यों में भी हो चुके हैं और प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. यहाँ दिख रहा दूसरा पोर्टेबल डिवाइस लगभग 600 ग्राम वजन का है, जो लार नमूने पर भी काम करता है और तुरंत प्रिंटआउट देता है. तीसरा कॉम्बिनेशन यूनिट नशीले पदार्थ की पहचान के साथ फिजिकल सबूतों का विश्लेषण भी कर सकता है, जैसे बरामद पैकेट या सतहों पर छुआ गया प्रभावित भाग; इसे 10 लाख रुपये में उपलब्ध कराया गया है.0
0
Report
अलीगढ़ में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; परिवार ने आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ऊदला में 26 वर्षीय साबिया का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला सूचना पर पहुंचे पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी है मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के ऊदला का है, जहां मंगलवार को 26 वर्षीय साबिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजनों के मुताबिक साबिया ने करीब तीन महीने पहले अलीमुद्दीन से कोर्ट मैरिज की थी घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर-रोरावर से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि साबिया आत्महत्या नहीं कर सकती थी और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
गिलौला पुलिस गाड़ी से छलांग लगने के बाद इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत: 46 वर्षीय कमलेश
Noida, Uttar Pradesh:श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश: गिलौला इलाके में पुलिस की गाड़ी से छलांग लगाकर घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान निधन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती चंद्रकेश सिंह ने कहा, "आज 22 सितम्बर 2026 को नायब तहसीलदार के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना गिलौला की police मौके पर गई थी... माहौल बिगाड़ने पर 5 महिला और एक पुरूष को थाने ले जाया गया था। पुरूष ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी थी जिससे वह घायल हो गया था। घायल पुरूष को तुरंत CSC गिलौला ले जाया गया। उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक व्यक्ति 46 वर्षीय कमलेश है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुम्बई: मुख्यमंत्री फडणवीस ने लालबागचा राजा पांडाल दौरे पर_visuals-viral नहीं],
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: Chief Minister Devendra Fadnavis Visits Lalbaugcha Raja Pandal0
0
Report
खैरथल नगर परिषद के सभापति पर 10-15 करोड़ रिश्वत के आरोप
Alwar, Rajasthan:खैरथल नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम उर्फ विक्की चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की वजह बताते हुए मुंडावर विधायक ललित यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विक्की चौधरी का आरोप है कि सभापति पद का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए उसे 10 से 15 करोड़ रुपये की मांग की गई, विक्की के मुताबिक, खैरथल नगर परिषद चुनाव को लेकर जब कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही थी, उस दौरान विधायक ललित यादव का उनके पास फोन आया। विक्की का दावा है कि उन्हें कहा गया कि अगर सभापति का चुनाव लड़ना है तो 10 करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये तक देनी होगी, विक्की ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट मिलने के बाद भी उन्हें लगातार दबाव में रखा गया, दबाव के बीच विक्की चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए, बीजेपी में शामिल होने के बाद विक्की चौधरी को सभापति पद का प्रत्याशी बनाया गया और चुनाव में बराबर वोट आने के बाद पर्ची से फैसला हुआ। पर्ची में नाम निकलने के बाद विक्की चौधरी खैरथल नगर परिषद के सभापति निर्वाचित हुए, वहीं इन आरोपों पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने सफाई देते हुए 10 से 15 करोड़ रुपये मांगने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फोन पर बातचीत में 10 से 15 पार्षदों को लेकर थी, ललित यादव के मुताबिक कांग्रेस के पास 12 सदस्य थे और इसी संख्या को लेकर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में जाने के बाद कोई भी व्यक्ति अपने मन मुताबिक आरोप लगा सकता है। वही कांग्रेस विधायक ललित यादव और खैरथल निर्वाचित सभापति विक्की चौधरी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस ऑडियो ने पूरे चुनाव पर सवाल जरूर खड़े कर दिए है।0
0
Report
Advertisement
LNIPE के छात्रों का प्रदर्शन, मांगों के लिए प्रशासनिक भवन बंद
Noida, Uttar Pradesh:GWALIOR (MADHYA PRADESH): LNIPE Students Protest Over Demands, Lock Administrative Building visuals Dr. Kalpana Sharma (Vice Chancellor, LNIPE Gwalior), Pranav (Student, LNIPE Gwalior)0
0
Report
बांसवाड़ा धर्मान्तरण मामले में 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज; धमकी और जातीय गाली के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बांसवाड़ा धर्मान्तरण का मामला आया सामने पीड़ित ने 16 लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज सल्लोपाट थाने में कराया मामला दर्ज धर्मान्तरण नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जातिसूचक गाली देने का भी लगाया आरोप कलिंजरा थाना क्षेत्र के माकड़ीचोर गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट0
0
Report
बूंदी नगर परिषद के नए सभापति-उपसभापति का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों का उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी नगर परिषद से नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा और उपसभापति संजय भूटानी का मंगलवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर परिषद से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरा। इस दौरान समर्थकों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में जमकर नारे लगाए। जगह-जगह विभिन्न संगठनों और शहरवासियों ने सभापति व उपसभापति का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विजय जुलूस में समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ लंका गेट स्थित सभापति भरत शर्मा के निज आवास पहुंचा, जहां समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।0
0
Report
Advertisement
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटर्न नर्सिंग छात्रों का धरना, डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न नर्सिंग छात्र धरने पर बैठे, मारपीट के मामले के बाद धरने पर बैठे, काली पट्टी बांधकर रात में भी प्रदर्शन जारी, छात्रों ने इंटर्न डॉक्टरों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पूरे मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्र, जांच टीम गठित, मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन होने से स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का मामला।0
0
Report
इंदौर पंप संचालक: पानी आपूर्ति में नई पहल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पंप संचालक0
0
Report
दिल्ली: आनंद पारबत क्षेत्र में Knife अटैक, ACP ने घटनास्थल का दौरा किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ACP Visits Spot After Man Killed In Knife Attack In Anand Parbat Area0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में डोल ग्यारस उत्सव में अखाड़ों ने दिखाए रंगारंग करतब
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में डोल ग्यारस पर्व बुधवार को धार्मिक आयोजनों के साथ पूरे उत्साह से मनाया गया। शहर में कई स्थानों पर फरियाली खिचड़ी का भंडारा हुआ। भगवान श्री कृष्ण डोल में बैठकर अखाड़ों के साथ निकले। भक्तों ने जगह-जगह प्रभु की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक संगठनों ने डोल के स्वागत के लिए जगह-जगह पंडाल और मंच सजाए। सरकारी डोल से आयोजन की शुरुआत हुई। इसके बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कई समाजों के झिलमिल करते डोल अखाड़ों के साथ निकलना शुरू हुए। नगर में डोल के साथ विभिन्न समाजों के अखाड़े शामिल हुए और अखाड़ों के कलाकारों ने एक से एक करतब दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया। महिलाओं ने डोल का पूजन कर ग्रहण किया अन्न डोल ग्यारस पर्व पर दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं सहित अन्य भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के डोल का इंतजार था और शाम को जैसे ही डोल निकले महिलाओं ने डोल में विराजे भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और मनोकामना पूरी होने व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। नगर के मुख्य मार्गों से रातभर निकले समस्त डोल धानमंडी स्थित भगवान ओंकारेश्वर मंदिर में एकत्रित हुए। जहां सभी की एकसाथ पूजा की गई। सांफा बाँधकर किया स्वागत नगर में ढोल-ढमाके व बैंडबाजे के साथ निकले अखाड़ों के उस्तादों का विभिन्न संगठनों और ग्रुपों के पदाधिकारियों ने सांफा बांधकर स्वागत किया गया। साथ ही शील्ड भी प्रदान की गई। वहीं विभिन्न धार्मिक संगठनों ने मंच बनाकर फलाहारी खिचड़ी और लड्डू का वितरण किया।0
0
Report
कवर्धा में ट्रकों की भिड़ंत: स्टेरिंग में फंसे चालकों को डायल-112 ने बचाया
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा खबर स्टेरिंग में फंसे दो ट्रक चालकों को डायल-112 ने किया रेस्क्यू कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम राजाडार में दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालक स्टेरिंग में फंस गए। सूचना मिलते ही डायल-112 चिल्फी पैंथर-1 टीम मौके पर पहुंची और थाना चिल्फी पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद स्टेरिंग रॉड काटकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में मुकेश सिंह विश्वकर्मा जबलपुर से रायपुर और शिवम चौरसिया रायगढ़ से छतरपुर जा रहे थे। दोनों घायल हो गए थे। मौके पर 108 वाहन के नहीं पहुंच पाने पर डायल-112 टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी बोड़ला पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।0
0
Report
श्रावस्ती में जमीन कब्जे के विवाद के बीच हिरासत में मौत, गांव में तनाव
Shravasti, Uttar Pradesh:जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप。 एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया। एसडीएम के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए नायब तहसीलदार के साथ पुलिस फोर्स गांव पहुंची थी। आरोप है कि कब्जे की कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पांच महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने थाने ले जाते समय सरकारी वाहन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई。 वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि व्यक्ति को चलती गाड़ी से धक्का दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。 मामला श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान विपक्षी पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने पांच महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि सभी को सरकारी वाहन से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने वाहन से छलांग लगा दी। और वाहन से गिरने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं。 फिलहाल मौत की असली वजह और घटना के पूरे क्रम को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों, मौके पर मौजूद लोगों और अन्य तथ्यों के आधार पर पड़ताल कर रही है। जमीन विवाद में हुई इस मौत के बाद गांव में तनाव और हड़कंप का माहौल है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर सरकारी वाहन से व्यक्ति के गिरने की घटना किन परिस्थितियों में हुई और उसकी मौत कैसे हुई。 बाइट - चंद्रकेश सिंह, एडिशनल एसपी。 बाइट - सुनील कुमार, मृतक का भतीजा。0
0
Report
Advertisement
