icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136027
VIPIN KUMARVIPIN KUMARFollow20 Jul 2024, 11:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिवक्ता बलबीर कौर की संदिग्ध मौत मामले में दुर्ग कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 4 सदस्यीय समिति गठित

Durg, Chhattisgarh:भिलाई के स्मृति नगर स्थित हाईटेक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 1 नवंबर 2026 को उपचार के दौरान अधिवक्ता बलबीर कौर (चौहान) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और स्थिति की सही जानकारी न देने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दुर्ग ने अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। टीम में सीएमएचओ व विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं, जिन्हें 15 दिनों के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन सौंपना होगा। पीड़ित परिवार व अधिवक्ता संघ ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। Collector Orders Probe into Suspicious Death of Advocate Balbeer Kaur in Bhilai; 4-Member Committee Formed
0
0
Report

मऊरानीपुर: नशे में कार चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर घायल....

RDRAJEEV DIXITFollow10m ago
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। शराब के नशे में कार चला रहे युवक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव उर्फ मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक दुकान पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक कार लेकर निकला और नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार ऑटो से जा टकराई। हादसे के बाद कार सवारों ने गाड़ी पीछे की और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने मऊरानीपुर कोतवाली में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
0
0
Report

अनंत सिंह की शांति के लिए मोकामा के गांव में चार दिन अखंड पाठ और भंडारे

Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की सुख शांति और कष्ट दूर करने के लिए नदवां गांव के लोग चार दिन तक अखंड पाठ कर रहे हैं। गांव के कल्याण और शांति के लिए महावीर जयंती पर 180 ग्रामीण सुंदर कांड का अखंड पाठ भी करेंगे। इसके अलावा रामचरितमानस का चार दिनी अखंड पाठ कर ग्रामीण गांव पर आए कष्ट को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर अनंत सिंह पर कोई विपत्ति आती है, तब इसका असर पूरे गांव पर पड़ता है। हमलोग अखंड पाठ कर गांव और उनके परिवार पर आई इस विपत्ति को दूर करने के लिए अखंड पाठ कर रहे हैं। चार दिनों तक लगातार गांव में पाठ करने वाले और सभी ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। अखंड पाठ में पूरे गांव के लोग पूरी तन्मयता से सहयोग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top