Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhajjar124103

झज्जर के अतुल धनखड़ ने तीसरे दिन लगातार गोल्ड जीता, गुरुग्राम की साम्या शिंगारी चमकी

STSumit Tharan
Nov 05, 2025 11:26:10
Jhajjar, Haryana
हरियाणा स्टेट गेम्स की तैराकी स्पर्धा में झज्जर और गुरूग्राम ने किया जलवा. मैन्स कैटेगरी में झज्जर और वूमैन्स कैटेगरी में गुरूग्राम रहा अव्वल. झज्जर के अतुल धनखड़ ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक में जीते गोल्ड मेडल. गुरुग्राम की साम्या शिंगारी ने 200, 400, 800 और 1500 मीटर फ्री स्टाइल के अलावा 100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक तथा 400 मीटर आईएम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किए. हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य खेल काफी समय बाद हो रहे हैं और इन खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. भीम अवॉर्डी चरण सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. हरियाणा राज्य खेलों की तैराकी प्रतियोगिता तीन दिन चली, अब गुरूवार से वाटरपोलो और शुक्रवार को ट्रायथलॉन के मुकाबले होंगे. विजेता एथलीट नेशनल गेम्स में भाग लेंगे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NCNITIN CHAWRE
Nov 05, 2025 13:34:18
Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के सोशल मीडिया में कुछ युवाओं ने एक वीडियो बनाया था जिसमें कैफे में लड़के लड़कियां बैठे हुए आपस में बात करते दिख रहे है इतने में दो युवक धड़धड़ाकर कैफे में आते है और एक युवक को पकड़ कर धमकाते है जिसे देख वह मौजूद सभी लोग भाग जाते है वीडियो में नकली रिवाल्वर के साथ भयोकाल दिखाते युवकों का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया ओर उसके बाद जाँच शुरू हो दी। कटनी के एन के जे थाना क्षेत्र के तिलक कॉलेज के पास बने एक लव बाइट कैफे का है जहां पर कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों ने मजाक मस्ती में ये वीडियो बना लिया जिसमें एक नकली बंदूक भी इस्तेमाल की गई पुलिस की जांच में आए सभी लड़कों को पुलिस ने समझाइश दी और बताया ऐसे कोई वीडियो नहीं बनाए जिससे समाज में गलत मैसेज जाए..वहीं युवकों ने अपनी गलती मानते हुए ऐसे दोबारा न करने की बात कही।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 05, 2025 13:33:50
Dholpur, Rajasthan:सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा ,हादसे में करीब 7 जने हुए गंभीर घायल , सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती , टेंपो चालक टेंपो को लेकर मौके से हुआ फरार , सरमथुरा उपखंड में मोठीयापुरा पुल के पास की है घटना सरमथुरा , धौलपुर सरमथुरा उपखंड में मोठीयापुरा पुल के पास सड़क मार्ग पर सवारियों से भरा एक टेंपू आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गया। जिससे टेम्पो में बैठी करीब आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गई वही घटना की सूचना लोगो ने सरमथुरा थाना पुलिस को दी जिसपर सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा पर लाया गया जहां घायलों को उपचार किया गया वही मिली जानकारी के अनुसार टेंपो कुरीगवा नादनपुर की तरफ से सवारियां लेकर सरमथुरा की ओर आ रहा था तभी अचानक से खुर्दिया गांव के पास सड़क पर आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे टेम्पो में बैठी करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घटना के बाद टेंपो चालक टेंपो को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 05, 2025 13:33:35
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सिद्ध पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की वहीं विपक्ष पर निशान साधा है। इटावा शहर के सिद्ध पीठ काली बांह मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भाजपा नेता अपर्णा यादव बेटी के साथ पहुंचकर पूजा अर्चना की है इस दौरान मंदिर में दीप भी जलाए है। अपर्णा यादव ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म के अनुपालन के लिए आज एक निवेदन करती हु कि अपने सिद्ध पीठ और ज्योतिर्लिंग की रक्षा करे धर्म की रक्षा से ही अपनी रक्षा होती है धीरेन्द्र शास्त्री के यात्रा को लेकर कहा कि ऐसी यात्रा निकलनी भी चाहिए वो अच्छा काम कर रहे है SIR को लेकर कहा कि जो लोग घुसपेठिये है उनको तो नेस्तनाबूद तो करना ही पड़ेगा ऐसे लोग हमारे समाज और लोकतन्त्र के लिए बहुत खतरनाक है इसमें केंद्र सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है एजेंसी भी काम कर रही है जैसे ही रिपोर्ट आएगी बहुत से लोगों के होश फाख्ता उड़ जाएंगे हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी के द्वारा 25 लाख वोट चोरी के आरोप पर कहा कि वो जो यह बात बोलते रहते है उसका कोई तथ्यात्मक कोई वजूद नहीं होता है गप मारने वाली बात इतने सीनियर को नहीं करनी चाहिए काफी समय से राजनीति में ऐसी बात क्यों करते है बहुत ही हास्यास्पद है। वहीं बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार में जिस तरह से अराजकता रही हैपिछले 50 वर्षों का इतिहास उठाकर देख लीजिए कॉलेज की बिल्डिंग बन गई लेकिन टीचर नहीं रखे गए है बिहार में बहुत बेरोजगारी है वहा का व्यक्ति अन्य प्रदेशों में है उनके लिए बिहार में कोई जगह नहीं है अब विपक्ष नौकरी देना चाह रहे है जब सत्ता में थे तब कहा थे वो नौकरी देने वाले लोग , पीएं नरेंद्र मोदी ने सभी को साथ लेकर चलने वाले है बिहार में बहुत कीचड़ है अब बिहार में कमल खिलने जा रहा है। बाइट:-अपर्णा यादव - भाजपा नेता
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 05, 2025 13:33:05
Ranchi, Jharkhand:बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया में प्रकृति की गोद में बसे पवित्र स्थल लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 2025 का पारंपरिक विधि-विधान और भक्तिपूर्ण माहौल में समापन हुआ।मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री चमरा लिंडा मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान समिति केद्वارة सरना कोड लागू करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाने संथाली भाषा की पढ़ाई विश्वविद्यालय तक करने संथाली को हिंदी के साथ प्रथम राज्य भाषा का दर्जा देने सहित कई मांगे में मुख्यमंत्री से की गई जय लुगुबाबा के जयघोष, मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तमाम अतिथियों का यह स्वागत लुगू बुरू महोत्सव 2025 के मुख्य दिन हो रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन पवित्र स्थल पहुंचने के बात सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक कल्पना सोरेन और तमाम अतिथियों ने लुगू बाबा की पूजा की जिसके बाद उनके स्वागत में भी आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री और अतिथियों के स्वागत में नृत्य स्वागत गान की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। विजुअल्स लुगू बुरू महोत्सव में न सिर्फ झारखंड के विभिन्न जिलों से बल्कि देश और विदेश से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना पूरा संबोधन संथाली भाषा में जोहर के साथ शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली बार आप सबसे इस पवित्र स्थल पर मुलाकात हो रही है और तीन दिन के सम्मेलन में आए सभी मेहमानों भाई बहनों को मेरा जोहार। बाइट... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा समाज सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर कैसे मजबूत रहे और नई पीढ़ी को हम कैसे साथ लेकर चलें इसके लिए हर रोज वह कार्य कर रहे हैं। ये सम्मेलन सिर्फ मेले का सम्मेलन नहीं बल्कि शुद्ध रूप से धर्म की जगह है। इस महोत्सव के दौरान समाज के लोग क्या-क्या काम करेंगे इसकी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे सभी धर्म के लोग अपने समाज के लिए काम कर रहे हैं हम सबको भी मिलकर हमारे समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म सभी धर्म से अलग है और जल जंगल जमीन हमारा घर है हम पर्यावरण की रक्षा करते हैं लेकिन दुनिया भर में आज पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं और पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। बाइट..... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था धीरे-धीरे उसे सपने को साकार करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं हालांकि सामाजिक व्यवस्था में हम काफी पिछड़े हैं लेकिन सबके साथ-साथ हमें भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री ने खुद के ऊपर किए गए केस का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया था लेकिन ऐसी व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की गुरु जी भी बहुत बार जेल गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा है कि यह धर्म यात्रा अच्छे से संपन्न हुआ होगा और जिसकी जो मन्नत है लुगू बाबा उसे पूरा करें। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनकर उन्हें आदिवासी समाज और पूरे राज्य की सेवा का जो जिम्मा मिला है वह उसे पूरा करते रहेंगे। बाइट.... मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लुगुबुरू महोत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि यह झारखंड की आदिवासी अस्मिता, लोक संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत उत्सव है। लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ सांताली समाज का पवित्रतम तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु एकत्र होकर धरती, जल, जंगल और जन के इस पवित्र रिश्ते का उत्सव मनाते हैं।यह पर्व झारखंड की उस आत्मा को अभिव्यक्त करता है, जिसमें प्रकृति ही ईश्वर है, और लुगुबाबा उसका साकार स्वरूप।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 05, 2025 13:32:50
Sambalpur, Odisha:ଆଜି ପବିତ୍ର କାର୍ତିକ ପୂର୍ଣମୀ| ଏହି ଅବସରରେ ଏ ଧରାଧାମ ର ପରିବେଶ ଚାରିଆଡେ ଭକ୍ତିମయ| ସମ୍ବଲପୁର ମଧ୍ୟ ଏହି ଭକ୍ତିମୟ ପରିବେଶ ରୁ ବାଦ ପଡି ନାହିଁ | ପବିତ୍ର କାର୍ତ୍ତିକ ପୂର୍ଣମୀ ଅବସରରେ କେଉଁଠି ଭଜନ କୀର୍ତନ ହେଉଛି ତ କେଉଁଠି ମହାନଦୀ ଘାଟରେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ ହେଉଛି ତ କେଉଁଠି ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ମନ୍ଦିରରେ ଦିଅଁ ଦର୍ଶନ କରିବା सହ ପ୍ରସାଦ ସେବନ ମଧ୍ୟ କରୁଛନ୍ତି | ଆଜି ବଡି ଭୋର ସକାଳୁ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ସହ ଭଜନ କୀର୍ତନ ରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ|ମାନ୍ୟତା ରହିଛି କାର୍ତିକ ମାସ ହେଉଛି ସବୁଠାରୁ ପୁଣ୍ୟ ମାସ |ମାସ ସାରା ପୂଜାଧ୍ବଜା ଦାନ ଧର୍ମ ରେ ବ୍ୟତୀତ କରିବା କଥା କିନ୍ତୁ ଆଜିକାଲି ସମୟରେ ବ୍ୟସ୍ତ ତମ ଜୀବନ ରେ ମାସ ସାରା ନ ହେଲେ ମଧ୍ୟ ଗୋଟିଏ ଦିନ ଏହି ପୂର୍ଣମୀ ଦିନ ରେ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଦାନ ଧର୍ମ,ମନ୍ଦିର ଦର୍ଶନ,ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ କରୁଛନ୍ତି|ଏହା ଦ୍ୱାରା ପରିବାର ରେ ସୁଖ ସମୃଦ୍ଧି ବିରାଜମାନ ହୋଇଥାଏ ବୋଲି କୁହାଯାଏ|
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 05, 2025 13:32:22
Damoh, Madhya Pradesh:यूनिटी मार्च के तहत सांसद और मंत्री ने निकाली 16 किलोमीटर की पदयात्रा. देशभर में यूनिटी मार्च के तहत दमोह जिले में आयोजन शुरू हो गए और पीएम मोदी के निर्देश के बाद सांसद पदयात्रा पर हैं. दमोह जिले के शहीद ग्राम माने जाने वाले जेरठ गांव से पदयात्रा शुरू कर 16 किलोमीटर की यात्रा का समापन नरसिंहगढ़ के फसिया नाला में हुआ. फसिया नाला वह स्थान है जहां आजादी की लड़ाई के दौरान 21 लोगों को फांसी दी गई थी जिनमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल था. सांसद राहुल सिंह लोधी, प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल तथा संसदीय क्षेत्र के विधायक गणों के अलावा जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और शहीदों की स्मृतियों को साझा किया. इस मौके पर सांसद लोधी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में तीन बड़ी पदयात्राएं होंगी और इसका उद्देश्य सिर्फ नई पीढ़ी को शहीदों के साथ सरदार पटेल के देश को दिए योगदान को याद कराना है; वहीं मंत्री पटेल ने इस यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा करार दिया।
0
comment0
Report
Nov 05, 2025 13:31:27
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 05, 2025 13:30:29
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडियनपुरवा के पास टेढ़ी नदी में नाव पलटने से मां और बेटी दोनों की मौत हो गई है। 4 घंटे बाद सूचना पाकर जब मौके पर गांव के लोग और परिजन देख पहुंचे तो देखा कि वहां पर नाव पलटी हुई है। मां और बेटी दोनों उसी में डूबी हुई है तत्काल देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर देर शाम पहुंची देहात कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर के सर्च अभियान चलाया गया। जहां 42 वर्षीय माता उर्मिला देवी और 14 वर्षीय बेटी नंदिनी दोनों की लाश टेढ़ी नदी में मिली है। मां और बेटी दोनों के शव को कब्जे में लेकर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भी दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय और देहात कोतवाल संजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। बताया जा रहा है कि मां और बेटी दोनों नाव पर खाद को रख करकेसुबह 10 बजे खेत के लिए लेकर गई हुई थी और वहां से दोपहर में वापसी लगभग 1:00 बजे के करीब आते समय नाव पलट गई। काफी देर बीत जाने म बावजूद जब मन और बेटी घर नहीं पहुंची। तो आसपास के लोगों को आशंका हुआ और जब लोग मौके पर जाकर देखें तो नव नदी में पलटी हुई थी और 4 घंटे बाद परिजनों को इस हादसे के बारे में जानकारी हो पाई है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 05, 2025 13:30:13
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बल्लमपुर गांव के पास मुंबई रेल लाइन की पटरी पर पत्थर टुकड़े रखते हुए तीन बच्चों को रेलवे कर्मचारी ट्रैकमैन ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए बच्चे रेलवे कर्मचारी से माफी मांगते रहे और कहा हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। लेकिन रेल कर्मचारी बार-बार ही कहता रहा है कि तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे।बच्चों ने बताया कि पटरी के किनारे पड़ी गिट्टी को उठाकर उन्होंने रेलवे लाइन पर रखी थी। बच्चों को बिठाकर की जा रही पंचायत का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें दिखाई दे रहा कि रेल पटरी किनारे तीन नाबालिक बच्चे जमीन पर बैठे हुए हैं और रेलवे कर्मचारी सीमेंट के स्लीपर पर बैठकर बच्चों से बातचीत कर रहा है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Nov 05, 2025 13:29:56
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा तटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक अलग-अलग घाटों पर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि बरमानघाट में केरपानी निवासी राजभोज पिता नारायण गौड़ उम्र 13 वर्ष नर्मदा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। वहीं, तेंदुखेड़ा थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी के अनुसार मोहित सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 13 वर्ष निवासी गाडरवारा, ककरा घाट में स्नान करने पहुंचे थे, जो गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से नदी में गहरे पानी तक न जाने की अपील की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top