Back
हेमंत सोरेन ने लुगुबुरू महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया
KJKamran Jalili
Nov 05, 2025 13:33:05
Ranchi, Jharkhand
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया में प्रकृति की गोद में बसे पवित्र स्थल लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव 2025 का पारंपरिक विधि-विधान और भक्तिपूर्ण माहौल में समापन हुआ।मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री चमरा लिंडा मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान समिति केद्वارة सरना कोड लागू करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाने संथाली भाषा की पढ़ाई विश्वविद्यालय तक करने संथाली को हिंदी के साथ प्रथम राज्य भाषा का दर्जा देने सहित कई मांगे में मुख्यमंत्री से की गई
जय लुगुबाबा के जयघोष, मांदर की थाप और आदिवासी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और तमाम अतिथियों का यह स्वागत लुगू बुरू महोत्सव 2025 के मुख्य दिन हो रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन पवित्र स्थल पहुंचने के बात सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक कल्पना सोरेन और तमाम अतिथियों ने लुगू बाबा की पूजा की जिसके बाद उनके स्वागत में भी आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री और अतिथियों के स्वागत में नृत्य स्वागत गान की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई।
विजुअल्स
लुगू बुरू महोत्सव में न सिर्फ झारखंड के विभिन्न जिलों से बल्कि देश और विदेश से भी श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना पूरा संबोधन संथाली भाषा में जोहर के साथ शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली बार आप सबसे इस पवित्र स्थल पर मुलाकात हो रही है और तीन दिन के सम्मेलन में आए सभी मेहमानों भाई बहनों को मेरा जोहार।
बाइट... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा समाज सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर कैसे मजबूत रहे और नई पीढ़ी को हम कैसे साथ लेकर चलें इसके लिए हर रोज वह कार्य कर रहे हैं। ये सम्मेलन सिर्फ मेले का सम्मेलन नहीं बल्कि शुद्ध रूप से धर्म की जगह है। इस महोत्सव के दौरान समाज के लोग क्या-क्या काम करेंगे इसकी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे सभी धर्म के लोग अपने समाज के लिए काम कर रहे हैं हम सबको भी मिलकर हमारे समाज के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म सभी धर्म से अलग है और जल जंगल जमीन हमारा घर है हम पर्यावरण की रक्षा करते हैं लेकिन दुनिया भर में आज पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं और पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है जो चिंता का विषय है।
बाइट..... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था धीरे-धीरे उसे सपने को साकार करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं हालांकि सामाजिक व्यवस्था में हम काफी पिछड़े हैं लेकिन सबके साथ-साथ हमें भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री ने खुद के ऊपर किए गए केस का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया था लेकिन ऐसी व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की गुरु जी भी बहुत बार जेल गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा है कि यह धर्म यात्रा अच्छे से संपन्न हुआ होगा और जिसकी जो मन्नत है लुगू बाबा उसे पूरा करें। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनकर उन्हें आदिवासी समाज और पूरे राज्य की सेवा का जो जिम्मा मिला है वह उसे पूरा करते रहेंगे।
बाइट.... मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
लुगुबुरू महोत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि यह झारखंड की आदिवासी अस्मिता, लोक संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत उत्सव है। लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ सांताली समाज का पवित्रतम तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु एकत्र होकर धरती, जल, जंगल और जन के इस पवित्र रिश्ते का उत्सव मनाते हैं।यह पर्व झारखंड की उस आत्मा को अभिव्यक्त करता है, जिसमें प्रकृति ही ईश्वर है, और लुगुबाबा उसका साकार स्वरूप।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowNov 05, 2025 15:32:560
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 05, 2025 15:31:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 05, 2025 15:31:080
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 05, 2025 15:30:500
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 05, 2025 15:30:210
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 05, 2025 15:19:480
Report
HCHEMANT CHAPUDE
FollowNov 05, 2025 15:19:410
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 05, 2025 15:19:250
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 05, 2025 15:18:430
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 05, 2025 15:18:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 05, 2025 15:18:190
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 05, 2025 15:18:000
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 05, 2025 15:17:46Jaipur, Rajasthan:जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में लगी आग. बिल्डिंग के सातवें माले के एक फ्लैट में लगी है आग. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल.
0
Report