Back
हांसी में गैस सिलेंडर किल्लत पर लोगों ने उसका पूजन-गान कर किया स्वागत
NSNAVEEN SHARMA
Mar 23, 2026 10:05:10
Hansi, Haryana
हांसी के जगदीश कॉलोनी में सिलेंडर मिलने पर फूल मालाओं के साथ किया स्वागत. तिलक लगाकर उतारी आरती, गाये सिलेंडर के स्वागत गीत. लोगों ने सिलेंडर को बताया आज के युग का महाराज. हांसी में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों का गुस्सा अब अनोखे अंदाज़ में सामने आ रहा. घर में कलह,पत्नी ने दी थी धमकी जब तक सिलेंडर नहीं तक खाना नहीं.
हांसी में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लोगों का गुस्सा अब अनोखे अंदाज़ में देखने को मिल है। आज शहर में लोगों ने गैस सिलेंडर की पूजा-अर्चना करके उसे माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने सिलेंडर के लिए स्वागत गीत गाया। और खुशी जाहिर की, मानो कोई बड़ा त्योहार हो. लोगों ने प्रशासन और गैस सप्लाई व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। हांसी के जगदीश कॉलोनी का रहने वाले सचिन ने सिलेंडर काफी दिनों के बाद लेकर घर पहुंचने पर घर पर खुशी का माहौल था। लोगों ने सिलेंडर को महाराज तक कह दिया। इस तरह का नजारा देखकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हुए। सभी में सिलेंडर न मिलने का गुस्सा था. आपको बता दें कि अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते भारत को गैस सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हरियाणा में भी सप्लाई में कमी आई है। कमर्शियल सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा मारामारी मची है। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद जब पति किसी तरह गैस सिलेंडर भरवाकर घर पहुंचा, तो पत्नी ने उसका खास अंदाज़ में स्वागत किया. गैस की कमी से जूझ रहे लोगों के बीच यह घटना लोगो का गुस्सा जरूर दर्शाती है। सिलेंडर लेकर पहुंचे पति का कहना है कि लगातार गैस की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की. उसकी पत्नी खुशबू ने बताया कि खाने तक के लाले पड़ गये है। मुश्किल से यह सिलेंडर एक सप्ताह बाद मिला है। इसके लिए सिलेंडर का स्वागत किया है। वही पड़ोसी राजेंद्र सोरखी ने कहा कि यह व अन्य महिला ने बताया कि गैस की भारी किल्लत हो रही है। लाइनों में लगकर लोग परेशान हो गए है। फिर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। सरकार को सकारात्मक कदम उठाने चाहये.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 23, 2026 11:17:260
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 23, 2026 11:17:010
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 23, 2026 11:16:510
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 23, 2026 11:16:120
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 23, 2026 11:15:430
Report
ASArvind Singh
FollowMar 23, 2026 11:15:340
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:15:130
Report
247
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 23, 2026 11:07:01266
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 23, 2026 11:06:32241
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 23, 2026 11:06:13196
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 23, 2026 11:05:49188
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 23, 2026 11:05:30151
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 23, 2026 11:05:11370
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 23, 2026 11:04:50276
Report