Back
हांसी: माइग्रेशन मांग पर छात्राओं का क्रमिक अनशन, 24 फरवरी तक घेराव की चेतावनी
NSNAVEEN SHARMA
Feb 21, 2026 09:51:07
Hansi, Haryana
बाइट : किसान नेता सुरेश कोथ, छात्रा आंचल
हांसी जिले के नारनौंद खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का मामला ने ओर पकड़ा तूल
दो दिनों से बढ़ी सर्दी के कारण दिन रात चल रहा बीजेपी विधायक विनोद भयाना के निवास स्थान पर धरने के कारण दो लड़कियों की बिगड़ी तबियत
किसान नेता बोले कुछ भी गलत हुआ सरकार की होगी जिम्मेवारी
आज से पांच छात्रा बैठी भूख हड़ताल पर
जब तक नहीं मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट तब तक जारी रहेगा धरना
24 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी
हांसी विधायक विनोद भयाना के निवास स्थान का करेंगे घेराव
हमारी पढ़ाई हो रही बाधित
हांसी विधायक विनोद भयाना के निवास पर अनिश्चितकालीन धरना
धरने में लगातार खाप नेता व किसान यूनियनों का भी समर्थन
171 छात्रा के भविष्य का सवाल
कॉलेज प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न और आंदोलन में सक्रिय छात्राओं को टारगेट करने के भी आरोप
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी विधायक विनोद भयाना के जरिए 15 दिनों में छात्राओं को माइग्रेशन का छात्राओं को आश्वासन
विधायक ने समय रहते नहीं निभाई अपनी जिम्मेवारी
हांसी में खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का माइग्रेशन की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को नौवें दिन क्रमिक अनशन में बदल गया। विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर पिछले शुक्रवार से धरने पर बैठी छात्राओं में से पांच ने शनिवार सुबह से भूख हड़ताल शुरू कर दी। वही नौ दिनों के चल रहे दिन रात धरने के कारण दो लड़कियों की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि अगर धरने पर बैठी लड़कियों के साथ कोई दिक्कत होता है तो इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
आपको बता दे कि धरना स्थल पर किसानों और छात्राओं के बीच हुई बैठक में लिया गया कि 24 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग छात्राएं क्रमिक अनशन पर बैठेंगी। अगर सरकार 24 फरवरी तक माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिलता है तो बीजेपी विधायक विनोद भयाना के निवास स्थान का भारी संख्या में किसान नेता व खाप नेता घेराव करेंगे।
अनशन के पहले दिन आंचल कादयान, मुस्कान सहरावत, लवप्रीत कौर, निशा बेनीवाल और अनु भूख हड़ताल पर बैठीं। छात्रा आंचल कादयान ने बताया कि वे लंबे समय से माइग्रेशन की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रही हैं, लेकिन समाधान न मिलने के कारण उन्हें क्रमिक अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है। 24 फरवरी तक समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
किसान नेता ने चेतावनी दी है कि यदि 24 फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों और आम लोगों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report