Back
सूरजकुंड मेले में रिकॉर्ड भीड़, 7.28 लाख पर्यटक दीदार को पहुँचे
JPJai Prakash
Feb 09, 2026 04:01:33
Faridabad, Haryana
सूरजकुंड मेला भीड़ से गुलजार… अब तक 7.28 लाख पर्यटकों ने किया दीदार 3.20 लाख पर्यटकों की भागीदारी से शिल्पियों, दुकानदारों के खिले चेहरे फरीदाबाद, दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेलों में शुमार 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले ने इस वर्ष भी लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेले में रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। अब तक 9 दिनों में 7 लाख 28 हजार पर्यटक मेले का दीदार कर चुके हैं। दूसरे वीकेंड पर 3.20 लाख से अधिक पर्यटकों की भागीदारी से शिल्पियों, कारीगरों, बुनकरों और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ही 2 लाख 20 हजार पर्यटक सूरजकुंड मेले में पहुंचे। मुख्य चौपाल, मिनी चौपाल, नाट्यशाला और विभिन्न पवेलीयनों में आयोजित गतिविधियों की शुरुआत से पहले गत दिवस हुए हादसे के मद्देनजर मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा बलिदान हुए इंस्पेक्टर जयवीर प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड नक्काशी वाली प्लेट आकर्षण का केंद्र नेशनल अवॉर्ड विजेता शिल्पकार हुसैन द्वारा तैयार की गई वर्ल्ड रिकॉर्ड नक्काशी वाली प्लेट स्टॉल नंबर 1213 पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शिल्पकार हुसैन इस बार मेले में एक ऐसी अनूठी पीतल की प्लेट लेकर आए हैं, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया गया है। इस प्लेट पर 52 हाथियों की बारीक नक्काशी की गई है। प्लेट पर 24 कैरेट गोल्ड की नक्काशी का काम किया गया है, जो इसकी भव्यता में चार चांद लगाता है। इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। स्टॉल पर पीतल के फ्लावर पॉट, ज्वेलरी, सुराही, नक्काशीदार बर्तन, विभिन्न आकारों की पीतल की घंटियां और सजावटी सामान भी प्रदर्शित किए गए हैं। रिकॉर्ट तोड़ सकता है मेला मेला पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस बार स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से स्थानीय बाजार को वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सुनियोजित तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष उत्तर प्रदेश और मेघालय थीम स्टेट के रूप में विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं पार्टनर नेशन इजिप्ट की पारंपरिक कला, वास्तुकला शैली और शिल्प उत्पादों ने पर्यटकों को विशेष रूप से लुभाया है। इजिप्ट पवेलियन में प्रस्तुत हस्तनिर्मित कलाकृतियां, सजावटी वस्तुएं और सांस्कृतिक झलकियां पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक देशों के कलाकार मुख्य चौपाल पर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं, वहीं मिनी चौपाल पर क्षेत्रीय लोकनृत्य और संगीत कार्यक्रमों का भी पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 38वें सूरजकुंड मेले में कुल 15 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस बार केवल 9 दिनों में ही 7.28 लाख पर्यटकों ने पहुंच चुके हैं। आगामी वीकेंड सप्ताह के चलते पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। मेला 15 फरवरी तक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 09, 2026 05:33:020
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 09, 2026 05:32:480
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 09, 2026 05:32:160
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 09, 2026 05:31:090
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 05:30:580
Report
GMGANESH MOHALE
FollowFeb 09, 2026 05:30:440
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 09, 2026 05:30:180
Report
0
Report
0
Report
0
Report
मेरठ में 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो: लालकुर्ती में ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को सड़क प
61
Report
1
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 05:18:320
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 09, 2026 05:17:310
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 09, 2026 05:17:240
Report