Back
हरियाणा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक का निधन; गांधी परिवार से नजदीकी सुर्खियों में
JPJai Prakash
Feb 18, 2026 14:05:52
Faridabad, Haryana
हरियाणा में पूर्व कांग्रेस MLA का निधन:फरीदाबाद से विधायक रहे, गांधी परिवार के करीबियों में गिनती; पार्टी में युवा महासचिव तक बने
फरीदाबाद में पूर्व विधायक आनंद कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने सेक्टर-9 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके घर पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को खेडी पुल शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आनंद की गिनती इंदिरा और राजीव गांधी के करीबियों में होती थी। गांधी परिवार ने उन्हें 1997 में हरियाणा प्रदेश का महासचिव बना दिया था।
उनके छोटे भाई बलजीत कौशिक को 6 महीने पहले पार्टी ने फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया था। परिवार का कहना है कि वो करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण ही अब एक्टिव पॉलिटिक्स से भी दूरी बना रखी थी।
पिछले एक साल से बेड रेस्ट पर थे पूर्व विधायक आनंद कौशिक पिछले करीब एक साल से बेड रेस्ट पर थे। पारिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि बेड पर डॉक्टरों की प्रजेंस में उनका इलाज चल रहा थी। कई महीनों से आनंद कोमा जैसी स्थिति में चले गए थे।
हरियाणा विधानसभा की वेबसाइट के अनुसार, आनंद के एक बेटा और तीन बेटी हैं। वे मूल रूप से रोहतक के बोहर गांव के रहने वाले थे। आनंद ने कई देशों की भी यात्रा की थी।
फरीदाबाद सीट से 2009 में विधायक बने आनंद कौशिक 2009 में कांग्रेस के टिकट पर फरीदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने 2014 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। आनंद की संगठन और क्षेत्र में मजबूत पकड़ थी।
गांधी परिवार के करीबियों में गिनती रही कौशिक की गिनती गांधी परिवार के करीबियों में होती थी। लंबे समय तक राजीव गांधी और संजय गांधी से उनका जुड़ाव रहा। शुरुआत में उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। 1997 में कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया था।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहे इसके अलावा आनंद कौशिक युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। परिजनों का कहना है कि वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। तब से ही एक्टिव पॉलिटिक्स से भी दूर हो गए थे। दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
छोटे भाई फरीदाबाद जिलाध्यक्ष उनके भाई बलजीत कौशिक वर्तमान में फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हैं। करीब 6 माह पहले ही उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उधर, राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- आनंद कौशिक एक समर्पित, जुझारू और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता थे। उन्होंने पार्टी और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई।
2 बार हार झेली, बाद में सैलजा गुट थामा आनंद कौशिक को कांग्रेस ने 2014 में फरीदाबाद से दोबारा टिकट दिया। उनके सामने बीजेपी ने विपुल गोयल को अपना प्रत्याशी बनाया था। कौशिक को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने उन्हें बल्लभगढ़ सीट से मैदान में उतारा, मगर इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में बीजेपी के मूलचंद शर्मा ने जीत दर्ज की थी। वहीं, कुमारी सैलजा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें सैलजा का करीबी माना जाने लगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 15:32:450
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 18, 2026 15:32:270
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 15:32:000
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:31:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 15:31:03Noida, Uttar Pradesh:मोहन भागवत से मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथ। मोहन भागवत के साथ चल रही है मुलाकात। सीएम के पहुँचने पर काफिला दिखाते हुए वॉक थ्रू मयूर शुक्ला
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 15:30:540
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 15:30:370
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 15:30:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 18, 2026 15:30:100
Report
0
Report
0
Report
99
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 18, 2026 15:17:360
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 18, 2026 15:17:260
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 18, 2026 15:17:090
Report