Back
नीमराणा के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट: पाकिस्तानी हैंडलर के जुटे सुराग, हथियार मिले
AYAmit Yadav
Feb 18, 2026 15:32:27
Jaipur, Rajasthan
नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़)......नीमराणा में औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में उस समय हड़कंप मच गया जब नीमराणा थाना अधिकारी राजेश मीणा ने एक गंभीर सुरक्षा इनपुट उधमियों की बैठक में जिला कलेक्टर के सामने साझा किया। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और हाल ही में खैरथल जिले के भिवाडी में हुए हादसे और संभावित खतरों पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान थाना अधिकारी राजेश मीणा ने जानकारी दी कि नीमराणा की एक कंपनी में कार्यरत एक मजदूर के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की सूचना जांच एजेंसियों को मिली थी। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गईं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली-जयपुर क्षेत्र के बाद नीमराणा को अपना ठिकाना बनाने की फिराक में थे हालांकि समय रहते कार्रवाई करते हुए 10 फरवरी को उसे पंजाब में पकड़ लिया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उनका उद्देश्य किसी औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाना था। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि औद्योगिक हब होने के कारण नीमराणा को संभावित ठिकाने के रूप में चुना गया था। हालांकि फिलहाल किसी भी स्थानीय इकाई को प्रत्यक्ष नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन यह इनपुट बेहद गंभीर है। जिला कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सभी उद्योगपतियों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही फैक्ट्रियों में प्रवेश और निकास के लिए मजबूत पहचान प्रणाली लागू करने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने का भी आश्वासन पुलिस प्रशासन की ओर से दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि उद्योग इकाइयां किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देंगी। थाना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे बाहरी श्रमिकों की जानकारी पूरी तरह से दर्ज करें और समय-समय पर सत्यापन कराते रहें। इस घटनाक्रम के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीरता और बढ़ गई है। प्रशासन का कहना है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 18, 2026 16:46:180
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 16:34:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 16:34:060
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 18, 2026 16:33:230
Report
ADAnup Das
FollowFeb 18, 2026 16:32:400
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 18, 2026 16:31:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:30:450
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 18, 2026 16:30:280
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 18, 2026 16:16:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:15:380
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:15:190
Report