Back
धौलपुर अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में नवजात मृत्यु पर हंगामा
BSBhanu Sharma
Feb 18, 2026 15:31:36
Dholpur, Rajasthan
बाड़ी शहर के सामान्य अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में एक नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना में जहां परिजनों ने चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया वही अस्पताल प्रशासन ने मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुलाया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया है。
जानकारी के अनुसार करेरूआ गांव निवासी गर्भवती महिला श्रीमती पत्नी सतीश कुशवाहा को अस्पताल लाया गया था। जिसके डिलीवरी होनी थी। ऐसे में डिलीवरी वार्ड के स्टाफ ने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार दिया। इस दौरान शिशु का जन्म हुआ। जो मृत पाया गया। शिशु के मृत होने की सूचना के बाद परिजन भड़क गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। प्रसूता महिला श्रीमती पत्नी सतीश कुशवाहा की सास हरिमाया ने बताया कि 5 दिन पहले भी उनकी बहू श्रीमती की तबीयत खराब हुई थी। जिसे अस्पताल आए थे। जहां उसको उपचार देने के दौरान बाहर से इंजेक्शन मंगा कर भी लगाए गए। इसके बाद जब दर्द कम हो गए तो उसे घर भेज दिया गया।
बुधवार को जब लेबर पैन बढ़े तो परिजन प्रसूता को लेकर अस्पताल आए। जहां मृत शिशु पैदा हुआ है। इसमें लापरवाही यह है कि 5 दिन से महिला का उपचार चल रहा था। यदि चिकित्सक और स्टाफ चाहता तो उसी दिन डिलीवरी हो जाती। जिसे जबरदस्ती रोका गया जिसके चलते शिशु की मौत हुई है।
अस्पताल के पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल ने बताया कि महिला को जब भर्ती किया गया था तो उसकी हालत खराब थी। उसे तुरंत वार्ड में ले जाकर ऑपरेट किया गया। महिला के मृत शिशु पैदा हुआ है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है।
अस्पताल में हुए हंगामे के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन मृत बच्चे को लेकर घर रवाना हो गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 18, 2026 16:46:180
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 16:34:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 18, 2026 16:34:060
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 18, 2026 16:33:230
Report
ADAnup Das
FollowFeb 18, 2026 16:32:400
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 18, 2026 16:31:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:30:450
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 18, 2026 16:30:280
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 18, 2026 16:16:270
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:15:380
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 18, 2026 16:15:190
Report