Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

बोकारो में अवैध बालू से ट्रैक्टर के दो हादसे, तीन लोगों की मौत

MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 20, 2026 06:46:42
Bokaro Steel City, Jharkhand
बोकारो में एक ही ट्रैक्टर से दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई घटना से तीन लोगों की गई जान। अवैध बालू ट्रैक्टर से तीन की सड़क हादसे में गई जान। लोग ने शव के साथ किया सड़क जाम। मौके पर पहुंची पुलिस। घटना बोकारो के गोमिया और ललपनिया थाना क्षेत्र की। बताते चले कि बोकारो के गोमिया में बीती रात ट्रैक्टर से टकराने के हुए दो अलग-अलग सड़क हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। घटना भले ही दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी है लेकिन ट्रैक्टर एक ही है जिससे टकराकर तीनों की जान गई है। पहली घटना गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव की है, जिसमें बाइक में सवार एक व्यक्ति चंद्रकिशोर प्रसाद की मौत हुई है, स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर तेज गति से ललपनिया की ओर जा रही थी इसी दौरान तुलबुल खिजुरिया टांड़ के समीप ट्रैक्टर की लापरवाही से चंद्रकिशोर प्रसाद की बाइक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर को तेजगति से लेकर फरार हो गया। जिसके बाद दूसरी घटना भी ठीक उसी तरह उसी ट्रैक्टर के साथ ललपनिया में घटी, जब पहली घटना होने के बाद तेज गति से भाग रहा ट्रैक्टर एकाऽक अचानक सड़क पर ब्रेकडाउन होकर अचानक रुक गया और पीछे से आ रही पल्सर बाइक ट्रॉली से जोरदार तरीके से टकरा गई। पल्सर में तुलबुल गांव के दो युवक कृष्ण मुर्मू और उमेश किस्कू सवार थे, दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसके बाद आनन फानन में चालक बालू लदी ट्रॉली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों घटना बीती रात की है, जहां पहली घटना में जान गवाने वाले चंद्रकिशोर प्रसाद का शव गोमिया थाना उठा लिया है वहीं ललपनिया गोमिया पथ जाम है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Mar 20, 2026 07:49:57
Paradeep, Odisha:ରିଲ୍ସ କରିବା ପଡ଼ିଲା ମହଙ୍ଗା। ଜଗତସିଂহପୁର ଜିଲ୍ଲା ତରଡାପଡ଼ା ମଜୁରାଇ ଗ୍ରାମର ଥିବା ଏକ କୋଠା ଘରେ ଦୀର୍ଘ ୨୭ ବର୍ଷ ପୂର୍ବରୁ ସାତ ଜଣକୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିଲା। ହତ୍ୟା ର କାରଣ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ସ୍ପଷ୍ଟ ହୋଇ ପାରିନି। ଗତ କିଛି ଦିନ ଏହି ଘର ଏବେ ବେସ ଭାଇରାଲ ହେଉଛି। ବିଭିନ୍ନ ଜିଲ୍ଲାରୁ ବ୍ଲଗର ମାନେ ଆସି ରିଲ୍ସ କରିବା ସହ ଏହି ଘରକୁ ବେସ ଭାଇରାଲ କରୁଛନ୍ତି। ଉକ୍ତ ଘରକୁ କିଛି ବ୍ଲଗର ଭିଡିଓ କରୁଥିବା ବେଳେ କିଛି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ପ୍ରତିବାଦ କରିଥିଲେ। ପରେ ଉଭୟଙ୍କ ଭିତରେ ଗଣ୍ଡଗୋଳ ପରିସ୍ଥିତି sୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା ।ଉଭୟଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ମାରପିଟି ଯୋଗୁ କିଛି ପିଲା ରକ୍ତାକ୍ତ ହୋଇଛନ୍ତି। ଉଭୟ ଗୋଷ୍ଟୀ ଏବଂ ଚିକିତ୍ସା ରେ ଚିକିତ୍ସା ହେଉଛନ୍ତି। ପୋଲିସ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ତଦନ୍ତ କରିବା ସହିତ କିଛି ପିଲାଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖି ପଚରାଉଚରା କରୁଛି। ତେବେ ଉକ୍ତ ଘରେ ୨୭ବର୍ଷ ତଳେ ୭ଜଣ ଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିବା ଘଟଣା ଏବେବି ରହସ୍ୟ ହୋଇରହିଛି।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Mar 20, 2026 07:48:40
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 20, 2026 07:47:33
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। सवारियों ने बस की तारीफ की, लेकिन नहीं था फर्स्ट ऐड किट! डिप्टी सीएम ने देखा तो कहा, रोडवेज अफसर मेंटिनेंस पर ध्यान दें। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को किया एक बस का निरीक्षण。 दूदू से लौटते समय ठीकरिया टोल पर एक बस को रुकवाया。 बस के अंदर चढ़कर कराई सवारियों की गिनती。 बस में 47 सवारियां थी, सभी के टिकट सही तरीके से काटे हुए मिले。 हालांकि बस के अंदर नहीं था प्राथमिक चिकित्सा का फर्स्ट ऐड किट。 डिप्टी सीएम ने बाहर से देखा तो बस का इंडिकेटर भी नहीं था वर्किंग。 हालांकि सवारियों ने की बस की यात्रा को लेकर सराहना。 रोडवेज बसों में यात्रा को बताया सुगम और सुरक्षित。 डिप्टी सीएम ने रोडवेज अफसरों को इसे लेकर दिए निर्देश。 बसों का सही समय पर मेंटिनेंस करते हुए सुधारें यात्री सुविधाएं।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 20, 2026 07:45:58
Ranchi, Jharkhand:कल सरहुल महापर्व मनाया जाएगा, जो आदिवासी समाज का एक बेहद महत्वपूर्ण और खास त्योहार माना जाता है। यह पर्व प्रकृति पूजा का प्रतीक है, जिसमें प्रकृति और सरना धर्म के प्रति आस्था व्यक्त की जाती है। सरहुल को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। जगह-जगह पारंपरिक कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है。 इस त्योहार में आदिवासी समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनते हैं, जो उनकी संस्कृति और पहचान को दर्शाती है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे—सभी पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे इस पर्व में शामिल होते हैं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करते हैं。 दुकानदारों का कहना है कि इस साल सरहुल के मौके पर बिक्री काफी अच्छी रही है। खासकर आदिवासी समाज के लोग इस दिन पारंपरिक कपड़े पहनना जरूरी मानते हैं, जिसके कारण बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 07:44:24
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमा अलविदा की नमाज़ की तैयारियां जोरों पर हैं। नमाज़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीओ: जामा मस्जिद क्षेत्र में भारी तादाद में आरआरएफ और पीएसी समेत पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी कुलदीप कुमार खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। नमाज़ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं बारिश को देखते हुए मस्जिद कमेटी द्वारा ट्रिपाल और तंबू लगाकर नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जुम्मा और अलविदा नमाज़ को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
623
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 20, 2026 07:40:29
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नवरात्र के उपवास में कुट्टू के आटे से बना भोजन लोगों के लिए मुसीबत बन गया। कुट्टू के आटे से बने भोजन खाने के बाद कुछ लोग बीमार पड़ गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। बताया जा रहा है कि सभी ने अलग-अलग स्थानों पर कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और रोटी खाई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद चक्कर, उल्टी और कंपकपी जैसे लक्षण सामने आने लगे। हालत बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के कुछ लोग भी इसी प्रकार बीमार पड़ गए। इसके अलावा जिला अस्पताल के कुछ सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग भी इस घटना की चपेट में आए हैं। सभी मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि एक मरीज को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई है और कुट्टू के आटे के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
686
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Mar 20, 2026 07:39:17
Srinagar, :श्रीनगर, 20 मार्च: कई दिनों की बारिश और बादल छाए रहने के बाद कल से पूरे कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे राहत मिलेगी। मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि किसान आने वाले दिनों में मौसम के स्थिर रहने की संभावना के कारण बागों में स्प्रे करने सहित खेती के अपने काम फिर से शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि 23 मार्च के आसपास जम्मू और कश्मीर में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की उम्मीद है, जिससे उस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। इसके बावजूद, डॉ. मुख्तार अहमद ने साफ किया कि महीने के आखिर तक पूरे मौसम के पैटर्न में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ईद-उल-फितर के मौके पर, MeT डिपार्टमेंट ने बारिश की कोई संभावना नहीं होने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, जिससे राहत मिलने और घाटी में त्योहार आसानी से मनाने की उम्मीद है।
701
comment0
Report
Advertisement
Back to top