Back
फरीदाबाद नगर निगम बजट 2250 करोड़, पार्षदों के सुझावों पर मंथन; दूसरी बैठक जल्द
JPJai Prakash
Mar 20, 2026 06:02:51
Faridabad, Haryana
नगर निगम फरीदाबाद की प्री बजट की पहली बैठक संपन्न, पार्षदों ने दिए सुझाव, जल्द बुलाई जाएगी दूसरी बैठक - प्रवीण बत्रा जोशी महापौर
बैठक में आए सुझावों पर किया जाएगा मंथन, फरीदाबाद शहर का विकास ही प्राथमिकता,
फरीदाबाद,
नगर निगम फरीदाबाद के आगामी बजट 2026-27 को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी बजट की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सुझावों में मुख्य रूप से सड़क, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने सभी पार्षदों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट तैयार करते समय जनहित को सर्वोपरि रखा जाए तथा शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट लगभग 2250 करोड़ का रहने वाला है और यदि जरूरत पड़ेगी तो इसे और भी बढ़ाया जा सकता है।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भी आश्वासन दिया कि प्राप्त सुझावों का उचित परीक्षण कर उन्हें बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि फरीदाबाद शहर का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि जल्द ही दूसरी बैठक बुलाई जाएगी जिसमें
निगम सदन से ऐसे प्रस्ताव को पारित करवाने के बाद उसे मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को भेजा जाएगा।
नगर निगम के आमदनी स्रोत्र सीमित हैं। जिसके चलते निगम को केंद्र और राज्य सरकार से भी ग्रांट मिलती है। निगम को इस बार अन्य स्त्रोतों से आमदनी होने की उम्मीद रहेगी जिसमें फायर टैक्स, तहबाजारी टैक्स, जमीन को लीज और फ्री होल्ड जमीन से भी आमदनी की उम्मीद रहेगी। बैठक में सभी 46 पार्षद और 3 नॉमिनेट पार्षद मौजूद रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बाइट =महापौर प्रवीण बत्रा जोशी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowMar 20, 2026 07:05:310
Report
SDShankar Dan
FollowMar 20, 2026 07:05:100
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 20, 2026 07:04:520
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 20, 2026 07:04:380
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 20, 2026 07:04:220
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 20, 2026 07:04:130
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 20, 2026 07:03:590
Report
MSManish Sharma
FollowMar 20, 2026 07:03:390
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 20, 2026 07:03:290
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 20, 2026 07:03:160
Report
GMGANESH MOHALE
FollowMar 20, 2026 07:02:430
Report
KJKunal Jamdade
FollowMar 20, 2026 07:00:370
Report
813
Report
755
Report