Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250609
बागपत पुलिस ने 3.19 किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया—नेटवर्क पर बड़ा हमला
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 20, 2026 07:03:59
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया है। थाना रमाला पुलिस और मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल की संयुक्त टीम ने जिवाना टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो 190 ग्राम अफीम, नगदी, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। पकड़ी गई अफीम की मार्केट कीमत 15 लाख रूपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह खेप मध्य प्रदेश से लाई जा रही थी। तलाशी के दौरान कार की स्टेपनी के नीचे अफीम को छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार और नितिन कुमार निवासी शामली के लपराना गांव, जबकि हरजिंद्र सिंह अजीजपुर डेरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है कि यह खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। फिलहाल इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है…
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chauhan
Mar 20, 2026 08:07:40
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- प्रदेश में आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन की सुविधा और राहत को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जलदाय विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जनता को शुद्ध एव समुचित पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल आपूर्ति सम्बंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय एवं प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय नियन्त्रण कक्षों की स्थापना की गई है। राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकाल 2026 के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी 41 जिलों के शहरी क्षेत्र के लिए 55.88 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 154.83 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल परिवहन के लिए राशि स्वीकृत ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 41 जिलों के लिए 1 अप्रेल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आवश्यकतानुसार जल परिवहन के लिए अनुमानित शहरी क्षेत्र के लिए 23 करोड़ रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 82.37 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। किराये के वाहन एवं श्रमिकों के लिए भी स्वीकृति गर्मियों के सीजन में पेयजल आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए सरकार ने 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक अवधि के लिए 500 श्रमिक प्रतिमाह, 100 किराये के वाहन प्रतिमाह लेने की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि के लिए 2000 श्रमिक प्रतिमाह, 400 किराये के वाहन प्रतिमाह, 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक अवधि के लिए 2500 श्रमिक प्रतिमाह एवं 450 किराये के वाहन प्रतिमाह की स्वीकृति जारी कर दी गई है। आकस्मिक कार्यों के लिए जिला कलेक्टर को एक-एक करोड़ रुपए की स्वीकृति जलदाय विभाग ने गर्मियों के मौसम में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए 1-1 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके तहत जिला कलक्टर्स की अनुशंषा पर सम्बंधित क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अपने अधीन आने वाले जिलों में 1 करोड़ रुपये तक की सीमा में पेयजल व्यवस्था से सम्बंधित आवश्यक कार्य करा सकेंगे। जे.जे.एम. में पूर्ण पेयजल परियोजनाओं के लिए 25-25 लाख प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पूर्ण हो चुकी जल योजनाओ के संचालन के लिए विभाग गर्मियों के मौसम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के लिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के लिए 25-25 लाख रुपये की राशि खर्च करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। वहीं जल योजनाओ के निर्बाध संचालन के लिए फील्ड अधिकारियों की मौके पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अवकाश पर रोक लगाई गई है। अपरिहार्य परिस्थिति में आवश्यक होने पर संबंधित कर्मचारी से उच्च स्तर के अधिकारी की अभिशंषा से ही अवकाश स्वीकृति किया जायेगा।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 20, 2026 08:07:16
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी टारगेट पूरा करने को उड़नदस्तों के हथकंडे! - जयपुर RTO प्रथम के उड़नदस्ते ने एक ही बस के 2 बार किए चालान, - चालान भुगतने जब बस मालिक पहुंचे RTO, तो 10 हजार के चालान के मांगे 68 हजार रुपए जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने 12 मार्च को आदेश निकाले थे कि प्रत्येक परिवहन उड़नदस्ते को रोजाना 2 लाख रुपए जुर्माना राशि के चालान करने जरूरी हैं। इस आदेश की पालना में अब उड़नदस्ते एक ही वाहन के बार-बार चालान कर रहे हैं। यह घटनाक्रम 19 मार्च का है। जयपुर से पुष्कर जा रही एक कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की बस को आरटीओ प्रथम के परिवहन निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने चालान किया था। चालान में उल्लेख किया गया कि बस की हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट सही मानकों के अनुरूप नहीं लगी हुई है। हालांकि चालान में दिख रही फोटो में नम्बर प्लेट एकदम सही स्थिति में दिख रही है। इस पर बस संचालक ने तुरंत ही मौके पर चालान की राशि जमा कर दी। बस थोड़ा ही आगे बढ़ी थी कि परिवहन निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बस को फिर से रोक लिया। इस बार परमिट शर्तों का उल्लंघन बताते हुए 10 हजार रुपए का चालान फिर से कर दिया। चालान करते हुए बस को सीज कर दिया। इससे जो श्रद्धालु पुष्कर जा रहे थे, वे कई घंटे तक दूसरी बस के लिए परेशान होते रहे। वहीं बस संचालक जब आरटीओ कार्यालय में चालान की राशि 10 हजार रुपए जमा करने पहुंचा तो उसे 67938 रुपए जमा कराने के लिए कहा गया। 2 लाख के चालान का डंडा, आमजन में खौफ! - जयपुर से पुष्कर जा रही बस RJ14PF6625 के 2 बार चालान किए - गुरुवार सुबह 9:04 बजे बालमुकुंदपुरा में रामपुरावास देवलिया में रोका - यहां HSRP(नम्बर प्लेट) सही नहीं लगे होने पर 5 हजार का चालान किया - जबकि चालान की फोटो में बस में HSRP सही लगी दिख रही - पहले गलत चालान के बावजूद कुछ दूर आगे बगरू खुर्द में फिर रोकी बस - सुबह 9:38 बजे परमिट शर्तों का उल्लंघन बता किया 10 हजार का चालान - बस मालिक जब चालान छुड़वाने पहुंचा RTO ऑफिस - तो यहां DTO ने 67938 रुपए जमा कराने को कहा - जी मीडिया ने पूछा तो DTO प्रवर्तन नाथू सिंह बोले - एक ही बस के 2 बार चालान किए जा सकते हैं - ऑफिस में गणना करने पर गलती पता लगी, इसलिए जुर्माना बढ़ा
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 20, 2026 08:06:57
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर हैडर- टारगेट पूरा करने को उड़नदस्तों के हथकंडे! जयपुर RTO प्रथम के उड़नदस्ते ने किए चालान एक ही बस का 2 बार कर दिया चालान चालान भुगतने जब बस मालिक पहुंचे RTO तो 10 हजार के चालान के मांगे 68 हजार रुपए न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर बस संचालक एंकर जयपुर आरटीओ प्रथम ने 12 मार्च को आदेश निकाले थे कि प्रत्येक परिवहन उड़नदस्ते को रोजाना 2 लाख रुपए जुर्माना राशि के चालान करने जरूरी हैं। इस आदेश की पालना में अब उड़नदस्ते एक ही वाहन के बार-बार चालान कर रहे हैं। यह घटनाक्रम 19 मार्च का है। जयपुर से पुष्कर जा रही एक कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की बस को आरटीओ प्रथम के परिवहन निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने चालान किया था। चालान में उल्लेख किया गया कि बस की हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट सही मानकों के उल्लंघन के कारण रोकी गयी थी। हालांकि चालान में दिख रही फोटो में नम्बर प्लेट एकदम सही स्थिति में दिख रही है। इस पर बस संचालक ने तुरंत ही मौके पर चालान की राशि जमा कर दी। बस थोड़ा ही आगे बढ़ी थी कि परिवहन निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बस को फिर से रोक लिया। इस बार परमिट शर्तों का उल्लंघन बताते हुए 10 हजार रुपए का चालान फिर से कर दिया। चालान करते हुए बस को सीज कर दिया। इससे जो श्रद्धालु पुष्कर जा रहे थे, वे कई घंटे तक दूसरी बस के लिए परेशान होते रहे। वहीं बस संचालक जब आरटीओ कार्यालय में चालान की राशि 10 हजार रुपए जमा करने पहुंचा तो उसे 67938 रुपए जमा कराने के लिए कहा गया। चालान के बारे में 2 लाख के चालान का डंडा, आमजन में खौफ! - जयपुर से पुष्कर जा रही बस RJ14PF6625 के 2 बार चालान किए - गुरुवार सुबह 9:04 बजे बालमुकुंदपुरा में रामपुरावास देवलिया में रोका - यहां HSRP(नम्बर प्लेट) सही नहीं लगे होने पर 5 हजार का चालान किया - जबकि चालान की फोटो में बस में HSRP सही लगी दिख रही - पहले गलत चालान के बावजूद कुछ दूर आगे बगरू खुर्द में फिर रोकी बस - सुबह 9:38 बजे परमिट शर्तों का उल्लंघन बता किया 10 हजार का चालान - बस मालिक जब चालान छुड़वाने पहुंचा RTO ऑफिस - तो यहाँ DTO ने 67938 रुपए जमा कराने को कहा - एक ही बस के 2 बार चालान किए जा सकते हैं - ऑफिस में गणना करने पर गलती पता लगी, इसलिए जुर्माना बढ़ा
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 20, 2026 08:06:34
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Mar 20, 2026 08:06:23
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बलरामपुर में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक छोटा धुसाह निवासी तीरथ (30) पुत्र संतराम शुक्रवार को घर से किसी काम के लिए निकले थे। वह अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीरथ मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस टीम और लेखपाल अमित कुमार तिवारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 20, 2026 08:06:08
Yamuna Nagar, Haryana:बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से तापमान में अचानक आई गिरावट लोगों को राहत तो दे रही है, लेकिन खेतों में खड़ी फसल के लिए यह बारिश खतरे की घंटी बन गई है। खासतौर पर गेहूं की फसल पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस समय सोने की बुँदे भी गिरती है तो उसका भी नुकसान होगा। सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण लोग पंखे का इस्तेमाल शुरू कर चुके थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट ला दी है। ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन इस राहत के बीच किसानों के लिए यह मौसम परेशानी का कारण बन गया है। खेतों में इस समय किसानों का पीला सोना गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी है और कटाई का समय नजदीक है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अगर बारिश तेज होती है या लंबे समय तक जारी रहती है, तो गेहूं की बालियां झुक सकती हैं, जिससे दाने खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती है। उनका कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा, तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 20, 2026 08:05:13
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ा हार्ट सेंटर अब एक बार फिर आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। इस सेंटर का उद्घाटन हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि इस हार्ट सेंटर के शुरू होने से खास तौर पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब ऐसे लोग, जो महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें सस्ती दरों पर दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज मिल सकेगा। यह हार्ट सेंटर पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जाएगा, जिससे आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे, साथ ही इलाज की लागत भी आम लोगों की पहुंच में रहेगी।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 20, 2026 08:04:59
Chandigarh, Chandigarh:राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग क आरोप लगा है। इनमें नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी का नाम भी शामिल है। इन आरोपों के बाद शैली चौधरी का अपने ही पार्टी नेताओं के खिलाफ बयान आया है । उन्होंने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही वोट डाला था लेकिन फिर भी उन्हें क्रॉस वोटिंग करो पी बनाया गया है जबकि यह आरोप सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी में गुटबाज़ी अपने चरम पर है और इसी वजह से ही उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में चहते विधायकों को बचाया जा रहा है। शैली चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने वोट डाला था उस समय नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रभारी बी के हरिप्रसाद को उन्होंने अपना वोट दिखाया था। उनके वोट को रद्द कारने के लिए भाजपा के चुनाव एजेंट्स की ओर से बहस भी की गई थी। यह सारी बात कैमरा रिकॉर्डिंग में दर्ज है। अगर मैं भाजपा के समर्थित उम्मीदवार को वोट डालती तो भाजपा के ही लोग मेरा वोट रद्द करने के लिए बहस क्यों करते। मैंने अपने पार्टी नेताओं को वोट दिखाकर डाला था और मेरा वोट बिल्कुल सही था। शैली चौधरी ने कहा कि मुझ पर यह भी आरोप लगाया गया कि हिमाचल मुझे कुछ भाजपा नेता मिले थे और चुनाव के दिन मतदान के बाद में सीएम hाउस भी गई थी। यह सभी आरोप पूरी तरह से निराधार है। अगर कोई इन आरोपों को साबित कर देगा तो मैं राजनीति ही छोड़ दूंगी। इन अर्बन से मेरे पति भी आहत है इसीलिए उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। मैं अगले कुछ दिन में पार्टी की ओर से दिए गए नोटिस का जवाब दूंगी और उसमें सारी बात बताई जाएगी।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 20, 2026 08:03:36
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद: क्रॉस वोटिंग विवाद पर रतिया विधायक जरनेल सिंह बोले—“मैं पार्टी का सच्चा सिपाही, हुड्डा को दिखाकर डाला वोट” फतेहाबाद。 राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के मामले ने हरियाणा की सियासत को गर्मा दिया है। इस बीच रतिया से विधायक जरनेल सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है。 जरनेल सिंह ने स्पष्ट कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से किसी भी तरह का नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा पार्टी लाइन के अनुसार ही काम करते हैं। विधायक ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अपना वोट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाकर डाला था। ऐसे में क्रॉस वोटिंग का सवाल ही नहीं उठता。 उन्होंने आगे कहा कि यदि पार्टी की ओर से उन्हें कोई नोटिस मिलता है, तो वह उसका उचित जवाब देंगे。 जरनेल सिंह ने यह भी दावा किया कि किसी भी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की है और इस तरह के आरोप निराधार हैं。
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 20, 2026 08:02:20
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्म स्थान स्थित निजी अस्पताल में गोपालपुर विधानसभा के सपा विधायक नफीस अहमद अपने एक मरीज को देखने पहुंचे, उनके समर्थक पर ICU में ड्यूटी कर रहे सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि घायल को बचाने वाला कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित गुफरान के पास से अवैध पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस मामले में सीओ सिटी ने कहा कि ब्रह्मस्थान स्थित सलमानी अस्पताल में एक कर्मचारी के साथ तीव्र मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कमर में हथियार दबाए मारपीट कर रहा है। पड़ताल के दौरान हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top