Back
यूपी भाजपा में बड़ा बदलाव: 60 जिलों में नई टीम तैयार
VSVISHAL SINGH
Mar 20, 2026 07:03:16
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जिलो में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यूपी भाजपा को इन तीन दिनों में चार क्षेत्रों में कुल मिलाकर 60 संगठनात्मक जिलों में 20-20 नामों की सूची बनानी है जिसे लेकर आज से रविवार तक मंथन होगा. यूपी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मिलकर नई टीम तैयार कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश संगठन के गठन की प्रक्रिया के तहत जिला इकाइयों के गठन की कार्यवाही इन्ही 3 से 4 दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी और एक हफ्ते में इसकी घोषणा हो जाएगी. पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है एक सप्ताह के भीतर जिला टीम की घोषणा कर दी जाएगी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आज से लगातार तीन दिन बैठकें करके प्रक्रिया पूरी करेंगे. दोनों नेता जिला पर्यवेक्षकों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे. प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है. जिला इकाइयों के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है. चार क्षेत्रों में कुल मिलाकर 60 संगठनात्मक जिलों में 20-20 नामों की सूची बनानी है. भाजपा ने पहले चरण में पश्चिम क्षेत्र एवं ब्रज क्षेत्र के ज्यादातर जिलों की टीम बना दी। अब अवध क्षेत्र के 15, कानपुर क्षेत्र के 17, काशी क्षेत्र के 16 और गोरखपुर क्षेत्र के 12 संगठनात्मक जिलों की टीम बनाई जाएगी। आज , शनिवार और रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मेराथन बैठकों का सिलसिला चलेगा. पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को मजबूत करने के लिएइस बार नए नियम अपनाए हैं. खास बात यह है कि अब दो बार किसी पद पर रह चुके पदाधिकारियों को दोबारा वही जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. बीजेपी का लक्ष्य है कि संगठन इतना मजबूत हो कि 2027 में फिर से बड़ी जीत हासिल की सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chauhan
FollowMar 20, 2026 08:08:020
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 20, 2026 08:07:400
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 20, 2026 08:07:160
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 20, 2026 08:06:570
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 20, 2026 08:06:340
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 20, 2026 08:06:230
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 20, 2026 08:06:080
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 20, 2026 08:05:260
Report
JPJai Prakash
FollowMar 20, 2026 08:05:130
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 20, 2026 08:04:590
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 20, 2026 08:04:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 08:03:360
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 20, 2026 08:02:580
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 20, 2026 08:02:200
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 20, 2026 08:01:260
Report