icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CBN ने 156.650 किलो डोडा चूरा के साथ गुजरात नंबर की कार पकड़ी

Begun, Rajasthan:मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। CBN टीम ने कपासन तहसील के टाना गांव में भिंडर-रामगढ़ रोड पर एक होंडा अमेज कार को रोककर तलाशी ली। कार्रवाई के دوران कार से अवैध डोडा चूरा के 9 बैग बरामद हुए, जिनका कुल वजन 156.650 किलोग्राम है। CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर की कार से मंगलवाड़ क्षेत्र से बालोतरा की ओर डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। कार रुकने के बाद चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार और डोडा चूरा जब्त कर आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया-लौरिया मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत

Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना लौरिया बेतिया मुख्यमार्ग की है जरिया बंगाली माई के स्थान के समीप यह बड़ा हादसा हुआ है बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई तीनों युवक एक ही गांव के बताए जा रहे है तीनों युवक लखनपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव के रहने वाले थे तीनों युवक बेतिया जा रहे थे तीनों मृत युवकों का नाम साहिल आलम सुंदर कुमार और याकूब आलम बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्म के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है
0
0
Report

बेगूं में 70वीं जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, कपासन ने खिताब जीता

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा में आयोजित चार दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर की 56 टीमों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चार दिनों के दौरान कुल 22 मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन स्वामी विवेकानंद राज्य मॉडल स्कूल कपासन और केपीएस आकोला के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में कपासन की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आकोला की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंकित सामरिया ने विजेता और उपविजेता टीम को पारितोषिक वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
0
0
Report

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जीबी पंत ने दवाओं की उपलब्धता पर क्या कहा? सोमवार तक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा

New Delhi, Delhi:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जीबी पंत अस्पताल पहुंचे। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता को लेकर MS एवं HODs के साथ बैठक की गई और दवाओं की उपलब्धता के लिए सोमवार तक समय दिया गया। मंत्री ने फार्मेसी तक पहुंचे लोगों से बातचीत की और जिन दवाइयों की आपूर्ति नहीं हो रही थी, उन्हें स्थानीय आदि से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अगर किसी मरीज को दवा सोमवार तक नहीं मिली, तो वह सीधे उन्हें कॉल कर सकता है और वहां मौजूद अधिकारी जवाब देंगे। Zee News के जरिए उपलब्ध एक्सक्लूसिव तस्वीरों में अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में चर्चा की गई और कहा गया कि 95–97 प्रतिशत दवाइयां अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहती हैं। डॉक्टर कभी-कभी जूनियर होने के कारण कुछ दवाइयों के विकल्प लिख देते हैं; इसके कारण कुछ दवाइयों का समस्या आ जाती है, लेकिन पूरी कोशिश है कि मरीजों तक दवाइयां समय पर पहुंचें और उपलब्ध न हों तो वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में हाई स्कूल प्राचार्य पर हमला: वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में उच्य विद्यालय में घुसकर कुछ लोगो ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वही जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीइओ को जांच कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया है घटना बीते कल मंगलवार बरौली थानाक्षेत्र के उच्य विधायक बघेजी की है जहाँ प्रधानाध्यापक संजय त्रिवेदी की कुछ लोगो ने स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल कैम्पस में प्रधानाध्यापक को दौड़ाकर पीटा जा रहा है वीडियो में पिटाई करने वाले युवक छेड़खानी की बात कर रहे हैं वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय ने बीईओ बरौली को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है डीईओ ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के बाद दोषियों पर करवाई की जाएगी बाइट-अमरेंद्र पांडेय, डीईओ, गोपालगंज
0
0
Report
Advertisement

राजद ने बीजेपी पर आरोप लगाया: रत्नेश यादव को जमुई एनकाउंटर से जोड़ा गया

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राष्ट्रीय जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोपलगा दिया है राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता ने आज एक लड़के को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया इस लड़के का नाम रत्नेश कुमार है यह राघोपुर वैशाली का रहने वाला है और इसमें एक फोटो दिखाया जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने डिजिटल पेज पर इस लड़के का फोटो लगाकर इसे जमुई एनकाउंटर का मुख्य नंदन कुमार यादव बताया गया उसके बाद इस लड़के ने कहा कि हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा भूमि हुई है और हमें नंदन कुमार यादव बतादिया गया राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक इतनी घिनौनी कर रही है जिससे निश्चित तौर पर बिहार की जनता देख रही है किस तरीके के हालात है राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा या दिखाया गया और रत्नेश कुमार यादव वैशाली का रहने वाला है उसे नंदकुमार यादव बना दिया गया जो जमुई का मुख्य आरोपी है फिलहाल चेतावनी दिखाइए भारतीय जनता पार्टी को अगर आपने इस तरह का काम किया तो फिर हम लोग कानूनी तौर पर सहायतालेंगे
0
0
Report

MMDR संशोधन 2026 पर भाजपा प्रवक्ता का दावा: खनन क्षेत्र को नई दिशा

Jamtara, Jharkhand:केंद्रीय सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने चित्रा कोलियरी परिसर में मजदूरों और कर्मचारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने चित्रा कोलियरी के दोनों वर्कशॉप A और B में कार्यरत मजदूरों को संशोधन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। रणधीर सिंह ने कहा कि देश में Exploration, Mining और Mineral Development को नई दिशा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाले 80 प्रतिशत हिस्से में पहले से ही राज्य सरकार को राशि दी जा रही है और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर MMDR संशोधन अधिनियम को लेकर सवाल खड़े कर रही है और लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने मजदूरों से कानून के प्रावधानों को समझने और तथ्यों के आधार पर जानकारी लेने की अपील की। बाइट- रणधीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
0
0
Report
Advertisement

झारखंड की पहली संथाली फिल्म आंगेन को राष्ट्रीय पुरस्कार, रवि राज मुर्मु सम्मानित

Ranchi, Jharkhand:72वें राष्ट्रीय фильм पुरस्कार में झारखंड के बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर रवि राज मुर्मु को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद रवि राज मुर्मु रांची पहुंचे; रांची एयरपोर्ट पर रवि का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली पहली संथाली भाषा की फिल्म आंगेन को ये सम्मान मिला जो कहीं न कहीं झारखंड के लिए भी बड़े गर्व की बात है। मामले में इसके डायरेक्टर रवि राज मुर्मु ने बताया कि राज्य कहानी राज्य के वासी ही बता सकते है और यही कारण है कि राज्य की कहानी को रुपहले पर्दे पर शर्ट फिल्म के रूप में जब दर्शाया गया तो सभी ने इसे पसन्द किया। 12 मिनट की ये फिल्म संथाली लोककथाओं पर आधारित है। फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका किस्कु बताती है कि फिल्म में उनका होना उन्हें भी गौरान्वित कर रहा है। वही रवि राज किस्कू के पिता ने कहा कि फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना उनके लिए और राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात करना उनके लिए और भी खास रहा क्योंकि राष्ट्रपति महोदया के साथ संताली भाषा में बात करना और अनुभवों को साझा करना खास लम्हा रहा जो जिंदगी भर साथ रहेगा। बहरहाल झारखंड की पहली फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना खास है और उसका उत्साह हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा है
0
0
Report

बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द: विपक्ष का हमला, सरकार पर बढ़ा आक्रोश

Patna, Bihar:मई में ली गई बिहार दरोगा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है आयोग ने अपरिहार्य कारण से इस परीक्षा को रद्द किया है परीक्षा की तिथि आगे घोषित की जाएगी... विपक्ष परीक्षा रद्द के बहाने हमला बोल रहीं है...बिहार में सरकार नौकरी और रोजगार देना नहीं चाहती है। और नौजवानों के साथ किस तरह की राजनीति की जाती है, किस तरह से उनके साथ छल किया जाता है, किस तरह से परीक्षा लेने के बाद अपरिहार्य कारण बताकर के परीक्षा रद्द किया जाता है, इससे ही स्पष्ट होता है कि बिहार में नौकरी और रोजगार देने वाली सरकार नहीं है। बिहार में नौकरी और रोजगार के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा जो परीक्षा दी जाती है, उसे भी रद्द करने वाली सरकार है। और उसको रद्द करके नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के भविष्य और नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने के प्रति सरकार की गंभीरता नहीं दिखती है, जिस कारण सरकार परीक्षा लेने के बाद उस परीक्षा परिणाम आने से पहले परीक्षा को अपरिहार्य कारण बता करके रद्द कर दिया जाता है। पुलिस लिखित परीक्षा जो आयोजित की गई थी मई में, उस परीक्षा को परीक्षा परिणाम आने से पहले रद्द कर दिया गया। आखिर कारण क्या है, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि क्यों परीक्षा लेने के बाद परीक्षा रद्द होते हैं? क्या परीक्षा माफिया पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं या सरकार में वैसे लोग बैठे हुए हैं जो नौकरी और रोजगार के प्रति गंभीर नहीं हैं, जो नौजवानों के लिए और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं? वैसे लोग सत्ता में आ गए हैं और सत्ता के माध्यम से नौजवानों के चेहरे पर मुस्कुराहट की जगह नौजवानों की आंखों में आंसू देना चाहते हैं। और ऐसे आंसू देने वाली सरकार जो बिहार में कार्य कर रही है, कहीं ना कहीं नौजवानों को इस बात का मलाल है कि बिहार में कैसी सरकार है। बिहार में न तो नौकरी के प्रति सरकार गंभीर है, न रोजगार के प्रति गंभीर है और न ही नौजवानों के भविष्य के प्रति गंभीर है। सरकार के क्रियाकलाप से नौजवानों की आंखों में आंसू आ रहा है और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके संबंध में सम्राट चौधरी जी जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि परीक्षा क्यों रद्द किया गया।
0
0
Report

सीकर में पंचायती राज आरक्षण लॉटरी पारदर्शी तरीके से पूरी

Sikar, Rajasthan:सीकर में पंचायती राज आम चुनाव को लेकर आज जिला परिषद सभागार में आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों और पंचायती राज नियमावली के अनुसार जिला परिषद के 49 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली गई; 16 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और सभी पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के लिए भी आरक्षण निर्धारण किया गया। महिलाओं के लिए नियमानुसार 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। पूरी प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। लॉटरी शुरू होने से पहले निर्देशों की जानकारी दी गई और शंकाओं का समाधान किया गया। बच्चों से पर्चियां निकलवाई गईं और उनसे आधार पर आरक्षण निर्धारित हुआ। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भी बताया कि लॉटरी पारदर्शी एवं निर्विवाद रूप से संपन्न हुई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top