Back
भिवानी-हांसी रेलवे लाइन अंडरपास पर पानी जमा, किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
NSNAVEEN SHARMA
Feb 21, 2026 09:04:54
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-रेलवे लाइन के पास किसानों ने दिया धरना
-ऑंडर पास के स्थाई समाधान की मांग को लेकर दिया अनिश्चितकालीन धरना
-समाधान नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल:किसान
-कहा:सरकार कर रही अनदेखी,पहले भी सौंपे जा चुके ज्ञापन पत्र
भिवानी हांसी रेलवे लाइन गेट संख्या 60 सी व 62 के अंडर पास में जमा पानी के स्थाई समाधान की मांग को लेकर गांव लोहारी जाटू के किसानों ने रेलवे लाइन के पास अनिश्चित कालीन धरना दे दिया है।उनका कहना था कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर होंगे व लाइन का निर्माण कार्य भी रोकेंगे जिसकी जम्मेदारी स्वंय सरकार की होगी।
बता दें कि दोनों अंडरपास का रास्ता 4 गांवों को जोड़ता है। जहां से रोजाना सैकड़ों राहगीरों का आवागमन होता है लेकिन पिछले 5-6 माह से पानी जमा होने के कारण काफी समस्याओं का सामना किसानों व ग्रामीणों को करना पड़ता है,इस समस्या के चलते बैलगाड़ी व ट्रैक्टर ट्रॉली को नुकसान ही चला है तो पशु भी बीमार हो चले हैं।
इस मौके पर किसानों ने कहा समस्या को लेकर कई बार विधायक, डीसी, सांसद, व तहसीलदार के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है,सरकार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं है ऐसे में पालन पोषण कैसे होगा,इसलिए एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन धरना दे दिया है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे तथा सभी गांव और संगठन मिलकर आंदोलन करेंगे।जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।
बाइट : राजेंद्र, धर्मपाल,जयपाल, कृष्ण शर्मा किसानों व ग्रामीणों की
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report