Back
अंबाला छावनी में प्रिया हत्या मामले में प्रेमी अरु गिरफ्तार, रिमांड शुरू
AKAMAN KAPOOR
Oct 15, 2025 14:26:04
Ambala, Haryana
अंबाला छावनी में दो दिन पूर्व प्रिया नाम की युवती के मर्डर की गुत्थी महेशनगर पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा युवक ही युवती का हथियारा निकला। पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक से सारे राज उगलवाए और उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बोह के शिव शक्ति नगर में 34 वर्षीय प्रिया नाम की युवती के मर्डर का मामला सामने आया था। प्रिया के साथ रह रहे युवक ने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि देर रात वह प्रिया के साथ थे लेकिन इतने में लूट के इरादे से कुछ लोग घर में घुसे और उसी दौरान उनसे हुई झड़प में प्रिया को लुटेरों ने मौत के घाट उतार दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती के साथ रहने वाले युवक अरु के बयान दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हर पहलू पर जांच की, आस-पास के सीसीटीवी खंगाले तो पाया कि मृतका प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला अरु नाम का व्यक्ति सब झूठ बोल रहा है, क्योंकि उस रात कोई उनके घर में नहीं घुसा। पुलिस ने मामले में जब अरु से सख्ती से पूछताछ की तो अरु टूट गया और उसने बताया कि वह प्रिया के साथ रिलेशनशिप में रहा था, प्रिया 13 तारीख को वापस अपने घर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन युवक नहीं चाहता था कि वह वापस अपने घर जाए। इसी को लेकर पहले भी उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था लेकिन इस बार कहा सुनी के बाद अरु ने प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने अरु को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है ताकि उससे अन्य राज उगलवाए जा सकें।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowNov 10, 2025 10:08:470
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowNov 10, 2025 10:08:290
Report
RKRampravesh Kumar
FollowNov 10, 2025 10:08:220
Report
MMManoj Mallia
FollowNov 10, 2025 10:07:520
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 10, 2025 10:07:410
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 10, 2025 10:07:110
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowNov 10, 2025 10:06:550
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 10, 2025 10:06:410
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 10, 2025 10:06:16Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ପାଇକ ସର୍ଦ୍ଦାର ତାପଙ୍ଗ ଦଳବେହେରା ମାଧବ ଚନ୍ଦ୍ର ରାଉତରାୟଙ୍କ ଗଡ ଚଉପାଢୀ ଓ ବାସଭବନ ଏବେ ଜରାଜୀର୍ଣ୍ଣ ଅବସ୍ଥାରେ, ସଂସ୍କୃତି ବିଭାଗର ଦୃଷ୍ଟି ପଡ଼ିବ କେବେ ?
0
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 10, 2025 10:06:030
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 10, 2025 10:05:490
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 10, 2025 10:05:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 10, 2025 10:05:200
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 10, 2025 10:03:480
Report