Back
हकला घोड़ा गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, चार चोरी की कारें बरामद
RKRajesh Kumar Sharma
Nov 10, 2025 08:00:02
Delhi, Delhi
पश्चिमी जिले की एएटीएस टीम ने हकला घोड़ा गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की दो सेल्टोस कार, एक हुंडई क्रेटा कार और एक ब्रेजा कार बरामद की है। इसके पकड़े जाने से शालीमार बाग, रोहिणी, रानी बाग, पंजाबी बाग, पानीपत, हरियाणा, हरि नगर, Model Town के आठ मामलों का खुलासा हुआ है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ विक्की उर्फ पाजी उर्फ हकला, 41, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। इसके पहले से 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह केवल लग्जरी कारों को निशाना बनाता था। डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने बताया कि एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि हकला गैंग का मुख्य आरोपी रोहतक रोड मादीपुर मेट्रो स्टेशन शिवाजी पार्क के पास आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर रोहतक रोड मादीपुर मेट्रो स्टेशन शिवाजी पार्क के पास जाल बिछाया गया और जैसे ही वह सेल्टोस कार से आया, मुखबिर ने इशारा किया कि कार रुक जाए, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी की चार कार बरामद कर लीं। पूछताछ में पता चला कि वह पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर टैक्सी चलाता था और वाहन चोरी गिरोह के संपर्क में आ गया; 2011 से उसने अपना हकला घोड़ा गिरोह बना लिया और दिल्ली के कई इलाकों में कार चोरी की वारदात अंजाम दी। एएटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है; आगे पूछताछ जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowDec 16, 2025 02:02:060
Report
RMRam Mehta
FollowDec 16, 2025 02:01:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 16, 2025 02:01:370
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 16, 2025 02:01:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 16, 2025 02:01:070
Report
SKSudarshan Khillare
FollowDec 16, 2025 02:00:180
Report
1
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 01:46:220
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 16, 2025 01:30:330
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 01:30:200
Report
DNDinesh Nagar
FollowDec 16, 2025 01:30:130
Report
RKRakesh Kumar
FollowDec 16, 2025 01:15:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 16, 2025 01:15:370
Report
ALArup Laha
FollowDec 16, 2025 01:15:200
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowDec 16, 2025 01:02:150
Report