Back
आशीष सूद ने डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन; महिलाओं ने सीवर जाम पर विरोध जताया
RKRajesh Kumar Sharma
Feb 11, 2026 07:32:59
Delhi, Delhi
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने डेढ़ करोड़ की लागत से जनकपुरी विधानसभा में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के समय कई महिलाएं सीवर जाम की समस्याओं को लेकर आक्रोश जताईं. शिव नगर की महिलाओं ने सीवर जाम से अवगत कराया. रोहिणी में हुए हादसे के मामले में मंत्री ने चुप्पी साधी. दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने वीरेंद्र नगर, शिवनगर, स्टेशन जी ब्लॉक, हरि नगर आदि कई इलाकों में डेढ़ करोड़ के आसपास विकास कार्यों का उद्घाटन एक साथ किया. आशीष सूद ने नारियल फोड़कर लड्डू खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराया. सिख समुदाय के लोगों ने मंत्री आशीष सूद को तलवार, सरोपा, गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. उद्घाटन के समय महिलाओं और कुछ लोगों ने सीवर जाम की समस्याओं के बारे में बार बार शिकायत की थी, लेकिन सरकार के प्रतिनिधियों के ध्यान देने का आरोप भी सामने आया. महिलाओं ने कहा कि केजरीवाल के समय इतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा था. मंत्री ने बताया कि आज वीरेंद्र नगर, शिवनगर एक्सटेंशन, जी ब्लॉक, हरि नगर आदि इलाकों के विकास कार्य शुरू किए गए हैं ताकि समस्या से निजात मिले. सूद ने एमसीडी, जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रोहिणी में हुए हादसे के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने माइक हटवाकर चुप्पी साध ली.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNavdeep Singh
FollowFeb 11, 2026 09:01:200
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 11, 2026 09:00:370
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 11, 2026 09:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:46:360
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 11, 2026 08:46:130
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowFeb 11, 2026 08:45:560
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 11, 2026 08:45:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 11, 2026 08:45:340
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 11, 2026 08:45:270
Report
0
Report
0
Report