Back
बाराबंकी में अवैध वाहन रिकवरी का मामला सामने आयाः फर्जी रिकवरी एजेंट बनकर लोगों से वसूली की शिकायत,
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में आवास विकास कॉलोनी के पास अवैध वाहन रिकवरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी रिकवरी एजेंटों द्वारा लोगों को गुमराह किए जाने की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि कुछ लोग स्वयं को फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताकर वाहन और नकदी की वसूली कर रहे हैं तथा लोगों को धमकाने का प्रयास भी किया जा रहा है। हाल ही में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे दिनदहाड़े रोककर उसकी सफारी गाड़ी और नकदी ले ली गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह भी आरोप लगे हैं कि संबंधित लोग फर्जी पहचान का उपयोग कर रहे हैं और अलग-अलग संगठनों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि जिस व्यक्ति द्वारा संगठन के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है, उसका संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसे संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है।
इस संबंध में संगठन के जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट निधीश प्रताप सिंह द्वारा नगर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमें संगठन के नाम के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध रिकवरी या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 11, 2026 10:15:290
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 11, 2026 10:15:160
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 10:07:160
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 11, 2026 10:07:020
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 11, 2026 10:06:200
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 11, 2026 10:06:020
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 11, 2026 10:05:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 10:05:36Noida, Uttar Pradesh:चलती ट्रेन पर अजीबोगरीब स्टंट !
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 11, 2026 10:04:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 10:04:34Noida, Uttar Pradesh:हाथ में रॉकेट... और दे दनादन फायर !
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 10:04:24Jaipur, Rajasthan:जयपुर - कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बजट को लेकर बयान
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 11, 2026 10:03:48Noida, Uttar Pradesh:parents of the year on the river Neva in St Petersburg, Russia.
0
Report