Back
मृतक पेंशनरों के नाम पर 1.62 करोड़ का गबन, सहायक लेखाकार के खिलाफ FIR दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा। जनपद के कोषागार विभाग में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। यहाँ एक सहायक लेखाकार ने कथित तौर पर 6 मृतक पेंशनरों की धनराशि को अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर एक करोड़ बासठ लाख से अधिक का गबन किया है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब कोषागार स्तर पर गठित तीन सदस्यीय आंतरिक जाँच समिति ने पेंशन अभिलेखों की पड़ताल की। जाँच में पाया गया कि वर्ष 2020 से ही सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर मृतक पेंशनरों को 'जीवित' दिखाया जा रहा था।
प्रभारी सहायक कोषाधिकारी जगवीर सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और विभागीय स्तर पर भी अन्य संलिप्तताओं की तलाश की जा रही है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया अभिषेक श्रीवास्तव सहायक लेखाकार ने सिस्टम में हेरफेर किया।उन्होंने ऐसे 6 व्यक्तियों को चिन्हित किया जिनकी मृत्यु हो चुकी थी और जिनकी पेंशन बंद हो जानी चाहिए थी।उन मृत व्यक्तियों के खातों के बजाय, उन्होंने खाता नंबर बदलकर पेंशन की राशि सीधे अपने निजी खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।इस मामले की पिछले एक महीने से विस्तृत जांच चल रही थी।
जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं (गबन आदि) में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और नियमसंगत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस घटना को "आंख खोलने वाली" बताया है।
अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या किसी अन्य विभाग में भी इस तरह की अनियमितता हो रही है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली अन्य पेंशन योजनाओं (वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, और दिव्यांग पेंशन) की भी सघनता से निगरानी की जाएगी।
बाइट.... चंद्रप्रकाश सिंह , जिलाधिकारी मथुरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 11, 2026 10:15:290
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 11, 2026 10:15:160
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 10:07:160
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 11, 2026 10:07:020
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 11, 2026 10:06:200
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 11, 2026 10:06:020
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 11, 2026 10:05:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 10:05:36Noida, Uttar Pradesh:चलती ट्रेन पर अजीबोगरीब स्टंट !
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 11, 2026 10:04:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 10:04:34Noida, Uttar Pradesh:हाथ में रॉकेट... और दे दनादन फायर !
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 10:04:24Jaipur, Rajasthan:जयपुर - कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बजट को लेकर बयान
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 11, 2026 10:03:48Noida, Uttar Pradesh:parents of the year on the river Neva in St Petersburg, Russia.
0
Report