Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South West Delhi110043

15 साल से हत्या मामले में फरार चल रहा बदमाश आया क्राइम ब्रांच के पकड़ में

Sept 19, 2024 07:01:32
New Delhi, Delhi

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में 15 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को वेस्ट बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अहमद अली है जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2009 में दिल्ली स्वरूप नगर थाने में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला दर्ज़ हुआ था जिसके चलते यह पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। कोर्ट द्वारा इसे साल 2009 में ही भगौड़ा घोषित किया गया था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 20, 2026 13:09:25
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम में आई इस तब्दीली ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। जहां आम लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की, वहीं किसान परेशान नजर आए। इस समय गेहूं, सरसों और अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं। ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम बना रहा या बारिश तेज हुई, तो उनकी तैयार फसल खेतों में ही खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ समय तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 20, 2026 13:06:57
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur उत्पाद विभाग के द्वारा जप्त कफ सिरप और स्प्रीट समेत एक करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाई गया है. परिसर में कैमरे की निगरानी में यह कार्रवाई संपन्न की गई और नगर डीएसपी सुरेश कुमार तथा उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में 39 मामलों में जप्त स्प्रिट, विदेशी और देसी शराब को विनष्टीकरण किया गया. बीते दिनों अलग-अलग जगहों पर हुई कार्यवाही में लगभग 8500 लीटर स्प्रिट और देसी-विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर आज यह बुलडोजर चालाया गया. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि स्थान-स्थान पर विभिन्न कार्रवाईयों के दौरान पकड़ी गई शराब और स्प्रिट का विनष्टीकरण आज किया गया. इन खबरों से जुड़ी पूरी जानकारी जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दी गई. यह खबर इनपुट- मनितोष कुमार से है.
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 20, 2026 13:06:39
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में शुक्रवार के दिन अचानक मौसम का मिजाज बदला है।आसमान में घनघोर काले बादल के साथ धूल भरी तेज हवा के झोंके ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।अचानक मौसम के करवट और आसमान में काले घनघोर बादल से दिन में ही गाड़िया हेड लाइट चलाकर अपने गंतव्य की और जाने को विवश हो गया।जबकि धूल भरी तेज आंधी से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।हालांकि मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से लोगो को राहत जरूर मिली है।अचानक मौसम के करवट से किसानों को चिंता में जरूर डाल दिया है।अभी टाल क्षेत्र में रवि फसल की कटनी शुरू है ऐसे में मौसम बदलने से किसानों के चेहरे पर परेशानी बढ़ गई है।लोग बारिश की आशंका को लेकर अपने कटे फसल को बचाने में जुटे है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 20, 2026 13:06:13
Siwan, Bihar:सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लूट के दौरान सीएसपी संचालक को गोली मार घायल कर दिया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बैंक से पैसा निकालकर लौटने के दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख नगद रुपए की लूट की है। संचालक अशोक पटेल को 3 गोली लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास की है, जहां अपराधियों ने अशोक पटेल को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि अशोक पटेल बैंक से करीब 5 लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने अशोक पटेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अशोक पटेल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 20, 2026 13:05:59
Jaipur, Rajasthan:सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चैत्र शुक्ल द्वितीया के अवसर पर शहरभर के झूलेलाल मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह मंदिरों में भगवान झूलेलाल का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण कराए गए। ऋतु पुष्पों से भव्य श्रृंगार किया गया और मीठे चावल, छोले और हलवे का भोग अर्पित किया गया। मंदिरों के Shikhरों पर लाल ध्वजा फहराई गई, वहीं सिंधी शहनाई और ढोल की थाप पर पारंपरिक छेज नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। चौगान स्टेडियम से पूज्य सिंधी पंचायत के सहयोग से शोभायात्रा निकाली गई। गणगौरी बाजार स्थित चौगान स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत ज्योति प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में 51 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जिनमें राधा-कृष्ण रासलीला, नरसिंह अवतार, भगवान झूलेलाल के विभिन्न स्वरूप, श्वेत अश्व और बाहुबली हनुमान प्रमुख आकर्षण रहे। इस दौरान सिंधी समाज की ओर से “सिंधी सपूत 2026” की घोषणा भी की गई, जिसमें समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सासंद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदआचार्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर में आस्था व्यक्ति को हर कठिनाई से उबारने की शक्ति देती है। उन्होंने भगवान झूलेलाल को सिंधी समाज के रक्षक और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके संदेश प्रेम, एकता और सद्भावना के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने 1947 के विभाजन के समय सिंधी समाज के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद समाज ने मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सिंधी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे आयोजन ने जयपुर में सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आस्था का जीवंत प्रदर्शन किया。
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 13:05:29
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जनपद के चकलवंशी चौराहे पर दो पक्षों के बीच खुलेआम गुंडई और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि बीते दिवस चौराहे के बीचों-बीच दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग फिल्मी अंदाज में एक युवक को गाड़ी से उतारकर हॉकी लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद जारी रहा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रथम पक्ष सन्दीप सिंह और द्वितीय पक्ष नारायण बताए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की खुलेआम गुंडई से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 20, 2026 13:05:23
Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ से बड़ी खबर - सीमावर्ती जिलों में आंतकी शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल का बनाने की जानकारी आई सामने हरियाणा के अंबाला में तीन आतंकियों के पकड़े जाने का मामला हनुमानढ़ सहित कई शहरों को दहलाने की थी साजिश हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अजमेर में स्लीपर सैल बनाने की जानकारी भी आई सामने पाकिस्तान बैठा आंतकी शहजाद भट्टी बना रहा है राजस्थान में नेटवर्क AGTF प्रभारी DSP करण मान की अगुवाई में पुलिस की विशेष टीम जुटी है जांच में एसपी के अनुसार गोपनीय तरीके से तथ्यों की जांच में जुटी है पुलिस एसपी नरेंद्र मीणा ने जल्द ही खुलासे का किया दावा हनुमानगढ़ में आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों की चल रही है जांच
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 20, 2026 13:04:55
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में मौसम का बदला मिजाज। नीमकाथाना सेवन आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश। ग्रामीण क्षेत्र भूदोली गांव में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बढ़ाई चिंता। किसानों की फसल खराब होने की आशंका। कई क्षेत्रों में फसल खराब। एंकर: नीमकाथाना क्षेत्र में मौसम ने करवट ले ली। क्षेत्र में सुबह से ही कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश दौर जारी रहा। दोपहर बाद नीमकाथाना सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्र भूदोली गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। अचानक हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। बुदौली गांव में करीब 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे जिससे फसल खराब होने की आशंका जताई गई। किसानों ने बताया कि तेज बारिश और ओलों के कारण सरसों, गेहूं और चने की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार, इस समय फसल पकने की स्थिति में थी, ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हो सकता है। कई क्षेत्रों से फसल खराब होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। मौसम के बदले रंग से आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है। किसान अब प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, क्षेत्र में हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 20, 2026 13:04:08
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | BJP की UP सरकार के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर, UP CM योगी आदित्यनाथ के सलाहकार, अवनीश कुमार अवस्थी कहते हैं, “पिछले नौ सालों में, CM योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी के गाइडेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है... हमारे पास वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है... हमारे पास देश का 55% एक्सप्रेसवे नेटवर्क है... हम सात नए एक्सप्रेसवे बना रहे हैं... हर ज़िला चार लेन और तहसील ब्लॉक दो लेन से जुड़े हैं, जिससे UP एक ​​बेहतरीन रोड नेटवर्क बन रहा है। लोग इसका फ़ायदा भी उठा रहे हैं... 28 मार्च को, UP के जेवर एयरपोर्ट, जिसे छह रनवे के लिए डिज़ाइन किया गया है, का उद्घाटन होने की उम्मीद है... UP में 11 वॉटरवे डेवलप करने का भी प्लान है, जिसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो चुका है... राज्य रोबोटिक्स और डेटा सेंटर पर भी काम कर रहा है... जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात आती है, तो UP बहुत मज़बूती से आगे बढ़ रहा है…
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 20, 2026 13:02:58
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत लंबी जद्दोजहद के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो कर दी गई, लेकिन अब जिलों की कार्यकारिणी बनाना बड़ी चुनौती बन गया है। राजस्थान में कांग्रेस संगठन के अनुसार कुल 50 जिले हैं। सभी जिलों में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन अब कार्यकारिणी गठन को लेकर मशक्कत जारी है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार किसी भी जिले की कार्यकारिणी में 51 से अधिक सदस्य नहीं हो सकते। ऐसे में जिला अध्यक्षों के सामने यह नई चुनौती खड़ी हो गई है कि सीमित संख्या में सभी नेताओं को कैसे समायोजित किया जाए। जिला अध्यक्ष चाहते हैं कि कार्यकारिणी में सभी प्रमुख नेताओं को जगह मिले और संगठन को हर जिले में मजबूत किया जाए, लेकिन सीमित संख्या के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि कई जिलों की कार्यकारिणी के प्रस्ताव प्रदेश स्तर तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर सहमति नहीं बन पाई है। किसे शामिल किया जाए और किसे नहीं, इसे लेकर लगातार मंथन चल रहा है। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण जिलों में कार्यकारिणी गठन अटका हुआ है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश में गैस सिलेंडर और मनरेगा जैसे मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन जिला अध्यक्ष बिना कार्यकारिणी के ही जिलों में संगठन संभाल रहे हैं। ऐसे में कार्यकारिणी का गठन कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की कवायद अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। आने वाले समय में राजस्थान में पंचायत निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं, ऐसे में कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दोहरी चुनौती है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से जल्द कार्यकारिणी घोषित करने के बाद कहीं जा रही है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 20, 2026 13:02:39
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में संचालित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कागजों में अंग्रेजी माध्यम के रूप में संचालित इन स्कूलों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई स्कूलों में आज भी पढ़ाई हिंदी में करवाई जा रही है, जिससे छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में यह स्थिति देखने को मिल रही है कि अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में हिंदी माध्यम के शिक्षक ही अंग्रेजी विषय की कक्षाएं संभालने को मजबूर हैं। इससे न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्रों की भाषा दक्षता पर भी असर पड़ रहा है। बूंदी जिले का उदाहरण इस स्थिति को स्पष्ट करता है। यहां संचालित 36 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सत्र 2025-26 में कुल 7,255 विद्यार्थियों का नामांकन है। स्टाफ की संख्या पर्याप्त दिखाई देने के बावजूद अंग्रेजी माध्यम के योग्य शिक्षकों की कमी साफ नजर आती है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि केवल नाम बदलने से स्कूल अंग्रेजी माध्यम नहीं बन जाते, बल्कि इसके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों, बेहतर संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण वातावरण की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार स्थायी रूप से अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती करे और स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए, तो न केवल शिक्षा स्तर में सुधार होगा, बल्कि ये स्कूल निजी संस्थानों को भी कड़ी टक्कर दे सकेंगे। फिलहाल, यह मुद्दा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है, जिस पर त्वरित और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 20, 2026 13:02:21
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के ब्लॉक सढौली कदीम अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालपुर के मजरा फरकपुर से एक गंभीर समस्या सामने आई है, जहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। गांव के जंगल में स्थित श्मशान घाट पर शवदाह गृह का निर्माण नहीं कराया गया है और न ही वहां टीन शेड की व्यवस्था है, जबकि सरकार द्वारा इसके लिए बजट और स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के फरकपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र ओमीचंद का बीती रात करीब 2 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार को लेकर भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार संभव नहीं होने के चलते सभी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता भी बेहद खराब स्थिति में है। रास्ता इतना संकरा और जर्जर है कि चार लोग मिलकर शव को ठीक से ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। मजबूरन पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अकरम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते श्मशान घाट पर शवदाह गृह और शेड की व्यवस्था कर दी जाती, तो आज इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। गांव में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top