Back
आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर छह महीने में ही धंसा, लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़
New Delhi, Delhi
दिल्ली के पूर्वी इलाके में बना आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर को जोड़ने वाला छह लेन फ्लाईओवर एक बड़ी सड़क दुर्घटना का कारण बनता नजर आ रहा है। महज छह महीने पहले, 25 दिसंबर 2024 को बड़ी धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार ने इसका उद्घाटन किया था। उस वक्त यह प्रोजेक्ट आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी हथियार भी बना था और यमुना पार की जनता को इससे राहत दिलाने का दावा किया गया था। करीब 372 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा जून महीने में धंस गया है जिससे सड़क पर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा सूरजमल विहार और श्रेष्ठ विहार की कनेक्टिविटी के लिए बनाई गई सर्विस लेन फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त दिखाई दिया। यह स्थिति सरकार और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही को उजागर.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|