Back
बुराड़ी के फ्लड नाले से लोगों में दहशत, प्रशासन पर उठ रहे सवाल
NANasim Ahmad
Feb 21, 2026 09:54:45
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक सनसनीखेज और डराने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ महाशक्ति कॉलोनी के रिहायशी इलाके के बीचों-बीच बहता फ्लड नाला कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। सवाल ये है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही प्रशासन जागेगा? यह तस्वीरें हैं बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के आईपी कॉलोनी के पास महाशक्ति कालोनी की, जहाँ रिहायशी इलाकों के बीच से होकर एक खुला फ्लड नाला गुजर रहा है। यह नाला अब स्थानीय लोगो की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में डर बन चुका है। नाले के किनारे न तो कोई सेफ्टी बाउंड्री है और न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता है। कोई नाले के अंदर घनी झाड़ियां होने की वजह से जहरीले जीव जंतु पनप रहे हैं जो रिहायशी इलाके के मकान में घुस जाते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस फ्लड नाले की समय पर न तो सफाई होती है और न ही इसकी देखरेख। नाले में गंदगी और कचरे का अंबार लगा रहता है। हालात इतने भयावह हैं कि कई बार यहां अज्ञात व्यक्तियों के शव तक मिल चुके हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन जाता है।इतना ही नहीं, इस नाले में अक्सर घरेलू जानवर और आवारा पशु गिर जाते हैं। कई बार तो घंटों मशक्कत के बाद भी उन्हें बाहर निकालना मुमकिन नहीं हो पाता। लोगों का कहना है कि पास में ही बच्चों के खेलने की जगह है। ऐसे में अगर किसी बच्चे का पैर फिसल गया या वह नाले में गिर गया, तो उसे ढूंढ पाना नामुमकिन हो जाएगा। डर के साये में जी रहे स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को शिकायतें दीं, पत्राचार किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। फ्लड नाले पर जिम्मेदार फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारी मौके पर आकर हालात देखने तक को तैयार नहीं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली में लगातार हो रहे बड़े हादसों के बावजूद क्या प्रशासन सबक नहीं ले रहा? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे? फिलहाल आईपी कॉलोनी के लोग इस खतरनाक नाले के साथ जीने को मजबूर हैं और प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर सवालों के घेरे में है। रिपोर्ट :- नसीम अहमद Zee मीडिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report