Back
दिल्ली के यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से शुरू
NANasim Ahmad
Oct 16, 2025 14:20:27
Delhi, Delhi
दिल्ली में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा अब दूर नहीं है और यमुना किनारे इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार श्रद्धालु राजधानी दिल्ली में बहती यमुना नदी के घाटों पर ही छठ मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा की ओर से छठ पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर गांव स्थित श्याम घाट पर स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारी करना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना भी रहा। श्रद्धालुओं ने यमुना के तट पर दीप जलाकर यमुना मैया की आरती की और छठ पर्व को लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया कि इस बार यमुना किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दी गई है। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिला पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर यमुना आरती में भाग लिया और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्वांचल मोर्चा के पदाधिकारी मनोज मिश्रा ने कहा कि “छठ पूजा स्वच्छता और प्रकृति से जुड़ा पर्व है। हमारा प्रयास है कि पूजा के दौरान यमुना को किसी भी प्रकार से दूषित न होने दिया जाए। हम सुनिश्चित करेंगे कि पूजा भी भव्य रूप से हो और यमुना भी स्वच्छ बनी रहे।” इस मौके पर भाजपा की पूर्व पार्षद रेखा सिन्हा ने भी छठ मैया के पारंपरिक लोकगीत गाकर कार्यक्रम में आस्था और संस्कृति का रंग भर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया और घाटों की सफाई की। श्रद्धालुओं का कहना था कि छठ सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। दिल्ली के विभिन्न यमुना घाटों पर आने वाले दिनों में छठ पर्व के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि चार दिवसीय आस्था के इस महापर्व का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और स्वच्छता के साथ किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 16, 2025 16:31:200
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 16, 2025 16:30:58Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowOct 16, 2025 16:30:430
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 16, 2025 16:30:350
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 16, 2025 16:30:250
Report
1
Report
0
Report
0
Report
3
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowOct 16, 2025 16:18:520
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowOct 16, 2025 16:18:31Cooch Behar, West Bengal:SIR এ যদি কারোর নাম বাদ जाए তাহলে তৃণমূল কংগ্রেসকে জানাবেন আমরা ব্যবস্থা নেব। দরকার হলে আমরা উপযুক্ত ব্যবস্থা নেব দরকার হলে । রক্ত বন্যা বইবে। হুশিয়ারি দিলেন রাজীব ব্যানার্জী
0
Report
0
Report
PMProsenjit Malakar
FollowOct 16, 2025 16:16:380
Report
ADAnup Das
FollowOct 16, 2025 16:15:430
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 16, 2025 16:15:270
Report