Back
इस्कॉन द्वारका में फूलों की होली: प्रेम, लट्ठमार और मटका फोड़ उत्सव
CSCharan Singh
Mar 01, 2026 13:15:36
New Delhi, Delhi
इस्कॉन द्वारका में 1 मार्च को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ‘प्री’ फूलों की होली का रंगारंग उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली के साथ-साथ ‘लट्ठमार होली’ और ‘मटका फोड़ होली’ खेली जाएगी। बच्चों एवं बड़ों सभी के लिए होली का यह त्योहार रंगबिरंगे रंगों के साथ सबके लिए आकर्षण का केंद्र है। इस्कॉन द्वारका श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में 3 मार्च को श्रीगौर पूर्णिमा उत्सव भगवान चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस मनाया जाएगा। 4 मार्च की शाम होली उत्सव के लिए अमेरिका से विशेष रूप से पधारीं ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित गौर मणि माताजी एवं परम प्रभुजी का कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पूर्व 1 मार्च को रविवार अवकाश के दिन फूलों की होली मनाई जाएगी। जो लोग किसी कारणवश गौरपूर्णिमा उत्सव में सम्मिलित नहीं हो पाएँगे या जिन बच्चों کی परीक्षाएँ हैं, वे रविवार के दिन इस होली उत्सव में सम्मिलित होकर खूब धूमधाम से होली मना सकते हैं। होली के मीठे-नमकीन पकवानों का आनंद ले सकते हैं। तो आप अपने मित्रों, परिवारजनों के साथ इस ‘प्री’ फूलों की होली में भाग लीजिए और होली का भरपूर आनंद उठाइए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
