Back
अकबरपुर माजरा तालाब: जहरीली गैस और जल प्रदूषण से लोगों की जिंदगी खतरे में
NANasim Ahmad
Mar 29, 2026 04:03:28
New Delhi, Delhi
राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके से एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई है… जहां एक तालाब अब जीवन नहीं, बल्कि मौत का कुआं बन चुका है… गंदगी, बीमारी और जहरीली गैसों के बीच लोग जीने को मजबूर हैं… हम बात कर रहे हैं अकबरपुर माजरा गांव की… जहां हालात इतने बदतर हैं कि हर सांस खतरे से खाली नहीं… इसके बाद ये तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के अकबरपुर माजरा गांव की हैं… दशकों पहले ये तालाब ग्रामीण वासियो के के लिए श्रद्धा का प्रतीक पूजनीय था लेकिन यह तालाब अब गांव वालों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं… कभी पानी का स्रोत रहा ये तालाब आज जहरीली गंदगी का अड्डा बन चुका है… इस तालाब का पानी काला पड़ चुका है… चारों तरफ बदबू फैली हुई है… और इसी बदबू से निकल रही जहरीली मीथेन गैस लोगों की सासों को प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस गैस के कारण उनके घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तक खराब हो रहे हैं…लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं होता… इस गंदे तालाब की वजह से इलाके का पीने का पानी भी दूषित हो चुका है… जिससे गांव में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है… लोग त्वचा रोग, सांस की बीमारियों और अन्य गंभीर संक्रमणों से जूझ रहे हैं… तालाब के चारों ओर बने घरों में रहने वाले लोग अब नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं… हर दिन बदबू, गंदगी और बीमारी के डर के साथ गुजर रहा है…सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं… सरकारी तंत्र गहरी नींद में है… और जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से किनारा करते नजर आ रहे हैं…स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की… लेकिन न तो कोई सुनवाई हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई… अकबरपुर माजरा का ये तालाब अब सिर्फ गंदगी का ढेर नहीं… बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है… सवाल ये है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन… और कब मिलेगी यहां के लोगों को इस जहरीली मुसीबत से राहत…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 29, 2026 05:03:010
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 29, 2026 05:02:500
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 29, 2026 05:02:240
Report
KRKishore Roy
FollowMar 29, 2026 05:02:070
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 29, 2026 05:01:530
Report
KRKishore Roy
FollowMar 29, 2026 05:01:410
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 29, 2026 05:01:270
Report
1096
Report
1041
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 29, 2026 05:00:300
Report
1048
Report
872
Report
1070
Report
1037
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 29, 2026 04:49:34880
Report