Back
सिग्नेचर ब्रिज पर खतरनाक स्टंट: तीन बाइक सवार गिरफ्तार
RKRakesh Kumar
Feb 24, 2026 12:39:27
New Delhi, Delhi
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, थाने की शॉट, डीसीपी ऑफिस के शॉट,
मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक सिग्नेचर ब्रिज पर एक बस के सामने लापरवाही से स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में बाइक सवारों की हरकतें बेहद खतरनाक दिखाई दे रही थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली शिकायत पर न्यू उस्मानपुर थाने में एफआईआर संख्या 111/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281/125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194डी/38/192 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत मिलते ही एसएचओ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने जांच करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तुषार पुनिया (22), तनिष्क मावी (20) और पुष्पेंद्र (20) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी खजूरी खास इलाके के रहने वाले हैं। जांच के दौरान स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिलें, जिनके नंबर DL-14TB-0227 और एक अन्य वाहन, पहले दर्ज एफआईआर संख्या 101/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 में भी जब्त की जा चुकी थीं, उन्हें इस मामले से भी जोड़ा गया है। इसके अलावा आरोपी पुष्पेंद्र की मोटरसाइकिल DL-4SCC-0524 को भी जब्त किया गया है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की लापरवाह स्टंटबाजी कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 13:49:21Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अंदर Infrastructure, Logistics, Industrial Park और Good Governance का सबसे अधिक लाभ निवेशक को प्राप्त हो सकता है...
0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 24, 2026 13:48:580
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 13:48:390
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 24, 2026 13:48:210
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 24, 2026 13:48:060
Report
KYKaniram yadav
FollowFeb 24, 2026 13:47:530
Report
MSManish Singh
FollowFeb 24, 2026 13:46:570
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 13:46:430
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 24, 2026 13:46:190
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 24, 2026 13:46:080
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 24, 2026 13:45:560
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 24, 2026 13:45:280
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 24, 2026 13:45:150
Report
0
Report