इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने पर देश भर में एयरपोर्ट पर बवाल...करीब 550 उड़ाने रद्द
देश के कई एयरपोर्ट पर बवाल, फ्लाइट्स कैंसिल, रो रहे पैसेंजर्स, पुणे एयरपोर्ट पर कई घंटों से परेशान पड़े हैं यात्री, इंडिगो ने आज रात 12 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी सभी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं. साथ ही मुंबई एयरपोर्ट से भी शाम छह बजे तक की सभी फ्लाइट कैंसल करने की बात कही जा रही है….इंडिगो फ्लाइट्स की 550 से अधिक उड़ानें रद्द -
लाखों यात्री फंसे. आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में जारी संकट अब चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। आज शुक्रवार को रिकॉर्ड 550 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों पर हाहाकार मच गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में हजारों यात्री घंटों से फंसे हुए हैं, बिना भोजन-पानी के सामान का इंतजार कर रहे हैं। हैरिकॉर्ड रद्दीकरण: आज 550+ उड़ानें रद्द, जिसमें दिल्ली से सभी प्रस्थान रुक गए। मुंबई में 118, बेंगलुरु में 73, कोलकाता में 19 रद्द। नवंबर में कुल 1,232 उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें 62% क्रू शॉर्टेज के कारण।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|