110006
दिल्ली में सदर बाजार के व्यापारियों ने आगामी बजट से अपनी उम्मीदों पर की चर्चा
Delhi, Delhi:सदर बाजार के व्यापारियों ने आगामी बजट से अपनी उम्मीदों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने जीएसटी, एमएसएमई और आयकर में छूट की मांग की। साथ ही, व्यापारियों के लिए आसान ऋण सुविधा की भी अपेक्षा जताई। वहीं व्यापारियों का कहना है कि वे सरकार को पर्याप्त राजस्व देते हैं, लेकिन बाजार के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने सरकार से बाजार के विकास पर ध्यान देने की मांग की, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। सूचना के अनुसार कुल मिलाकर, व्यापारियों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा के मंदिरों में जन्माष्टमी उत्सव में भारी भीड़ और आरती
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों और मठों में श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखी गई। देर रात शहर के विभिन्न ठाकुरबाड़ी में ठाकुर की आराधना में लोगों लीन नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि 12 बजे हुआ था। इसी को लेकर बिहारशरीफ के विभिन्न मंदिरों और मठों में पूरे दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद विशेष पूजा-अर्चना और आरती किया गया। 12 बजते ही ठाकुरबाड़ी में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहर के गढ़पर स्थित ठाकुरबाड़ी जो कि तीन सौ साल पुराना है। यहां भी लोग कृष्ण के बालस्वरूप को झूले में झुलाया। इस ठाकुरबाड़ी की मान्यता है कि जो सच्चे दिल यहां मन्नत मांगते है मन्नत आवश्य पूरी होती है। सावन माह में इस ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव भी मनाया जाता है। इस मंदिर की प्राचीन पौराणिकता है कि यहां माता अनुपमा बाई द्वारा इस मंदिर की स्थापना किया गया था। माता अनुपमा बाई के भक्ति से खुशकर भगवान श्रीकृष्ण खुद प्रकट होकर प्रसाद ग्रहण करते थे। तब से यह परम्परा चली आ रही है।0
0
Report
सर्किट हाउस में नमाज खुले में: सपा नेता के खिलाफ एफआईआर, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:सरकारी सर्किट हाउस के परिसर मे सपा विधायक के चचा एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान की ग्राउंड मे खुले मे नमाज की वीडियो वायरल, Pwd विभाग ने कराई सपा विधायक के चचा एवं सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सपा नेता ने खुद ने नमाज पढ़ी, अपने एक समर्थक से इसकी वीडियो बनवाई और फिर उसके फेसबुक अकाउंट से ही वायरल भी करवाई.... लेकिन ज़ब बवाल बढ़ा और नौबत एफआईआर तक आयी तो फेसबुक से डिलीट करा दी नमाज पढ़ने वाले नेता जी का नाम हाजी मोहम्मद उस्मान है जो खुद बड़े मुस्लिम स्कॉलर है और इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की जिले की इकाई के जिला उपाध्यक्ष भी है, फिलहाल PWD के सर्किट हाउस के प्रभारी अवर अभियंता अनित कुमार ने मामले मे सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ मुरादाबाद के मझोला थाना मे बीएनएस की धारा 285 एवं 292 मे नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है, पूरा वाक्या बीती 3 सितंबर का उस वक्त का है जब विधान परिषद मे नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचे थे जहाँ उन्होंने मीटिंग भी ली थी, उसी समय वहां पहुंचे सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं सपा के बिलारी विधानसभा से विधायक हाजी मोहम्मद फहीम के चचा হाजी मोहम्मद उस्मान ने सरकारी सर्किट हाउस परिसर मे ही ग्राउंड मे अपनी गाड़ी लगवाई और उसके पीछे खड़े होकर नमाज अदा की, अब 27 चुनाव से पहले विधायक जी के चचा की ऐसे सरकारी सर्किट हॉउस मे खुले मे नमाज पढ़ने के कई मायने निकाले जा रहे है, क्योंकि अक्सर अपने बयानो को लेकर चर्चाओं में बने रहते है सपा विधायक के चाचा मोहम्मद उस्मान, अब सर्किट हाउस में नमाज पढ़ते हुए अपनी वीडियो बनवा कर खुद ही वायरल कराने वाले सपा नेता खुद घिर गये गए है अब देखना होगा आगे पुरे मामले मे पुलिस की क्या कार्यवाही होती है, फिलहाल पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जाँच मे जुट गयी है, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस का पूरा मामला।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के कॉपी पन्नों के बीच छुपी शराब तस्करी का मामला बरामद; चालक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में कॉपी के पन्नों के बीच शराब तस्करी का खुलासा हुआ। उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो को रोका और जाँच के दौरान कॉपी के पन्नों के बीच विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं। तीन बंडल कॉपी को जप्त किए गए और उनसे 360 शराब की बोतलें मिलीं। चालक मोहम्मद सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल वनखंडेश्वर मंदिर पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व,कृष्णमय हुआ माहौल।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल कस्बे के प्रसिद्ध वनखंडेश्वर मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मंदिर को फूलों,रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया तथा आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जन्मोत्सव और आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के समय मंदिर परिसर में भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। दिनभर और देर रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन,पूजन-अर्चन और जयकारों का दौर चलता रहा जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा सरल बिहारी मंदिर इस्कॉन दर्शन किए
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सपत्नीक श्री राधा सरल बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कीर्तन में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।0
0
Report
पटना ब्रेकिंग: अशोक चौधरी ने बी प्राक की प्रशंसा, जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ शानदार
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पटना पहुंचे बी प्राक का आज हुआ कार्यक्रम मंत्री अशोक चौधरी ने बी प्राक की जमकर तारीफ की। मंत्री ने कहा कि 14 साल मंत्री रहते हुए आपको 75 बार कॉल करना पड़ा और करवाना पड़ा आपको पटना बुलाने के लिए दरअसल, बी प्राक (प्रतीक बच्चन) एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं。0
0
Report
Advertisement
पटना़ जिले में पुनपुन-दरघा नदी का उफान, मसौढ़ी के कई गांव बाढ़ में डूबे
Masaurhi, Bihar:धनरूआ और पुनपुन में नदियों के उफान का रौद्र रूप। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे। बाढ़ पीड़ित गांव का आवागमन ठप। ग्रामीण सड़कों के ऊपर से बह रहा पानी। देवधा, वीर, लखना पूर्वी, लखना उतरी पश्चिम और बरावा पंचायत प्रभावित। मसौढ़ी। पटना जिले में पुनपुन और दरघा नदी जबरदस्त उफान पर है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पुनपुन नदी खतरे के निशान को पार कर 53.16 मीटर तक पहुंच चुकी है। वहीं दरघा नदी भी खतरे के निशान को पार कर 56.12 मीटर तक पहुंच चुकी है। नदी में लगातार वृद्धि 1976 में आई बाढ़ की याद दिलाने लगा है। पुनपुन नदी रेलवे ब्रिज को छूने लगी है। नदी का उफान लोगों को डराने लगा है। नदी के बढ़ते दबाब के कारण नदी से सटे तटबंधों से पानी ओवर फ्लो करता हुए खेतों से होकर गांव में प्रवेश कर चुका है। वीर के पास नदी का तटबंध टूटने से नदी का पानी तेजी से खेतों और गांव में प्रवेश कर चुका है। धनरूआ के देवधा और वीर में दरधा नदी का पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है। देवधा के पास ग्रामीण सड़क का सौ फीट से ऊपर का हिस्सा पानी में बह गया। जिससे दो गांव का संपर्क टूट गया। वहीं बरावा पंचायत के भी कई गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। उनका संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखने के दावे कर रहा है। लेकिन ग्रामीणों के आरोप कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। उनका विरोध देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मदद के रूप में सिर्फ एसडीआरएफ की वोट मिली है। चार दिनों से गांव के लोग अपने घरों में कैद है। चारों तरफ पानी ही पानी है। भोजन के लिए भी लोग मदद की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने कम्युनिटी किचेन, चिकित्सा के साथ स्थाई नाव की मांग है। नदियों के उफान पर पदाधिकारियों की टीम ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिसमें मसौढी एसडीएम के साथ सीडीपीओ और सीओ शामिल रहे। उनके द्वारा स्थिति पर नजर रखने के दावे के साथ पीड़ित गांव में मदद पहुंचाने की बात कही गई। बाइट 1 ग्रामीण बरावा पंचायत, बाइट 2 ग्रामीण बरावा पंचायत, बाइट 3 धनराज कुमार एसडीएम मसौढ़ी0
0
Report
डूंगरपुर में जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्मोत्सव की रात मटकी फोड़ धूम
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर जन्माष्टमी पर गूंजे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के जयकारे; आधी रात आतिशबाजी के साथ मनाया कान्हा का जन्मोत्सव, दर्जीवाड़ा में हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम शहर में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गेपसागर की पाल स्थित श्रीनाथजी मंदिर सहित अन्य कृष्ण मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के लिए विशेष पालना सजाया गया, जिसमें भक्तों ने कान्हा को झुलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से गूंजते रहे। वही रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया । इधर शहर के दर्जीवाड़ा में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। दर्जीवाड़ा में डीजे पर जमकर थिरके युवा-महिलाएं दर्जीवाड़ा क्षेत्र में मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे की धुन पर युवा और महिलाएं जमकर नाचंे। देर रात तक यहां जन्माष्टमी का उल्लास बना रहा। श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों के बीच लोगों ने नाच-गाकर जन्मोत्सव मनाया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय होते ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई। आधी रात को आतिशबाजी के बीच कान्हा के जन्म की खुशियां मनाई गईं। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी और भगवान श्रीकृष्ण से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।0
0
Report
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को लेकर विवाद गहरा, सभी गेट बंद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट के सारे गेट बंद किए गए हैं। यह विवादित ढांचा कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 70 साल पुराना बताया जा रहा था। साहरनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। देर रात शुक्रवार को एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मस्जिद पर सील लगाने के लिए पहुंचे। एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। आपको बता दें कि जिला न्यायालय से दूसरे पक्ष की अपील खारिज कर दी गई थी और सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले को सही ठहराया। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट के सारे गेट बंद किए गए हैं। यह विवादित ढांचा कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 70 साल पुराना बताया जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
रायपुर से फाइनल: राजेश निशाद ने दिखाया दम
Bhopal, Madhya Pradesh:रायपुर से फाइनल WT RAJESH NISHAD0
0
Report
भोपाल से ANIL NAGAR पर नई जानकारी सामने आई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल से ANIL NAGAR0
0
Report
भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में विधिवत पूजा की
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीलवा स्थित श्री राधा सरल बिहारी मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए कामना की।0
0
Report
Advertisement
बारिश से दीवार गिरने से दो बुजुर्गों की मौत, तीन बच्चे घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में दीवार और कच्चा मकान गिरने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। पहला हादसा गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के सिंदूरकी गांव का है, जहां खेत जा रहे 70 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद राजपूत पर एक जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से तीन बच्चे घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा बिजावर थाना क्षेत्र के धरमपुरा पहलेपुरा गांव में हुआ। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। घर में सो रही 90 वर्षीय वृद्धा कालिया बाई की मलबे में दबने से मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
धर्म-विरोधी युवकों को फँसाने वाला अपराधी कब पुलिस के हवाले होगा?
Ahmedabad, Gujarat:સાબિત થયું છે કે વિધર્મી યુવકોની ખોટી જાળમાં ફસાવવું કેટલું જોખમી સાબિત થઈ શકે છે. હવે જોવાનું એ રહે છે કે આ ગુનેગર ક્યારે પોલીસના સકંજામાં આવે છે0
0
Report
आलीराजपुर में मटकी फोड़ के दौरान इंसानी पिरामिड ढहा; कप्तान रस्सी से हवा में लटका
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर जिले के जोबट में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान इंसानी पिरामिड बना रहा टीम तब ढह गया। कप्तान ऊपर पहुंचकर मटकी फोड़ने के बाद नीचे गिरने के बजाय रस्सी को पकड़कर हवा में लटक गया और नाचने लगा। नीचे मौजूद खिलाड़ी गिर गए, पर कप्तान हवा में ही झूलता रहा और कार्यक्रम को लोग तालियों से प्रोत्साहित करते रहे।0
0
Report
Advertisement
