Back
राजनांदगांव में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
KSKISHORE SHILLEDAR
Jan 26, 2026 07:11:06
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव। जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस पर्व हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। शहर सहित पूरे जिले के शासकीय एवं गैर-शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। शहर का मुख्य समारोह स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, आईटीबीपी एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक और अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया गया। जवानों द्वारा दी गई सलामी और हर्ष फायर की गूंज से पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला प्रशासन द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भव्य एवं नयनाभिराम झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने पूरे शहर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 26, 2026 08:46:540
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 26, 2026 08:46:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 26, 2026 08:46:160
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 26, 2026 08:46:070
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 26, 2026 08:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowJan 26, 2026 08:37:000
Report
RSRahul shukla
FollowJan 26, 2026 08:36:490
Report
MPManish Purohit
FollowJan 26, 2026 08:36:390
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 26, 2026 08:36:250
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 26, 2026 08:36:140
Report