icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492013
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKARFollow30 Apr 2025, 05:51 am

Raipur - ठेकदार के कार से गोल्ड चेन और नकदी रकम चोरी कर युवक हुए फरार

Raipur, Chhattisgarh:

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. तीन अज्ञात युवकों ने कार से सोने की चेन और नगदी उड़ा ली. मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है. घटना सूरज नारायण शर्मा नामक व्यक्ति के साथ हुई, जो ठेकेदारी का काम करता है. रायपुर से अपने घर तिल्दा नेवरा लौटते वक्त जलसो गांव के पास वह बाथरूम करने कार से नीचे उतरा. तभी बाईक में सवार अज्ञात तीन युवक आए और चुपचाप कार का दरवाज़ा खोलकर अंदर रखी सोने की चेन और करीब पांच हज़ार रुपए ले उड़े. शर्मा को शक हुआ तो उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी बाइक से जंगल की ओर फरार हो गए. पीड़ित के शिकायत पर रायपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top