icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
494776
KKKamal Kumar15 Oct 2025, 07:36 am

61 नक्सली ने आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटना शुरू किया

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर 15 अगस्त 2025 को केंद्रीय कमेटी के मेंबर सोनू उर्फ भूपति ने एक प्रेस नोट रिलीज किया था जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि हथियारबंद संघर्ष को अब त्यागने का समय हो गया है। और इसी बीच आज 15 सितंबर 2025 को सोनू उर्फ भूपति समेत कुल 61 नक्सलियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणविस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है और इसमें मारड़ डिवीजन ने भी एक प्रेस नोट रिलीज किया था जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि 15 सितंबर तक वे हथियार डालकर आत्मसमर्पण करते हुए मुख्य धारा में लौट जाएंगे। और 15 सितंबर तक सर्च ऑपरेशन पर रोक लगाने की जिक्र भी नक्सलियों ने उक्त प्रेस नोट के माध्यम से की थी और आज 15 सितंबर है। आज अंदरूनी इलाके के तमाम बीएसएफ कैंप में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि कोयलीबेड़ा के इलाके में माड़ डिवीजन के बचे हुए कुछ नक्सली हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर सकते हैं, इसी के चलते बीएसएफ कैंप के सामने सड़कों पर जवान सघन जांच अभियान जारी रखे हुए हैं और आवाजाही करने वाले लोगों की और वाहनों की जांच की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली है कि कुछ नक्सली कामतेड़ा और कोयलीबेड़ा के बीएसएफ कैंप में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। यही कारण है कि BSF कैंप में जवान मुस्तादी से इंतजार कर रहे हैं कि नक्सली आकर हथियार डालते हुए मुख्य धारा में लौटे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top