494776
आकाशीय बिजली से छत्तीसगढ़ में 19 मवेशियों की गई जान
Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ के पास ग्राम आतुरबेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की जान चली गई। घटना शाम 5 बजे तेज बारिश के दौरान हुई। मृत पशुओं में 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरे शामिल थे। ये सभी मवेशी किसान सोमारू राम के बताए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CEC विवाद के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने विरोध मार्च निकाला
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: OPPOSITION INDIA BLOC MP's HOLD PROTEST MARCH OVER CEC ROW/VISUALS / REAX0
0
Report
BJP के आठ राज्यसभा उम्मीदवार दर्ज, SP ने तीसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Om Prakash Rajbhar (SBSP / Minister) on BJP's eight Rajya Sabha candidates filing nominations / SP not fielding third candidate / Akhilesh Yadav's 403 seats focus / INDIA Bloc's Save Democracy March ये कल तक चिल्ला रहे थे कि हमारा प्रत्याशी आएगा तो भाजपा पूरा देश में चौंक जाएगी। आवाज उन्होंने चौंका दिया कि भारतीय जनता पार्टी के चार बार के राज्यसभा सांसद हैं, चौथी बार। उनके बेटे को टिकट दिया भारतीय जनता पार्टी के कहने पर क्योंकि वहां वो सेट हो नहीं सकते थे, यहां सेट हो जाए तो सेट करा लिया। और भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि तीसरा कैंडिडेट नहीं खड़ा करना है। प्रदर्शन जो लोग कर रहे हैं ना वो सिर्फ वोट पाने के लिए समाज को गुमराह करने के लिए。0
0
Report
कांकेर के माइंस में अज्ञातों ने आग लगाई; नक्सल एंगल की आशंका
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। चेमल पुष्प स्टील माइंस में आगजनी, अज्ञात लोगों ने आग लगाई; मौके से लाल स्याही से लिखा पर्चा मिला; पर्चे में माइंस को बार बार बंद करने का विरोध; आगजनी की घटना को नक्सली एंगल देने की कोशिश; लोहत्तर थानाक्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
अल्माड़ा के हलवालबाग में कम लागत कुकुट पालन से छोटे किसानों को लाभ
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित कुकुट प्रक्षेत्र कम लागत वाले कुकुट पालन को बढ़ावा दे रहा है। यहां रेनोंबो रोस्टर और वनराजा नस्ल के चूजे अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर के पशुपालकों को दिए जा रहे हैं। इनका पालन घरेलू दाने और सब्जियों के अवशेष से भी किया जा सकता है, जिससे महंगे आहार का खर्च नहीं पड़ता। कुकुट प्रक्षेत्र से एक दिन का चूजा 30 रुपये में उपलब्ध है और प्रति सप्ताह लगभग चार हजार चूजों का उत्पादन हो रहा है, जिन्हें क्षेत्र के जिलों में वितरित किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में करीब 2500 पशुपालक इसका लाभ उठा रहे हैं। Backyard Poultry योजना के तहत अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को 50 चूजे, दवा, जाली और चारा निशुल्क प्रदान किया जाता है, जिससे पोषण के साथ आय का भी अवसर मिलता है। पोल्ट्री वैली योजना के तहत 250-250 चूजों के दो बैच दिए जाते हैं, ताकि पहाड़ों में छोटे स्तर पर कुकुट पालन को बढ़ावा मिल सके। बाइट: डॉ. राम नयन मौर्य, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कुकुट प्रक्षेत्र हवलबाग0
0
Report
साहस को सलाम: किसान कलाकार ने स्मित मच्छार की वीरता पर अनूठा पोर्ट्रेट बनाया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में 30 सितंबर 2026 को उत्पन्न गंभीर संकट के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की चर्चा के बीच नर्मदापुरम जिले के एक कृषक कलाकार ने उन्हें अनोखे अंदाज में सम्मान दिया है। ग्राम सुपराली के रहने वाले कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने धान, तिल, चावल, खसखस, बाजरा, अलसी और मक्का सहित विभिन्न अनाज व बीजों से कैप्टन स्मित मच्छार का पोर्ट्रेट तैयार किया है। कलाकृति में कैप्टन स्मित मच्छार के साथ हनुमान जी को शक्ति प्रदान करते हुए और अपनी पूंछ के माध्यम से विमान को संभालते हुए दर्शाया गया है। यह चित्र साहस, आस्था, कर्तव्य और भारतीय कृषि परंपरा को एक साथ जोड़ता है। वीओ01- 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में गंभीर संकट की स्थिति बनी थी। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने सूझबूझ के साथ परिस्थितियों का सामना करते हुए विमान में सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत कर उनके साहस और सूझबूझ की सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने संकट की उस घड़ी में हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात भी बताई थी। इसी प्रसंग से प्रेरित होकर कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने यह विशेष कलाकृति तैयार की। वीओ02- कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी का कहना है कि भारत की पहचान कृषि और किसान से गहराई से जुड़ी है। अनाज केवल भोजन का आधार नहीं, बल्कि भारतीय ग्रामीण जीवन और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कैप्टन स्मित के साहस को भारतीय कृषि परंपरा से जोड़कर यह पोर्ट्रेट तैयार किया। इस कलाकृति में अलग-अलग रंग और आकार वाले अनाज एवं बीजों का इस्तेमाल कर चेहरे और पूरे दृश्य को आकार दिया गया है। हनुमान जी की उपस्थिति इसे आस्था और शक्ति का प्रतीकात्मक रूप देती है। कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी अनाज और बीजों से पोर्ट्रेट बनाने के लिए पहले भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे इससे पहले कई नेताओं, कलाकारों और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ देवी-देवताओं के पोर्ट्रेट भी अनाज के दानों से तैयार कर चुके हैं। बाइट- योगेंद्रपाल सोलंकी ( किसान )0
0
Report
Advertisement
जी मीडिया Exclusive: मंत्रियों और भाजपा नेताओं की खास बातचीत का धमाकेदार अपडेट
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने ज़ी मीडिया से क्या कुछ खास बातचीत की सुनिए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कुछ कहा सुनिए.. महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने ज़ी मीडिया से क्या कुछ कहा सुनिए बीजेपी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने जी मीडिया से खास बातचीत में क्या कुछ खास सुनिए MLC बीजेपी प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह टीटी - प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर प्रत्याशी प्रकाश पाल की टी टी0
0
Report
अनंतनाग में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हानिकारक रंगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
Anantnag, *Food Safety Department Launches Crackdown on Harmful Colours, Unhygienic Practices in Anantnag* Anantnag: On the directions of the Deputy Commissioner, Food Safety Kashmir, the Food Safety Department Anantnag, in collaboration with Municipal Council Anantnag, launched a crackdown on the use of harmful synthetic food colours and unhygienic practices among street food vendors and food establishments in the town. The joint team inspected various food stalls and establishments and checked the quality and safety of food items being sold to consumers. Officials said strict action would be taken against violators of food safety norms, while vendors were directed to maintain proper hygiene and comply with prescribed food safety standards.0
0
Report
जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बस में आ रहा 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार
Gaurella, Chhattisgarh:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पेंड्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जगुआर ट्रेवल्स की स्लीपर बस (OD30D0606) से 49 पैकेटों में भरा 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसका बाजार मूल्य करीब 1.22 करोड़ रुपये आंका गया है। मामले में बस मालिक व चालक दिलीप कुमार हिंडिया (मलकानगिरी, ओडिशा) और मार्गदर्शक भीमसेन केवट (मरवाही) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 50 लाख की बस और तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।0
0
Report
Advertisement
खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 10 लाख के आभूषण ले गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजنا थाना क्षेत्र के कड़ियावद गांव में सोमवार रात चोरी की वारदात सामने आई। रात करीब 2:30 बजे चोरों ने मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की को तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ियावद निवासी नंदलाल कुमावत के मकान के पीछे खेत होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने इसी तरफ की खिड़की को निशाना बनाया। खिड़की तोड़ने के बाद वे घर में दाखिल हुए और कमरे में रखे आभूषण लेकर निकल गए। मकान मालिक के अनुसार चोरी हुए सामान में बेटियों के लगभग 6 तोला सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरों ने वारदात से पहले और उसके दौरान सीसीटीवी कैमरों से बचने की भी कोशिश की। बताया गया कि पास के मकान में लगे कैमरों की ओर चोरों ने टॉर्च की रोशनी डाली। वहीं, घर में लगे कैमरे की निगरानी प्रभावित करने के लिए कमरे की लाइट को कैमरे की दिशा में कर दिया गया। इससे आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले आसपास लगे कैमरों और निगरानी व्यवस्था पर नजर रखी थी। सूचना के बाद रठांजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच ने खंभा बैतुल-खला की अवैध तामीर हटाने को चार हफ्ते दिये
Ajmer, Rajasthan:सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कमेटी के जेरे-इंतजाम चलने वाले सोलह खंभा बैतुल-खला की तामीर को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस सिलसिले में दायर तौहीन-ए-अदालत याचिका पर समाअत करते हुए हाईकोर्ट ने अजमेर नगर निगम को मुतनाजा जगह पर बचे हुए गैर-कानूनी तामीरात को ढहाने के लिए चार हफ्ते की मोहलत दी है। यह मामला डीबी सिविल कंटेम्प्ट पिटीशन नंबर 1301/2023 से मुताल्लिका है। यह अर्जी सैयद फखर काजमी चिश्ती, अनवर अली, बाबर चिश्ती, गुलाम मुस्तफा और अब्दुल नईम खान की जानिब से पेश की गई थी। अर्जीगুजारों की जानिब से अदालत को बताया गया कि सोलह खंभा बैतुल-खला की तामीर में नगर निगम के जरिए पास किए गए नक्शे के खिलाफ जाकर काम किया गया है। साथ ही यह इल्जाम भी लगाया गया है कि जिस जगह पर मुसाफिरों के बैठने का इंतजारगाह बनना था, वहां शटर लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। अदालत ने इस मामले में नगर निगम अजमेर की तरफ से 14 मई 2026 को दाखिल किए गए हलफनामे पर भी गौर किया। हलफनामे के मुताबिक, मुतनाजा इमारत के अहाते में कुछ गैर-कानूनी तामीरात अब भी मौजूद हैं। अदालत ने अपने हुक्मनामे में कहा कि 1 नवंबर 2022 को सादिर किए गए पुराने हुक्म की सख्ती से तामील नहीं की गई है। समाअत के दौरान नगर निगम अजमेर की जानिब से बचे हुए गैर-कानूनी तामीरात को, जो मंजूरशुदा प्लान के बरअक्स किए गए हैं, हटाने के लिए चार हफ्ते की मोहलत मांगी गई। हाईकोर्ट ने इस दरख्वास्त को कबूल करते हुए मामले की अगली समाअत के लिए 13 अक्टूबर 2026 की तारीख मुकर्रर की है। बयान..काजी अनवर अली..अर्जीगुजार.. अजमेर0
0
Report
बगहा में स्कूटी बैट्री ब्लास्ट से आग, धधकती हालत में खाक वीडियो वायरल
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर पोखरा के समीप सोनल्ली मियां के दरवाजे पर रखी गई स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा तफ़री मच गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट के कारण आग लगी और देखते ही देखते दरवाजे पर खड़ी स्कूटी धूं-धूं कर जल गईं। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तब तक स्कूटी खाक में मिल गई। घटना का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का सेकेंड मैच आज हाईस्कोरिंग मुकाबला
Ranchi, Jharkhand:रांची में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सेकेंड टी20 मुकाबले को लेकर स्टेडियम में मैच के आयोजन की तैयारी जारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि एक अच्छा इंटरटेनिंग हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा। मैच के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन से लेकर पूरी तैयारी की जानकारी जेएससीए सचिव ने दी।0
0
Report
जैसलमेर के काहला स्कूल में शिक्षक कमी से छात्रों ने ताला बंद किया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर जिला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काहला में अध्यपकों की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश देखने को मिला। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से नाराज छात्रों ने स्कूल के बाहर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक डेपुटेशन पर चले जाने के कारण शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खास तौर पर विज्ञान और गणित जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी भी ठीक से नहीं हो पा रही। वहीं अभिभावकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।0
0
Report
आशा बहुओ ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सौपा ज्ञापन
Unnao, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में आशा बहू कल्याण समिति के द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर ज्ञापन सौपा है। आशा बहू कल्याण समिति एवं आशा वह आशा कर्मचारी संगठन की ओर से आशा बहूओ एवं आशा संगिनियों की विभिन्न लंबित मांगों तथा मानदेय प्रोत्साहन राशि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर आज मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट मनोज सिंह ने प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।0
0
Report
Advertisement
