छत्तीसगढ़ के कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा का नशे की हालत में वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उनकी सेवा तुरंत समाप्त कर दी है।
कोयलीबेड़ा के डॉक्टर का नशा वीडियो वायरल, सेवा समाप्त
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी उपवर्गीकरण के आदेश के खिलाफ सभी आपत्तियाँ खारिज किए जाने पर झांसी के शोषित वंचित वाल्मीकि समाज ने खुशी मनाई। आज कचेहरी चौराहे पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला अर्पण कर मिष्ठान बाँटा गया। समाज के संरक्षक अनूप करौसिया के नेतृत्व में नगर निगम भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर से कचेहरी चौराहे तक रैली निकाली गई। इस अवसर पर अनूप करौसिया ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए समाज के अधिकारों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में इस वर्ष बुंदेलखंड दशहरा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में दुबई राजघराने के डॉ. बू अब्दुल्ला शामिल होंगे। समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने इस वर्ष के कार्यक्रम को भव्य और रोमांचक बनाने का जिम्मा उठाया है। हर साल आयोजित होने वाले इस उत्सव में रामलीला मंचन और रावण दहन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्रीय अतिथियों और दर्शकों की बड़ी संख्या मौजूद रहती है।
झांसी में आज होटल प्रकाश रेजीडेन्सी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि झाँसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने समारोह में भाग लिया और दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों को एकता और समर्पण की शपथ दिलाई गई।
ग्रेटर नोएडा में एक घटना में बुलंदशहर के एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर खुद की जान ले ली। दोनों के शव रविवार को दादरी के मायचा गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के निकट पाए गए। पुलिस के अनुसार, मौके पर कुछ निशान मिले, जो जहरीला पदार्थ खाने का संकेत देते हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में अज्ञात शरारती तत्वों ने स्वास्थ्य विभाग के ACMO विश्वास अग्रवाल का फेंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में ACMO ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की सायबर क्राइम सेल अब मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र के नेंदूर-थुलथुली में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 31 सशस्त्र माओवादी ढेर हो गए जिनमें 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनाम घोषित नक्सली नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है। मौके से LMG, AK 47, SLR और INSAS जैसे कई हथियार बरामद हुए। एक जवान घायल है जो रायपुर में उपचाराधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
बुलंदशहर के बीबी नगर थाना से मात्र 700 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही CO स्याना और इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यह घटना बीबी नगर क्षेत्र के गांव खरकाली की है।
चन्दौली के धीना थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान, कपसिया रोड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय से ब्रिजेश कुमार सिंह, निवासी बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सूटकेस में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे 7.725 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
দুর্গাপুর ফরিদপুর ব্লকের বালিজুরি গ্রামে এক ইসি এল কর্মীর বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরির ঘটনা ঘটলো। ঘটনায় আতঙ্ক এলাকায়, ঘটনার যে বেশ কিছুক্ষণ বালিজুরি মাধাইপুর রাস্তা অবরোধ করলো স্থানীয়রা। ঘটনাস্থলে লাউ দোহার ফরিদপুর থানার পুলিশ। ঘটনা প্রসঙ্গে বাড়ির কর্তি রানু মুখার্জী জানান, গতকাল তারা পাশেই তার বোনের বাড়িতে গিয়েছিলেন। আর সেই কারণে বাড়িতে তালা বন্ধ ছিল। রবিবার সকালে বাড়ির সদর দরজার তালা খুলে দেখেন, ভেতরে সমস্ত কিছু লন্ডভন্ড। আলমারি থেকে সমস্ত কিছু ভেঙ্গে চুরে লুট করেছে চোরের দল।
नालछा माता मंदिर, दुनिया का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां बाबा भैरव और भवानी एक ही गादी पर विराजमान हैं। माता नालछा की प्रतिमा दिनभर तीन रूपों - बाल्यवस्था, युवावस्था, और वृद्धावस्था - में दिखाई देती है। मंदसौर की आराध्य देवी मानी जाने वाली मां नालछा के दरबार में नवरात्रि के अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।