Back
उत्तराखंड में धामी सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की अफवाह तेज, सियासत गर्म
SDSurendra Dasila
Dec 05, 2025 01:48:07
Dehradun, Uttarakhand
उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार के खिलाफ कोई साजिश रच रहा है ... जिससे प्रदेशभर में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा शुरू हुई है। सरकार के खिलाफ चल रही इस चर्चा पर विपक्ष ने भी तगड़ा जुबानी हमला किया है ... जिससे प्रदेश फिर से सियासत गर्म हो गई है । उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार भले ही राज्य का चहुमुखी विकास कर रही हो ... लेकिन फिर भी सरकार के खिलाफ चल रही अफवाहें खत्म नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही दिल्ली दौरे पर होते है .. उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा जोर शोर से होने लगती है ... यानि कोई तो है जो मौका पर सियासी तड़का लगाना चाहता है। इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली जाते ही .... प्रदेश में फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि नेतृत्व परिवर्तन होने वाला है .... जबकि प्रदेश के भीतर सत्ता पक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त है कि सरकार 5 साल चलेगी और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं पर कांग्रेस के नेता ने भी अपना जुबानी हमला किया है .... और कांग्रेस के इसी जुबानी हमले से सियासत तेज हुई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हस्त रेखाएं अच्छी है वह 5 साल मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। यानि कि राजनीति भी प्रदेश में कुछ हद तक अस्थिरता फैलाने की खबरों के लिए जिम्मेदार है .... कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कई दिन पहले इस बात का खुलासा कर दिया था ... कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार में 5 साल पूरे नहीं कर पाएंगे। क्योंकि 5 साल पूरे न करने का कारण सरकार के कामकाज ही नहीं बल्कि सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं... जो पिछले 9 सालों से प्रदेश में चल रही है। डॉ हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति भाजपा अभी भी नेतृत्व परिवर्तन की बातों को एक राजनीतिक शगूफा मान रही है ...जो विपक्ष की तरफ से चलाया गया है। भाजपा नेताओं की माने तो प्रदेश में धामी सरकार बेहतर कामकाज कर रही है और 5 साल का कामकाज पूरा करने के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी। भाजपा नेत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई जन्म होता नहीं है विकास की सोच नहीं है इसलिए इस तरह की बातें करके प्रदेश में अस्थिरता लाना चाहती है। डॉ हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है ओर यहां मौसम सर्द चल रहा है ....,लेकिन सर्द मौसम में भी सियासी पारा इतना गर्म है कि यहां पर मुख्यमंत्री के दिल्ली पहुंचते ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। खैर जो भी हो लेकिन उत्तराखंड में इन दिनों नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा माहौल तो गर्म कर हो दिया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report