Back
उत्तराखंड में SIR की तैयारी तेज, 4,155 BLOs तैनात, हेल्प डेस्क शुरू
SDSurendra Dasila
Dec 05, 2025 01:47:43
Dehradun, Uttarakhand
उत्तराखंड में SIR की तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्री-एसआईआर चरण में प्रत्येक मतदाता तक पहुँच, समन्वय और संवाद अभियान पर विशेष जोर देते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी पुनरीक्षण के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा न हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग अब तक 11 बार SIR करा चुका है और उत्तराखण्ड में पिछला SIR वर्ष 2003 में हुआ था। इस बार प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची की 2003 की सूची से BELO ऐप के जरिए मैपिंग की जाएगी। लगभग 40 वर्ष तक की आयु के वे सभी मतदाता, जिनके नाम 2003 की सूची में दर्ज थे, सीधे मिलान किए जाएंगे, जबकि 40 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मतदाताओं की प्रोजनी आधारित मैपिंग माता-पिता या दादा-दादी के नाम से की जाएगी। 2003 की मतदाता सूची आयोग की वेबसाइटों पर उपलब्ध कराई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) तत्काल नियुक्त करें, क्योंकि 11,733 बूथों के मुकाबले अभी केवल 4,155 बीएलए ही तैनात हैं। साथ ही सभी जिलों में हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है, ताकि मतदाताओं को आवश्यक सहायता तुरंत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report