कांकेर में डढ़िया तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर नगर के प्रसिद्ध डढ़िया तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। सूचना के अनुसार इस अभियान में विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं और नागरिक ने भी भाग लिया था। साथ ही शहर के हृदय स्थल में स्थित यह तालाब, जिसे 'मरीन ड्राइव' भी कहा जाता है, जलकुंभी से भरा हुआ था। वहीं तालाब की सुंदरता को बनाए रखने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। आपको बता दें कि इस पहल से तालाब की स्वच्छता और सौंदर्य दोनों में सुधार की उम्मीद है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
