Back
मुंगेली के पर्यावरण उपकर खाते में गबन: आईडी दुरुपयोग से पैसे निकाले गए
RSRakesh Singh Thaku
Feb 07, 2026 05:46:30
Mungeli, Chhattisgarh
एंकर - मुंगेली कलेक्टर कार्यालय के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से लगभग 26 लाख 87 हजार रुपये के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। यह खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मुंगेली में संचालित है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हुआ और बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आपको बता दे की खाते में पैसों की अफरातफरी को बहुत ही शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है बैंक में अगर किसी खातेदार के खाते में किसी भी तरह का लेनदेन होता है तो उस खातेदार के मोबाइल में मैसेज जाता है मतलब खाते में संबंधित खातेदार का मोबाइल नंबर लिंक किया जाता है यहां भी सरकारी विभाग के विभाग अध्यक्ष का मोबाइल नबर उस खाते में लिंक था सबसे पहले उसे बंद किया उसके बाद उस खाते से पैसوں को अपने अलग अलग दो खाते में ट्रांसफर किया और उन पैसों का उपयोग अपने निजी उपयोग के लिए किया बाद में जब संबंधित विभाग को इसकी जानकारी हुई तब विभाग ने उस खाते की स्टेटमेंट मांगी तो उसे एक्सेल शीट में मैनुअल स्टेटमेंट बनाकर दे दी गई। जानकारी मिलने के बाद खाते में पैसा जमा कर दिया गया जब इस बात की जानकारी अधिकारियों को हुई तब उन्होंने बैंक प्रबंधन से जवाब मांगा। इस पूरे मामले पर बैंक प्रबन्धन कुछ भी बोलने से बच रहा है। अपर कलेक्टर जीएल यादव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि उक्त खाते से हुए डेबिट-क्रेडिट कार्यालय या अधिकृत अधिकारी द्वारा नहीं किए गए थे। इसके बाद बैंक से विस्तृत स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे गए बैंक प्रबंधन ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि सीएसए टिकेश कुमार द्वारा आंतरिक वाउचर के माध्यम से अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर अनाधिकृत रूप से राशि निकाली गई। पूरक रिपोर्ट की जांच में मामला उजागर होने के बाद पूरी राशि खाते में वापस जमा कराई गई बैंक ने यह भी बताया कि आरोपी कर्मचारी का जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उसे पहले शाखा से हटाया गया और बाद में निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा आंतरिक जांच जारी है प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की अंतिम जांच के बाद बैंक प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला शासकीय राशि की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बैंक में और भी खाते है जिनमें गड़बड़ी सामने आई है ये गबन का मामला 80 से 90 लाख रूपये तक जा सकता है जांच के बाद ही मामला सामने आएगा.. बाईट,,,जी एल यादव (अपर कलेक्टर मुंगेली )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
कांकेर कन्या आश्रम में शिक्षिका पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने का आरोप, जिपं सदस्य ने लगाई
0
Report
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 07, 2026 07:04:450
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 07, 2026 07:04:320
Report
NANasim Ahmad
FollowFeb 07, 2026 07:04:140
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 07:03:44Noida, Uttar Pradesh:टनकपुर, चम्पावत में शारदा कॉरिडोर शिलान्यास एवं माघ खिचड़ी कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 07:03:350
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 07, 2026 07:03:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 07, 2026 07:03:080
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 07, 2026 07:02:540
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 07, 2026 07:02:390
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 07, 2026 07:02:160
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 07, 2026 07:02:030
Report
ग्वालियर विश्वविद्यालय ने एरोपोनिक्स से आलू उगाकर खेती में क्रांतिकारी पानी बचत का सपना सच कर दिखाया
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 07:01:420
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 07, 2026 07:00:430
Report