Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Bastar Kanker494334

कांकेर कन्या आश्रम में शिक्षिका पर छात्राओं को भूत भगाने के नाम पर डराने का आरोप, जिपं सदस्य ने लगाई

Feb 07, 2026 07:06:54
Kanker, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के शासकीय कन्या आश्रम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शिक्षिका काकोली देवनाथ पर छात्राओं को भूत-प्रेत भगाने के नाम पर डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। जिला पंचायत सदस्य ने शिकायत मिलने पर आश्रम का औचक निरीक्षण किया और शिक्षिका को कड़ी फटकार लगाई। इस अंधविश्वासपूर्ण व्यवहार से छात्राओं में भय का माहौल है। मामले की जांच शुरू हो गई है, ताकि दोषी पर सख्त कार्रवाई हो सके।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
JGJugal Gandhi
Feb 07, 2026 08:38:05
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ के ओड़ेला क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। खनन लीज में काम कर रहे पोकलैन ऑपरेटर की पहाड़ गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामानंद तिवारी पुत्र प्रकाशनाथ, निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतक के भाई श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रामानंद पिछले करीब साढ़े तीन महीने से उक्त लीज पर कार्यरत था और पोकलैन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। हादसे के दौरान खान में अचानक पहाड़ का हिस्सा गिर गया, जिससे पोकलैन मशीन सहित ऑपरेटर पानी में डूब गया। इसके बाद ऊपर से भारी मात्रा में पहाड़ का मलबा भी गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीआरएफ टीम, जो राजस्थान पुलिस की ओर से भरतपुर से आई है, द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक का शव और मशीन के अवशेष बरामद नहीं हो पाए हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस बल और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 07, 2026 08:37:42
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग आज रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 07, 2026 08:37:33
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सरकार की अतिक्रमण हटाओ नीति की जद में अब वे महादलित परिवार आ गए हैं, जो पिछले करीब पचास वर्षों से सरकारी जमीन पर घर बनाकर गुजर-बसर कर रहे थे। अचानक जमीन खाली करने की नोटिस मिलते ही सैकड़ों महादलित परिवारों के बीच हड़कंप मच गया है। मामला चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट स्थित बरियाही गांव से जुड़ा है, जहां करीब 200 से अधिक महादलित परिवार दशकों से रह रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे, उनके दादा और परदादा पिछले पचास साल से भी अधिक समय से इसी जमीन पर घर बनाकर रह रहे हैं। गांव के कुछ लोगों को सरकार की ओर से पर्चा जरूर दिया गया है, लेकिन अधिकांश परिवारों को आज तक कोई पर्चा नहीं मिला। अब जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है और लोगों को जमीन खाली करने की नोटिस थमा दी गई है। नोटिस मिलने के बाद महादलित परिवार न्याय की गुहार लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि पर्चा मिलने के बावजूद भी अंचल स्तर पर मिलीभगत के कारण उन्हें उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ महादलितों को बसाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वर्षों से बसे परिवारों को बेघर किया जा रहा है। इनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक जमीन नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में बेगूसराय जिला प्रशासन ने सिमरिया क्षेत्र के बरियाही गांव और आसपास के इलाकों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया है। सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक্ৰমण के कारण जाम और अन्य समस्याएं पैदा हो रही थीं, इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। फिलहाल महादलित परिवारों की मांग है कि उन्हें हटाने से पहले स्थायी पुनर्वास और जमीन का वैकल्पिक इंतजाम किया जाए, ताकि वे बेघर न हों।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 07, 2026 08:36:09
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया में लगातार देरी को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी एक बार फिर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया शुरू हुए छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति से संबंधित अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से बार-बार सिर्फ आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा 20 से 25 जनवरी के बीच बहाली प्रक्रिया पूरी होने की बात कही गई थी, लेकिन तय समय सीमा गुजर जाने के बाद भी विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ। रोजगार की आस लगाए अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार के कारण वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो चुके हैं और अब दर-दर भटकने को मजबूर हैं। वहीं, जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अभ्यर्थियों से बातचीत के दौरान साफ शब्दों में कहा कि बहाली से संबंधित आदेश विभागीय स्तर से ही जारी होगा। जैसे ही संबंधित आदेश प्राप्त होगा, नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। आपको बताते चले की होमगार्ड अभ्यर्थियों ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सारगवी को भी घेराव किया था अपनी मांगों को लेकर। उसे समय होमगार्ड अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जल्दी आप लोग को ट्रेनिंग सेंटर पर भेजा जाएगा लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों को ट्रेनिंग सेंटर पर नहीं भेजा जा रहा जिसके कारण से नाराज होमगार्ड अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा एक बार फिर किया। फिलहाल सवाल यह है कि होमगार्ड अभ्यर्थियों का यह लंबा इंतजार कब खत्म होगा और बहाली की प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 07, 2026 08:33:16
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, खेजड़ी बचाओ धरने को कांग्रेस का समर्थन, कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला व यशपाल गहलोत नेतृत्व में मार्च, रतन बिहारी पार्क से बिश्नोई धर्मशाला तक पैदल मार्च, कल्ला बोले - खेजड़ी कटने से पूरा पर्यावरण हो जाएगा दूषित, 1983 में ही हमने राज्य वृक्ष किया घोषित, अब सरकार तुरंत प्रभाव से लाए ट्री प्रोटेक्शन एक्ट Intro - खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर अब سियासत भी तेज हो गई है आज कांग्रेस पार्टी ने खेजड़ी बचाओ धरने को खुला समर्थन देते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला यह मार्च पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत के नेतृत्व में किया गया पैदल मार्च रतन बिहारी पार्क से शुरू होकर बिश्नोई धर्मशाला तक निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कल्ला ने कहा कि खेजड़ी जैसे जीवनदायी वृक्षों की कटाई से पूरा पर्यावरण दूषित हो जाएगा उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1983 में हमने ही खेजड़ी को राजस्थान का राज्य वृक्ष घोषित किया था कल्ला ने मौजूदा सरकार से मांग की कि वह तुरंत प्रभाव से सख्त ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाए और खेजड़ी सहित अन्य संरक्षित वृक्षों की कटाई पर पूर्ण रोक लगाए।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Feb 07, 2026 08:33:01
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना इलाके में 112 पीआरवी को सूचना देकर सुमित गुप्ता ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर लेने का ऐलान करते हुए सल्फास खा लिया। मौके पर पहुंची पीआरबी की टीम ने सक्स को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सुमित गुप्ता का जहर खाने से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें सुमित गुप्ता ने भीरा नगर पंचायत के अध्यक्षा के पति संजय शुक्ला और उनके सहयोगियों पर बंधक बनाने और मकान बिकवाने ,चमड़ी उतरवा लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है। वीडियो में मृतक सुमित गुप्ता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 07, 2026 08:32:44
New Delhi, Delhi:सीएम रेखा गुप्ता ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर दिल्ली की जनता को मिलेगी कई सौगात। दिल्ली सरकार 8 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रम होगे और अपना एक साल का रिपोर्ट कार्ड देगी। 8 फरवरी से दिल्ली सरकार शिलान्यास और उद्घाटन अनेक परियोजना शुरू कर रही हैं। 8 फ़रवरी को रामलीला मैदान में 500 ईवी बस दिल्ली की जनता को समर्पित करेंगे। 20 तारीख तक रोज़ाना सरकार की अनेकों योजना दिल्ली की जनता को समर्पित की जाएगी। 21 तारीख को दिल्ली की जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 22 तारीख को जनता के बीच जाकर उनको अपना रिपोर्ट कार्ड देंगे उनका आशीर्वाद लेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 07, 2026 08:32:30
Sambalpur, Odisha:ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୁଟ ଘଟଣା ର ମାଷ୍ଟର ମାଇଣ୍ଡ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣଡ ରେ ନେଲା ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ |ଗତକାଲି ଅପରାହ୍ନ ରେ ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ ଏକ ଭେନ ରେ କୁଖ୍ୟାତ ଅପରାଧୀ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଇଛି | ସମସ୍ତ ଅନୁସାଙ୍ଗିକ କାର୍ଯ୍ୟ ସମାପନ ପରେ ସମ୍ବଲପୁର ମଣ୍ଡଳ କରାଗାର ରୁ ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଇଛି | ସୂଚନା ଥାଉ କି ଗତ ବର୍ଷ ଜାନୁଆରୀ ୨୦୨୫ ମସିହାରେ ଫାଟକ ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୋନ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ ପାଖାପାଖି ୩୦ କେଜି ସୁନା ଲୁଟ କରି ଫେରାର ହୋଇଯାଇଥିଲେ ସୁବୋଧ ସିଂ ଓ ତାଙ୍କ ଦଳ| ଲୁଟ ଦିନ ସକାଳ ସାକ୍ଷେ ନଟା ସମୟରେ ଦୁଇ ଜଣ ବ୍ୟକ୍ତି ମଟର ସାଇକେଲ ରେ ଆସି ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୋନ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ କୁ ପଶି ଗନ ପଏଣ୍ଟ ରେ ପାଖାପାଖି ୩୦ କେଜି ସୁନା ଧରି Фେରାର ମାରିଥିଲେ |ତା ପରେ ସୁନା ଉଭାନ ହୋଇଯାଇଥିଲା|ପରବର୍ତୀ ସମୟରେ ପୋଲିସ ଏ ଘଟଣା ର ମାଷ୍ଟର ମାଇଣ୍ଡ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ଗିରଫ କରି ସମ୍ବଲପୁର ମଣ୍ଡଳ କାରାଗାର ରେ ରଖିଥିଲେ |କିନ୍ତୁ ସୁନା ଏ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇ ନ ଥିଲା |ସୁନା ଲୁଟ ଘଟଣା ଦୀର୍ଘ ଏକ ବର୍ଷ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ହୋଇସାରିଥିବା ବେଳେ ବର୍ତମାନ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ସୁବୋଧ ସିଂ ର ମୁହଁ ଖୋଲି ପାରି ନ ଥିଲା ପୋଲିସ |ତା ସହିତ ସୁନା ମଧ୍ୟ ଉଦ୍ଧାର ହୋଇପାରି ନ ଥିଲା |ଏବେ ଏକ ପୃଥକ ଘଟଣା ରେ ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ ସୁବୋଧ ସִଙ୍ଗ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଇଛି |
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 07, 2026 08:31:51
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा की नवाबगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नौ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह अयोध्या समेत आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचने का काम करता था। किशुनदासपुर के पास पुलिस गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक नवाबगंज की ओर आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम राजा निषाद निवासी गांव नयपुरिया थाना वजीरगंज बताया,जबकि उसके साथ एक 16 वर्षीय बाल अपचारी किशोर था। कड़ाई से पूछताछ करने पर राजा निषाद ने बताया कि जिस बाइक से वह पकड़ा गया है। उसे 2 जनवरी को अयोध्या के रामघाट रेलवे स्टेशन से चोरी किया गया था। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की बाइकों को टिकरी के जंगल में पेड़ों के बीच छिपाकर इकट्ठा किया जाता था, बाद में चार पहिया वाहन से नेपाल ले जाकर उन्हें बेच दिया जाता था। इसके बाद पुलिस दोनों को साथ लेकर टिकरी के जंगल पहुंची जहां से पेड़ों के बीच छिपाकर रखी गई आठ और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।आरोपियों ने बताया कि ये मोटरसाइकिलें नवाबगंज, नंदिनी और अयोध्या क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार 16 वर्षीय बाल अपचारी किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक करीब 74 मोटरसाइकिलों की चोरी कर चुका है। उसने बताया कि कई बार वह मात्र दो हजार रुपये में भी चोरी की बाइक बेच देता था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 07, 2026 08:31:12
New Delhi, Delhi:अमेरिका को 20% तक बढ़ सकता है टेक्सटाइल, चमड़ा और ज्वेलरी निर्यात - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल अमेरिकाके टैरिफ कटौती से टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी आदि सेक्टरों में भारतीय एक्सपोर्ट में आएगी तेजी - CTI भारत का अमेरिका को बढ़ सकता है 48 अरब डॉलर का निर्यात - CTI अमेरिका के साथ 18% शुल्क पर व्यापार समझौते पर अमल के बाद टेक्सटाइल, लेदर एवं जेम्स ज्वेलरी जैसे उत्पादों के निर्यात में 20% तक का इजाफा हो सकता है सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इन सेक्टर के व्यापारियों को अप्रैल से इस समझौते का बड़ा लाभ मिलने लगेगा क्योंकि नई दर पर ऑर्डर मिलने में थोड़ा समय लगेगा, अमेरिका के बाजार में भारत का टेक्सटाइल निर्यात 10.5 अरब डॉलर का है अब टेक्सटाइल पर 18% शुल्क होने से अमेरिका को भारत का टेक्सटाइल निर्यात दुगना हो सकता है और जल्दी ही इसमें 20% का इजाफा दिखने लगेगा क्योंकि भारत को टेक्सटाइल के बाजार में चुनौती देने वाले बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, वियतनाम आदि पर भारत से ज्यादा शुल्क लगता है, अमेरिका के बाजार में भारत सालाना 10.5 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात करता है और इनमें गारमेंट की हिस्सेदारी 5.5 अरब डॉलर की है, पिछले वर्ष 2024- 25 में भारत ने अमेरिका के बाजार में हीरा , जेम्स एंड ज्वेलरी का 10 अरब डॉलर का निर्यात किया था लेकिन पिछले साल अगस्त में 50% शुल्क लगने के बाद इसमें गिरावट आ गई थी, अब व्यापार समझौते के बाद इसके निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है, अमेरिका में 50% शुल्क लगने के बाद समुद्री उत्पादों खासकर झींगा का निर्यात भी कम होने लगा था, अब समुद्री उत्पाद में झींगा के निर्यात में भी फिर से तेजी आएगी क्योंकि भारत सालाना 2.5 अरब डॉलर का झींगा निर्यात करता है, पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका के बाजार में भारत ने 6 अरब डॉलर के कृषि एवं प्रोसेस्ड आइटम्स का निर्यात किया था लेकिन 50% के शुल्क के बाद पाकिस्तान, वियतनाम, केन्या , श्रीलंका जैसे देशों को भारत की जगह अमेरिका की कंपनियों से ऑर्डर मिलने लग गए थे अब उम्मीद है कि फिर से कृषि उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होगी, अमेरिका में भारत प्रतिवर्ष 1.2 अरब डॉलर के लेदर एवं फुटवियर का निर्यात करता है इसमें भी अगस्त के बाद से काफी गिरावट आ गई थी , अब व्यापार समझौते के बाद लेदर एवं फुटवियर के निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है, CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा ने बयान जारी करके बताया कि अमेरिका के 50% टैरिफ का भारत के टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट, केमिकल, फार्मा, सीफूड, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टरों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था और इससे देश में 10 लाख लोगों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया था क्योंकि बढ़े हुए टैरिफ के चलते दूसरे देशों के मुकाबले में भारतीय माल अमेरिका में 35% तक महंगा हो गया था जिसके कारण वहां के खरीददार भारत के मुकाबले में दूसरे देशों को तवज्जो देने लगे थे,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top