Back
दिल्ली के भलस्वा पुल पर प्रशासन जागे: मीडिया कैमरे ने खोला सवाल
NANasim Ahmad
Feb 07, 2026 07:04:14
New Delhi, Delhi
दिल्ली की सड़कों पर मौत के जाल… और प्रशासन की नींद! भलस्वा आउटर रिंग रोड का एक पुराना पुल, जो लंबे वक्त से हादसों को न्योता दे रहा था। शिकायतें होती रहीं, लोग चीखते रहे, लेकिन जिम्मेदार सोते रहे। आज जब Zee मीडिया ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो अफसर हरकत में आ गए। सवाल बड़ा है — क्या प्रशासन को जागने के लिए मीडिया कैमरा ही चाहिए?
वीओ
ये तस्वीरें दिल्ली के भलस्वा आउटर रिंग रोड की हैं, जहां एक पुराना पुल लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ था। पुल के नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई है और उसी के बीच बहता है गंदा नाला। ऊपर से गुजरने वाला ये पुल कभी भी किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
वाकथरु / नसीम अहमद
वीओ 1
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले चोरों ने पुल पर लगी लोहे की ग्रिल को चोरी कर लिया। इसके बाद यह पुल और ज्यादा खतरनाक हो गया। रात के अंधेरे में या तेज रफ्तार के दौरान कई बाइक सवार और वाहन यूटर्न लेते वक्त संतुलन खो बैठे और सीधे नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि अब तक कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ, लेकिन डर हर वक्त लोगों के दिलों में बना रहा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों में शिकायत दी, पत्राचार किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। न तो ग्रिल दोबारा लगाई गई, न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। प्रशासन की यह लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी。
बाईट ---- स्थानीय निवासी
बाईट ---- स्थानीय निवासी
बाईट ---- स्थानीय निवासी
वीओ 2
आज जैसे ही Zee मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और कैमरा चला, वैसे ही हालात बदलते नजर आए। संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी गई। चोरी हुई लोहे की ग्रिल की जगह हरे रंग की जाली नुमा बैरिकेडिंग लगाई गई और सेफ्टी के नाम पर जालियों के ऊपर मैट बिछाकर काम पूरा किया गया।ये पूरा घटनाक्रम जनकपुरी हादसे के बाद दिल्ली के प्रशासन की अचानक सक्रियता की भी पोल खोलता है। जनकपुरी की घटना के बाद अब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हादसों के पात्र बने स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।
वाकथरु ---- नसीम अहमद
वीओ 3
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन सिर्फ हादसे के बाद ही जागता है? समय रहते गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या आम जनता की जान की कीमत तब तक शून्य रहती है, जब तक मीडिया सवाल न उठाए? भलस्वा का ये पुल आज तो बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया, लेकिन ये कहानी दिल्ली के सिस्टम पर एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है। आखिर जिम्मेदारी कब तय होगी ।
रिपोर्ट ----- नसीम अहमद
Zee मीडिया
उत्तरी दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 08:38:050
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 07, 2026 08:37:550
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 08:37:420
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 08:37:330
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 08:36:090
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 07, 2026 08:33:160
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 08:33:010
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 08:32:440
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 08:32:300
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 07, 2026 08:31:510
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 07, 2026 08:31:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 08:31:21Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर अपडेट
राजधानी रायपुर के भनपुरी में भीषण आग.. भनपूरी स्थित आयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग.. आग लगने से चारो ओर अफरा तफरी.. मौके पर दमकल की टीम मौजूद.. आग लगने का कारण अज्ञात..खमतराई थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 08:31:120
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 08:30:440
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 07, 2026 08:30:380
Report