Back
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी बयान पर तंज, 2027 के लिए BJP तैयार!
MSMAYUR SHUKLA
Feb 07, 2026 07:02:54
Lucknow, Uttar Pradesh
यूपी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का विभिन्न मुद्दों पर टीटी। राहुल गांधी के खिलाफ गद्दारी वाले पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद की मर्यादा को खत्म करते हुए जिस तरह से गद्दार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया उन्हें देखना चाहिए की असली गद्दार कौन है उन्होंने सिख समाज और केंद्रीय मंत्री का अपमान किया है जिससे पूरा समाज आहत है और अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मायावती की बैठक और बीजेपी पर लगे आरोपों पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है हमें किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं है हम एक बार फिर से 2027 विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेंगे कोई कुछ भी आरोप लगाए पार्टी को उससे फर्क पड़ने वाला नहीं है। बीएसपी से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। मौलाना जर्जिस अAnsari के विवादित बयान पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का मुसलमान पूरी दुनिया में जहां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है वहां जा सकता है उससे भारत वासियों को कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के राज में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित और खुश है धर्म के नाम पर जिन लोगों को राजनीति करनी है वह करते रहें। घूसखोर पंडत नाम पर चल रहे विवाद को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ऐसी किसी भी बात का समर्थन नहीं करती है जिसमें जाति और धर्म के आधार पर किसी को आहत पहुंचाया जाए जिसने भी ये कृत्य किया है हम उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे मुकदमा दर्ज हो गया है इस तरीके की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अखिलेश यादव के चाइनीस मांझे को लेकर किए गए पोस्ट पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री जी के पड़ोसी हैं और सबसे सुरक्षित जगह पर रह रहे हैं ऐसे में जो चीनी मांझे वाली पतंग उनके घर पर आई है तो चीनी मांझा उनके ही पास होगा आसपास से नहीं आ सकता क्योंकि प्रदेश में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसको बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। टीटी - दिनेश प्रताप सिंह उद्यान मंत्री यूपी सरकार।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 08:38:050
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 07, 2026 08:37:550
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 08:37:420
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 08:37:330
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 08:36:090
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 07, 2026 08:33:160
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 07, 2026 08:33:010
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 08:32:440
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 08:32:300
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 07, 2026 08:31:510
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowFeb 07, 2026 08:31:370
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 08:31:21Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर अपडेट
राजधानी रायपुर के भनपुरी में भीषण आग.. भनपूरी स्थित आयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग.. आग लगने से चारो ओर अफरा तफरी.. मौके पर दमकल की टीम मौजूद.. आग लगने का कारण अज्ञात..खमतराई थाना क्षेत्र का मामला
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 08:31:120
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 07, 2026 08:30:440
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 07, 2026 08:30:380
Report