495682
कटघोरा में गणेश विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों और डमरू वादकों ने बटोरी वाहवाही
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के कटघोरा नगर में गणेश विसर्जन के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कटघोरा का राजा की विसर्जन यात्रा कसनिया अहिरन नदी से शुरू होकर जेल रोड के पास समाप्त हुई। विसर्जन में विभिन्न राज्यों से आई आकर्षक झांकियों और उज्जैन महाकाल से आए डमरू वादकों ने सभी का ध्यान खींचा। शिव, माँ काली, और बजरंगबली की विशाल झांकियों के साथ क्रेन डीजे और धुमाल पर लोग जमकर थिरके। "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनूपपुर बिजुरी रेलवे चालक संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी में रेलवे चालक संघ ने रेलवे स्टेशन में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मनको के आधार पर काम नहीं लिया जा रहा है और असुरक्षित तरीके से शॉर्ट कट तरीके से काम कराया जा रहा है और किसी प्रकार की अनहोनी होने पर कार्य विलम्बन का आरोप लगाकर हमारा स्थानांतरण कर दिया जाता है। अपनी मांगों को लेकर लोको पायलट ने मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को ज्ञापन भी दिया गया है। लोको पायलट संघ का कहना है कि हमारे एक साथी एम के विभूति पर इसी प्रकार का आरोप लगाकर उनका स्थानांतरण ब्रजराजनगर उड़ीसा कर दिया गया है और मैनेजमेंट भी हमारी व्यथा सुन नहीं रहा है इसलिए जब तक हमारी मांगों को नहीं सुना जाता है हमारा धरना प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।0
0
Report
मुरैना हादसा: जन्माष्टमी की रात तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना हादसा: जन्माष्टमी की रात तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत मुरैना में जन्माष्टमी की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही कुशवाहा समाज की महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। वीओ: घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चिरौना हनुमान मंदिर के बाहर की बताई जा रही है। जन्माष्टमी की रात करीब साढ़े 12 बजे कुशवाहा समाज की महिलाएं मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रॉला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य महिलाओं को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था। रास्ते में दोनों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
नीमारंग हत्या: इमारत-ए-शरिया ने जांच तेज, मुआवजे और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में करीब आठ दिन पहले सात वर्षीय बच्ची सहाना खातून की हत्या के मामले में इमारत-ए-शरिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इमारत-ए-शरिया के जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मो. सईदुर रहमान कासमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करइ मारत- ए- शरिया के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच में तेजी लाने, आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जमुई के डीएम और एसपी से जांच में तेजी लाने की अपील की। साथ ही पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है। एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं संगठन ने पुलिस जांच में हो रही देरी पर भी सवाल उठाया। प्रतिनिधिमंडल मंडल ने कहा कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच भी की थी लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा, इस मामले मे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह का भी पुलिस की ओर से खुलासा नहीं किया गया है। बताया गया कि करीब आठ दिन पहले बच्ची के लापता होने के बाद उसका शव एक निर्माणाधीन मकान के परिसर से बरामद किया गया था। बच्ची की गर्दन पर चोट के निशान मिले थे। इमारत-ए-शरिया की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में चेक भी दिया गया। संगठन ने कहा कि न्याय मिलने तक वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार को कानूनी और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। अपील करते हुए कहा कि मामले में किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, जबकि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। मौके पर मौलाना कमर अनीस कासमी, मौलाना मिनहाज, निसार अहमद, जिला सचिव मो. नुमान अख्तर कासमी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
सहरसा में नाबालिग से दुष्कर्म: अदालत ने आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना सुनाई
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई है. दरअशल दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इसके अलावे 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. दरअशल यह मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र का है जहाँ बीते फरवरी माह में एक हवसी ने मौका पाकर एक डेढ़ साल की अबोध बच्ची को अपने हवस का शिकार बना लिया. बच्ची को रोते-बिलखते और लहूलुहान देख परिजनों ने उस व्यक्ति के घर जा शिकायत की, लेकिन कहीं से कोई न्याय नहीं मिला. परिवार वालों ने बिना देर किए पुलिस थाने में रपट लिखाई. थानेदार ने मामला गंभीर देख जिले के पुलिस कप्तान को इत्तीला की. सूचना मिलते ही तत्कालीन एसपी हिमांशु मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. एसपी ने पुलिसिया एक्शन और मानवता दिखाते वहीं परिजनों से कहा था, दोषी को सजा मिलेगी, जल्द मिलेगी और कठोर सजा मिलेगी. इधर तात्कालिक एसपी ने परिजनों से मिलने के बाद तुरंत वहीं स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया और एफएसएल की टीम को भी तुरंत बुला तुरंत साक्ष्य संकलन करने का निर्देश दिया. STF में शामिल पुलिस अधिकारी ने भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर पहले दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया और सभी तरह की जांच को पूरा कर तीन महीने बाद मई में अदालत में चार्जशीट समर्पित कर दिया. मई महीने में चार्जशीट समर्पित करने के बाद ठीक अगले महीने यानी जून माह में चार तारीख को आरोप का भी गठन कर दिया. उसके ठीक तीन माह बाद यानी 3 सितम्बर को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो राकेश कुमार राकेश की अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोपी राज कुमार शर्मा को अंतिम सांस तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी सुनाई. इस सम्बंध में मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 26 फ़रवरी को सौरबाजार में बच्ची से दुष्कर्म के संबंध में एक कांड दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन एसपी हिमांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और त्वरित निष्पादन के लिए घटनास्थल पर ही एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने प्रभावी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया. डीएसपी ने बताया कि 14 मई को अदालत में आरोप पत्र समर्पित कर दिया. अनुसंधान के क्रम में डीएनए जांच भी कराई गई. अंत में तीन सितम्बर को न्यायालय ने आरोपी राज कुमार शर्मा के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत अंतिम सांस तक सश्रम आजीवन करावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद सुनवाई और सजा सुनाने की यह कार्रवाई मात्र साढ़े छह महीने में हुई है.0
0
Report
जमुई के किशोर जीवन कुमार की मौत: मोबाइल गेमिंग के कारण उठे सवाल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट गांव में करीब 15 वर्षीय किशोर जीवन कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, किशोर को मोबाइल पर घंटों गेम खेलने की आदत थी। गेम के दौरान उसके पिता के खाते से लगातार पैसे कटने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी के बाद आवेश में आकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के चाचा पवन कुमार सिंह ने बताया कि जीवन अपने पिता के मोबाइल पर गेम खेलता था। वह घंटों मोबाइल पर गेम खेलने में लगा रहता था। परिजनों को आशंका थी कि गेम खेलने के दौरान मोबाइल से पैसे कट रहे हैं। इसकी जानकारी लेने के लिए जीवन के पिता बैंक गए थे। बैंक से लेनदेन की जानकारी लेने के बाद खाते से पैसे कटने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने जीवन को डांट-फटकार लगाई थी। परिजनों के अनुसार, इसी के बाद किशोर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी उसके छोटे भाई को हुई। उसने दुकान पर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। जीवन कुमार कक्षा नौवीं का छात्र था। परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह का दबाव नहीं दिया गया था और न ही उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों के अनुसार, मोबाइल गेम खेलने की उसकी आदत को लेकर घर के लोग पहले से परेशान थे।0
0
Report
गंगा जलस्तर में घटाव से किसानों ने ली राहत की सांस
Bbrasi, Uttar Pradesh:गंगा जलस्तर में घटाव किसानों में खुशी चहानिया। स्थानीय क्षेत्र में इसमें गंगा के जलस्तर में काफी घटाव देखा जा रहा है 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा में घटाव देखा जा रहा है जिससे किसानों में खुशी है तटवर्ती इलाके के लोग राहत की सांस लिए हैं एवं खुशी जाहिर कर रहे हैं आपको बता दें कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी जिसे किस परेशान थे।गंगा नदी से जुड़े जितने वाले हैं।नालों से गंगा का पानी तटवर्ती इलाके की फसलों में घुसना शुरू हो गया था एवं फसले बर्बाद होने के कगार पर थी हालांकि कुछ फसलों का आंशिक नुकसान भी हुआ है। जिसको लेकर के किसान मायूस हैं एवं शासन प्रशासन के लोगों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं फिलहाल में गंगा 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रही है जिसे किसानों को काफी राहत दिखती हुई नजर आ रही है तटवर्ती इलाकों में पलायन की स्थिति बन रही थी ।जो खत्म हो गई है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में RCVP नरोन्हा प्रशासन अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026
Bhopal, Madhya Pradesh:RCVP नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-20260
0
Report
जालौन के तालाब ओवरफ्लो ने सरकारी स्कूल में भारी जलभराव, पढ़ाई प्रभावित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से सरकारी स्कूल में भरा पानी, जूनियर यूपीएस विद्यालय में पानी भरने से बच्चे बाहर बैठकर पढ़ने को मजबूर, तालाब ओवरफ्लो होने से स्कूल परिसर में हुआ भारी जलभराव, गांव क़ा तालाब ओवरफ्लो होने से 4 दिन से पूरे स्कूल में भरा पानी, स्कूल के बाहर बैठकर ही बच्चों को पढ़ा रहे विद्यालय के शिक्षक, स्कूल के बाहर ही बैठकर बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस, स्कूल के हेडमास्टर ने उच्चअधिकारियों को सूचना देकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, जालौन के कोंच विकासखंड क्षेत्र के पड़री गांव का मामला।0
0
Report
यूपी चुनाव में गुजरात मॉडल को अपनाने की बीजेपी रणनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सियासी अहम राज्य माना जाता है। इसीलिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए राज्य में अपनी रणनीति को नए सिरे से धार देना शुरू कर दिया है। इस पूरी कवायद का मुख्य केंद्र बिंदु संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करना और मोदी-शाह फॉर्मूला को प्रभावी ढंग से लागू करना है। बताया गया है कि विनोद तावड़े यूपी का प्रभारी बने रहेंगे और गुजरात से आए जगदीश पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। असल में, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अब संगठन के साथ-साथ अपने सामाजिक समीकरण को भी मजबूत करने में जुटी है। पंजाब जैसे राज्यों में भी बीजेपी के विजय दिलाने वाले विनोद तावड़े यूपी में घूमकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए गुजरात मॉडल को लागू करने की जिम्मेदारी जगदीश पटेल पर होगी। इस रणनीति में गुजरात का लिंक बेहद महत्वपूर्ण है। मोदी-शाह फॉर्मूला मूल रूप से वही सांगठनिक मॉडल है, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने गुजरात में बीजेपी की लगातार जीत के लिए तैयार किया था। जगदीश पटेल जैसे अनुभवी सांगठनिक चेहरों को जिम्मेदारी देना बताता है कि बीजेपी गुजरात के कैडर बेस्ड चुनावी मॉडल को उत्तर प्रदेश में उतारने जा रही है। इसके तहत बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करना, पन्ना प्रमुख व्यवस्था को सक्रिय रखना, नए चेहरों को आगे बढ़ाना और सत्ता विरोधी माहौल को समय रहते निष्प्रभावी करना शामिल है। यूपी में गुजरात का कितना महत्व? चुनावों के दौरान गुजरात के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यूपी भेजने का बीजेपी का पुराना इतिहास रहा है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में, गुजरात बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम को राज्य में तैनात किया गया था। इन कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्रों से लेकर संगठनात्मक इकाइयों और बूथों तक की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक सामान्य काम है, क्योंकि अक्सर एक राज्य के कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। ऐसे नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, संगठन की बैठकें सुनिश्चित करने, बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करने और स्थानीय संगठन की समस्याओं की पहचान करने में मदद मिलती है। साथ ही, गुजरात से भेजे गए कार्यकर्ताओं को दूसरे राज्य के राजनीतिक हालात को समझने का मौका भी मिलता है। इससे बीजेपी के भीतर एक तरह का लर्निंग नेटवर्क बन जाता है। एक राजनीतिक माहौल में ट्रेनिंग पाए चुनावी कार्यकर्ताओं को दूसरे माहौल में भेजा जाता है, और वे अपने साथ संगठन के काम करने के तरीके और अनुभव भी लाते हैं। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाले राज्यों में यूपी रहा है। असल में, लोकसभा चुनाव 2024 की औपचारिक घोषणा से करीब छह महीने पहले से ही जगदीश पटेल वाराणसी में डेरा डाले हुए थे। पटेल को ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखा जा रहा है जो वाराणसी में मोदी के करीबी के तौर पर दिवंगत सुनील ओझा की जगह लेंगे। इस इतिहास की वजह से यूपी में उनकी नई जिम्मेदारी अहम है। पटेल सिर्फ गुजरात बीजेपी के ऐसे पदाधिकारी नहीं हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री के चुनाव क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने और बीजेपी के यूपी कैंपेन सिस्टम के साथ काम करने का पहले से अनुभव है। इसलिए, इस नियुक्ति से पार्टी के सबसे अहम राज्य के संगठन में ऐसे व्यक्ति को शामिल किया जा सकता है जो पार्टी के गुजरात-स्टाइल चुनाव मैनेजमेंट से अच्छी तरह वाकिफ है。0
0
Report
Advertisement
किंजर बैकुंठ धाम जन्माष्टमी मेले में कुश्ती दंगल, फाइनल बराबरी पर
Karauli, Rajasthan:प्राचीन किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी पर वार्षिक मेले का हुआ आयोजन, टोडाभीम। बालघाट के समीप भंडारी गांव की पहाड़ी पर स्थित आस्था के केंद्र प्राचीन किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी के अवसर पर वार्षिक मेला एवं विशाल कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल का सबसे बड़ा और अंतिम मुकाबला 21 हजार रुपए का रहा, जिसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए आखिरकार दोनों पहलवानों के बीच अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी。0
0
Report
करौली के मदनमोहनजी मंदिर में नन्द बाबा का दरबार, जन्माष्टमी उत्साह चरम पर
Karauli, Rajasthan:नन्द बाबा का सजा दरबार, ढांड़ी-ढांडी नृत्य ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, करौली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन-जन के आराध्य करौली के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर में भगवान के जन्म से पहले मंदिर परिसर बधाई गीतों से गूंज उठा। इस मौके पर परम्परा के अनुसार ढांड़ा-ढांड़ी नृत्य का आयोजन हुआ। इस मौके पर नन्दबाबा का दरबार सजा, जिसमें मंदिर के पूर्व गुसाई प्रदीप किशोर गोस्वामी ने नन्दबाबा की भूमिका निभाई और भगवान मदन मोहन की पोशाक की अगवानी की।0
0
Report
पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सिंघाना में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. बड़ा मोहल्ला निवासी राहुल और पत्नी सोनिया की मौत. करीब 4 घंटे के अंतराल में दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका. गंभीर हालत में सिंघाना अस्पताल लाए गए, डॉक्टर ने किया मृत घोषित. शव केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए, परिजनों की रिपोर्ट पर होगा पोस्टमार्टम. सिंघाना पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक कलह की बात सामने आई. सिंघाना कस्बे के बड़ा मोहल्ला क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. घटना में दोनों की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ा मोहल्ला निवासी राहुल और उनकी पत्नी सोनिया ने पारिवारिक विवाद के चलते करीब चार घंटे के अंतराल में कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सिंघाना अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर केसीसी की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
नोहर-जयपुर मार्ग पर चक्का जाम, पानी संकट से महिलाएं मटके लेकर सड़क पर
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नोहर जयपुर मार्ग किया ग्रामीण ने जाम, महिलाएं मुख्य मार्ग पर खाली मटके लेकर बैठी, आवागमन हुआ ठप्प, नोहर के सहारणो की ढाणी में पीने के पानी के संकट का मामला, ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता, जिस कारण मजबूर होकर करना पड़ा है चक्का जाम0
0
Report
मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर मायावती ने रोक और वैकल्पिक उपायों की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:1. ज़िला सहारनपुर की मस्जिद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आएदिन मस्जिदों को काफी आपाधापी में अवैध बताकर उनको ध्वस्त करने का जो सरकारी अभियान चल रहा है वह ठीक नहीं है तथा सरकार को ऐसे निगेटिव हालात से बचने के लिये इस पर तुरन्त रोक लगाकर इसके समाधान के अन्य उपाय ज़रूर करने चाहिये। 2. वैसे भी एक संवैधानिक सेक्युलर सरकार द्वारा सभी धर्मों के मानने वालों एवं उनके धार्मिक स्थलों आदि का एक समान आदर-सम्मान व उनकी सुरक्षा करने का उत्तरदायित्व बनता है। इस्लाम मज़हब में मस्जिदें हर दिन इबादत बल्कि दिन में कई बार जमात के साथ नमाज़ पढ़ने का मुख्य व अभिन्न अंग हैं, जिसे ध्यान में रखकर व भारतीय परम्परा के अनुसार सम्मान देना देश व व्यापक जनहित में ज़रूरी है। 3. इसके साथ ही, बिना नियम-क़ानून का समुचित अनुपालन किये हुये किसी भी अभियुक्त का मकान ध्वस्त करके उसके पूरे परिवार को सामूहिक तौर पर सज़ा देकर बेघर बार कर देने की कार्रवाईयों से भी लोग काफी विचलित हैं। ऐसे में बी.एस.पी सरकार की तरह का ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ का व्यवहार ज़रूरी है। 4. अतः केवल सरकार ही नहीं बल्कि माननीय न्यायालय भी इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह उचित होगा। लेकिन ऐसे हालात में सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण भी ज़रूर बना कर रखें, पार्टी की यह भी अपील है।0
0
Report
मेरठ अस्पताल के बाहर रवि गौतम समर्थकों और पुलिस में तनाव, धरना जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मेरठ कमिश्नरी के सामने पिछले 13 दिनों से धरने और हड़ताल पर बैठे युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद उनके समर्थकों को भी वहां से हटा दिया। इसके बाद समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने रवि गौतम से मिलने की मांग की। पुलिस ने उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर समर्थकों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा शुरू हो गया। समर्थक रवि गौतम से मिलने देने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अपने नेता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें अस्पताल के अंदर जाने से रोका जा रहा है। फिलहाल अस्पताल के बाहर समर्थकों का धरना जारी है और पुलिस मौके पर तैनात है。0
0
Report
Advertisement
