Back
छेरछेरा उत्सव में कोरबा के ग्रामीणों में आस्था और सामाजिक एकता का उत्साह
NDNEELAM DAS PADWAR
Jan 03, 2026 08:54:18
Korba, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा का कोरबा जिले के ग्रामीण अंचलों में जबरदस्त धूम देखने को मिला। कोरबा जिले के गांवों में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक यह पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में छेरछेरा पर्व की रौनक साफ नजर आया। गांव की गलियों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग “छेरछेरा माई, कोठी के धान ला हेरा” की गूंज पर घर-घर जाकर अन्नदान लेते नज़र आए। गांवों में खास उल्लास देखने को मिला, लोग परंपरा के अनुसार अन्नदान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। छेरछेरा पर्व केवल अन्नदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश देता है। इस मौके पर कई गांवों में लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, हर वर्ग ने इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत बनाए रखा। इस तरह छेरछेरा पर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति आज भी अपनी परंपराओं के साथ जीवंत है और सामाजिक एकता का संदेश देती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
माघ मेला–2026 : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कौशाम्बी द्वारा यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन का निरीक
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 03, 2026 18:50:350
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 03, 2026 18:46:500
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 03, 2026 18:46:380
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 03, 2026 18:45:560
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 03, 2026 18:45:290
Report