494661
भारी बारिश से कुतुल मार्ग में आकाबेडा के पास सड़क बह जाने से आवागमन बाधित
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले के कुतुल मार्ग में आकाबेडा के पास दो दिनों से हुई भारी बारिश के चलते सड़क बह जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। उक्त इलाके में बारिश का पानी का बहाव इतना तेज था की कुछ समय पहले ही बनाई गई पुलिया के पास से ही सड़क बह गई। सड़क बह जाने से उक्त मार्ग के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उक्त मार्ग में पुलिस विभाग के दो नवीन पुलिस कैंप भी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्व आदिवासी दिवस पर भीनमाल में भव्य रैली, जल-जंगल-ज़मीन संरक्षण का संदेश
Jaipur, Rajasthan:जालोर-भीनमाल : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष,युवा और बच्चे हुए शामिल, नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू हुई भव्य रैली, महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान खींचा, जल,जंगल और जमीन संरक्षण का दिया संदेश, पुलिस की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई रैली。 भीनमाल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को भीनमाल में आदिवासी समाज की ओर से उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष,युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना होकर पुराना जुंजाणी बस स्टैंड,पुनासा बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने जल,जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देते हुए समाज की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निमगोरिया क्षेत्रपाल ट्रस्ट की ओर से पुष्पवर्षा के साथ शीतल पेय वितरित कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस की सतर्क व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई。0
0
Report
टोंक पुलिस ने गोल्ड लोन गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक नकली सोना असली लोन टोंक पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश 7 गिरफ्तार.. गोल्ड लोन कंपनियों में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाली अंतरराज्ञीय गैंग का टोंक पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने जैसी धातु की 8 चूड़ियां और वारदात में इस्तेमाल दो कारें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों तक फैला हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मामला केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड टोंक शाखा से सामने आया। बैंक मैनेजर अमन विजयवर्गीय ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 6 अगस्त 2026 को अंकित शर्मा नाम का युवक चार सोने की चूड़ियां लेकर गोल्ड लोन लेने पहुंचा था। कंपनी की प्रक्रिया के तहत चूड़ियों की जांच की गई। टच स्टोन और कट विधि से जांच में चूड़ियां असली प्रतीत हुईं, जिसके बाद आरोपी को करीब 4.39 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके दो दिन बाद 8 अगस्त को अंकित शर्मा दोबारा शाखा पहुंचा और अपने कई परिचितों के नाम बताते हुए उनके माध्यम से भी गोल्ड लोन लेने की बात कही। बैंक मैनेजर को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुँचने पर अंकित घबरा गया और पूरी बात बताने की बात कही। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने पहले गिरवी रखी चूड़ियों की दोबारा गहन जांच की। जांच में बची हुई तीन चूड़ियां नकली पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। जयपुर से आए गैंग के छह सदस्य भी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से अंकित शर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर जयपुर से टोंक आए गैंग के अन्य छह सदस्यों को उनके वाहनों सहित राउंडअप किया गया। बाद में सभी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अџहरुद्दीन, भंवर सिंह, दीपक शर्मा, सिकंदर कुमावत, शहजाद, भंवरलाल खारोल और अंकित शर्मा शामिल हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार गैंग पहले ऐसे व्यक्ति की तलाश करती थी जिसे गोल्ड लोन कंपनियों की प्रक्रिया की जानकारी हो या जिसने पहले गोल्ड लोन लिया हो। उसे लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेरठ, उत्तर प्रदेश से गोल्ड प्लेटेड चूड़ियां मंगवाई जाती थीं, जिन पर सोने की परत चढ़ी होती थी। इन चूड़ियों को असली सोना बताकर गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लिया जाता था। लोन की रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को उसका प्रतिशत देकर बाकी रकम लेकर आरोपी फरार हो जाते थे। कई जगहों पर वारदात का खुलासा पुलिस जांच में अब तक गैंग द्वारा कई स्थानों पर इसी तरह की वारदात करना सामने आया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को मुथOOT फाइनेंस प्रतापनगर जयपुर, 29 और 30 जुलाई को मणप्पुरम गोल्ड लोन मानसरोवर जयपुर, 19 मई को मणप्पुरम गोल्ड सहादरा दिल्ली, 16 मई को आईसीआईसीआई बैंक हिंडौन सिटी तथा 5 अगस्त को मणप्पुरम गोल्ड लोन टोंक में नकली सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर लाखों रुपये के लोन लेने की घटनाएं सामने आई हैं। आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का लोन प्राप्त किया बताया जा रहा है। पुलिस अब अन्य वारदातों और गैंग से जुड़े लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में चक्रव्यूह ऑपरेशन: 21 किलो डोडा पोस्त के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : एसपी बी आदित्य द्वारा संचालित ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 किलो 801 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में दो महिला गुरजीत कौर और आबिश कुमारी गिरफ्तार, गिरफ्तातार आरोपिया गुरजीत कौर उर्फ राज कौर के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज, नाथवाना से मोरजंडसिखान मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने की कार्रवाई, थानाधिकारी अमरसिंह ने मय टीम की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
दीमक के कारण 5 लाख रुपये खेत में दबी, किसान परेशान
Balotra, Rajasthan:बालोतरा में किसान की लापरवाही से लाखों का नुकसान, परिवार से छिपाकर रखी थी जमीन बेचने की रकम बालोतरा। जमीन बेचकर मिले 5 लाख रुपये सुरक्षित रखने के लिए खेत में गाड़ना किसान को भारी पड़ गया। बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र के नेवाई गांव निवासी किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी के डर से करीब एक साल पहले रकम को पॉलीथीन में रखकर खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। लेकिन समय बीतने के साथ वह खुद ही उस जगह को भूल गया。 काफी तलाश के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो उसने पत्नी और बेटों को इसकी जानकारी दी। करीब एक साल बाद बरसात के दौरान खेत में काम करते समय परिवार को जमीन में दबी थैली मिली। थैली खोलते ही सामने आया कि 500-500 रुपये के अधिकांश नोट दीमक के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे。 10 बीघा खेत में भूल गया रकम का ठिकाना मांगीलाल ने पचपदरा में प्लॉट बेचने के बाद मिले 5 लाख रुपये से खेत में कमरा बनाने की योजना बनाई थी। पैसे चोरी होने या बेटों द्वारा खर्च किए जाने के डर से उसने परिवार को बिना बताए खेत में रकम दबा दी। कुछ समय बाद जरूरत पड़ने पर जब पैसे निकालने पहुंचा तो उसे जगह याद नहीं रही। करीब 10 बीघा खेत में कई दिनों तक तलाश करने के बावजूद रकम नहीं मिली。 तारबंदी करते समय नजर आई थैली करीब एक साल बाद खेत में बुवाई की तैयारी के दौरान रात में बारिश के बाद जमीन से पैसों की थैली बाहर आ गई। सुबह किसान की पत्नी और बेटा खेत में तारबंदी ठीक कर रहे थे, तभी उनकी नजर थैली पर पड़ी। थैली खोलने पर उसमें दीमक लगी हुई मिली और 500 रुपये के नोट कटे-फटे हालत में बिखरे हुए थे। बैंक पहुंचे तो वहां भी नहीं मिली राहत परिजन क्षतिग्रस्त नोट लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे, लेकिन नोटों की हालत देखकर उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद बालोतरा की मुख्य शाखा में भी संपर्क किया, जहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी。 एक तरफ किसान को रकम खोने का दुख है, वहीं परिवार अब इस बात को लेकर परेशान है कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के चक्कर में लाखों रुपये दीमक की भेंट चढ़ गए।0
0
Report
ताजा खबर उपलब्ध नहीं है
Jaipur, Rajasthan:0
0
Report
CBN की बड़ी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ में 46.360 किग्रा डोडाचूरा बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घोसुंडा बांध के पास एक हुंडई ऑरा कार से 46.360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है। CBN को सूचना मिली थी कि कार के जरिए डोडाचूरा मारवाड़ क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा है और बिना नंबर की मोटरसाइकिल से कार को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। टीम ने मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की, जिसके बाद कार की तलाश शुरू की गई। कार एक स्कूल के पीछे छिपी मिली, लेकिन चालक मौके से फरार था। बारिश और लॉजिस्टिक कारणों से वाहन को CBN कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जहां तीन बैगों से डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर कार और मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। अग्रिम कार्रवाई जारी है。0
0
Report
Advertisement
धमतरी में फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क का बड़ा खुलासा, युवकों के खिलाफ कार्रवाई
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - फर्जी सिम कार्ड के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा धमतरी में फर्जी सिम कार्ड के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है...... भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जहां लोगों की आईडी, फोटो और फर्जी बायोमेट्रिक के जरिए सिम कार्ड जारी करवाकर इन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है..... मामले में पुलिस ने प्रेम साहू और वासुदेव नाम के दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है...... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सिम एजेंट बनकर लोगों की पहचान और दस्तावेज जुटाते थे और कथित तौर पर फर्जी बायोमेट्रिक के जरिए सिम एक्टिवेट करवाते थे...... इसके बाद इन सिम कार्ड को साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था..... वही आशंका है कि इन फर्जी सिम का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड समेत दूसरे आपराधिक मामलों में किया गया हो..... पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं...…… मामले में कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं..... पुलिस उनकी तलाश कर रही है...... वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपना आधार, फोटो, आईडी या बायोमेट्रिक किसी अनजान व्यक्ति को न दें..... और साथ ही TAFCOP पोर्टल पर जाकर समय-समय पर यह जरूर जांच लें कि आपके नाम और पहचान पर कितने मोबाइल सिम एक्टिव हैं...... क्योंकि डिजिटल दौर में आपकी छोटी-सी लापरवाही किसी और के अपराध का सबूत बन सकती है0
0
Report
सिरसा कांग्रेस सम्मेलन में संतोष बेनीवाल ने गोकुल सेतिया के पोस्ट पर पलटवार
Sirsa, Haryana:सिरसा कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह सम्मेलन में नहीं पहुंचे। मीडिया से बातचीत में संतोष बेनीवाल ने सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जैसी मानसिकता होती है, वह उसी हिसाब से टिप्पणी करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गोकुल सेतिया को जवाब देना जरूरी नहीं है, बल्कि आज की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता ही उन्हें जवाब दे रहे हैं। संतोष बेनीवाल ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर उनके पेट में दर्द हो रहा था, वह अब सबके सामने आ चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद इस वजह से उनकी नींद उड़ गई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोकुल सेतिया हमेशा बीजेपी की झोली में बैठे हैं, चाहे कोई मुख्यमंत्री ही क्यों न आए। वहीं, गोकुल सेतिया की ओर से किए गए ‘सती सावित्री’ वाले कमेंट पर भी संतोष बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें बड़ी बहन समझते हैं तो हो सकता है कि उनके घर में बड़ी बहन को इसी लहजे में मान-सम्मान दिया जाता हो।0
0
Report
आहोर में विश्व आदिवासी दिवस: हजारों लोग संस्कृति के रंग में डूबे
Jaipur, Rajasthan:जालोर आहोर में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, हजारों लोगों ने लिया भाग आहोर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में आज 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सामूहिक नृत्य, गैर नृत्य सहित आदिवासी वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और शिक्षा के महत्व को लेकर भी संदेश दिया गया। इसके पश्यात आदिवासी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया。0
0
Report
Advertisement
जी मीडिया खबर के बाद बेगूसराय के महेंद्रपुर में गंगा कटाव रोकथाम शुरू
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर जी मीडिया की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में पिछले करीब 20 दिनों से लगातार हो रहे गंगा के कटाव को लेकर जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाई थी। खबर प्रसारित होने के बाद अब जिला प्रशासन और सरकार हरकत में आई है। कटाव रोकथाम को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कटाव स्थल का निरीक्षण कर मौके पर कटाव निरोधक कार्य शुरू होने वाला है। फ्लड फाइटिंग के साथ-साथ बांस-बल्ला और बालू से भरे बोरे लगाकर कटाव को रोकने की कोशिश की जा रही है। ये तस्वीरें बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव की हैं, जहां पिछले करीब 20 दिनों से गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। लगातार हो रहे कटाव के कारण बड़ी मात्रा में जमीन गंगा के पानी में समा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कटाव की समस्या की शिकायत की, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जी मीडिया ने महेंद्रपुर गांव में हो रहे कटाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन और सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और कटाव रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। निर्देश मिलने के बाद आलाधिकारी लगातार कटाव स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मौके पर फ्लड फाइटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं बांस-बल्ला लगाने के साथ बालू से भरे बोरे तैयार कर कटाव प्रभावित इलाके में लगाए जा रहे हैं, ताकि गंगा के तेज बहाव से हो रहे कटाव को रोका जा सके। ग्रामीणों ने जी मीडिया की खबर का आभार जताते हुए कहा कि खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कटाव पर रोक नहीं लगाई जाती तो कटाव गांव की ओर बढ़ सकता था और बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता था। कटाव रोकथाम का काम शुरू होने के बाद महेंद्रपुर के ग्रामीणों में अब राहत और उम्मीद की भावना है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इन कार्यों से गंगा के कटाव पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। ग्रामीणों ने एक बार फिर जी मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद ही प्रशासन ने कटाव रोकने के लिए ठोस कदम उठाया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कटाव रोकथाम का काम जारी है। अब देखना होगा कि फ्लड फाइटिंग, बांस-बल्ला और बालू से भरे बोरों के जरिए गंगा के कटाव को रोकने में कितनी कामयाबी मिलती है।0
0
Report
छिंदवाड़ा के स्कूल में शिक्षिका के अश्लील संवाद और धमकी, निलंबित
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे—क्या यही हमारे बच्चों को पढ़ाने और संस्कार देने की जिम्मेदारी उठाने वाले शिक्षक हैं? मामला किसी दूरदराज के गांव का नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर कुंडाली कलां के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। आरोप है कि यहां पदस्थ शिक्षिका भावना शर्मा कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से ऐसी बातें करती थीं, जिन्हें सुनकर अभिभावक भी सकते में हैं। बच्चे की शिकायत के मुताबिक शिक्षिका कथित तौर पर कहती थीं—“चार-पांच बॉयफ्रेंड बना लो, प्रेग्नेंट हो जाओ, मैं तुम्हारे बच्चों को खिलाऊंगी।” इतना ही नहीं, “मैं डेट पर जाती हूं, तुम भी डेट पर जाओ” और “आई ने कहा यू से, यू ने कहा लव से...” जैसी बातें भी बच्चों के बीच कहे जाने का आरोप है। सबसे गंभीर आरोप उस कथित धमकी को लेकर है, जिसमें शिक्षिका ने कहा—“मैंने पांच मर्डर किए हैं, तुम्हारा भी मर्डर कर दूंगी, मेरी फ्रेंड पुलिस इंस्पेक्टर है, इसलिए मुझ पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।” एक और जहां सरकार बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिए जाने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर मिडिल स्कूल के बच्चों को इस तरह की शिक्षा दिया जाना शिक्षा विभाग पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। बच्चों से अश्लील संवाद और धमकी दिए जाने का मामला जब अभिभावकों तक पहुंचा तो पालक संघ के पदाधिकारियों और बच्चों ने प्राचार्य के सामने शिकायत रखी। प्राचार्य ने बच्चों से जानकारी ली और लिखित शिकायत भी प्राप्त की। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के खिलाफ पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। यहां तक कि निलंबन आदेश लेने से इंकार करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं शिक्षिका भावना शर्मा ने आरोपों को साजिश बताया है। उनका कहना है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर आरोप सही हैं तो बच्चों के सामने ऐसी भाषा और धमकी देने वाली शिक्षिका पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई क्यों? और अगर आरोप गलत हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच कब होगी?0
0
Report
पीडीए चौपाल में सपा नेता राजेश निषाद को सिक्कों से तौला,समर्थको ने जताया उत्साह
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज। क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहां में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सपा नेता राजेश निषाद के प्रति समर्थकों ने अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित करते हुए उन्हें तराजू पर सिक्कों से तौला। समर्थकों के इस सम्मान से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और शोषित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन चौपालों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। पीडीए के तहत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी दिलाने के लिए पार्टी लगातार जनसंपर्क कर रही है। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता राजेश निषाद ने भाजपा सरकार पर निषाद समाज की उपेक्षा और शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को उनकी जनसंख्या और सामाजिक भूमिका के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निषाद समेत सभी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। राजेश निषाद ने कहा कि पीडीए चौपाल के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर कमलेश निषाद, मातादीन निषाद, संजय यादव,परमात्मा निषाद,प्रमोद निषाद,नवमी साहनी,दिलीप गुप्ता,राम केवल निषाद,राम रक्षा निषाद,लालचंद निषाद आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बारिश के कारण कच्चा मकान गिरा; 7 वर्षीय राजा आर्मो की मौत गाड़ासरई में
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदिया टोला में अधिक बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो पिता विश्राम आर्मो की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व एवं पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच एवं आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को शासन की नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए अन्य पात्र योजनाओं एवं दिए जा सकने वाले लाभों की भी जानकारी तैयार की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।0
0
Report
भाजपा नेता आगमन से सड़क जाम, यातायात नियमों के समान पालन की मांग तेज
Bageshwar, Uttarakhand:बैजनाथ मंदिर के पास भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के आगमन के दौरान सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम लगने का मामला चर्चा में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि यातायात नियमों का पालन आम नागरिकों और राजनीतिक नेताओं के लिए समान रूप से होना चाहिए। लोगोंने कहा कि यदि सड़क पर खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस या किसी आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं मिलता तो स्थिति गंभीर हो सकती है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यातायात पुलिस और प्रशासन से ऐसे मामलों में समान रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।0
0
Report
नागरिक सुरक्षा भर्ती: तैराकी परीक्षण के दौरान अभ्यर्थी अचेत, टोंक अस्पताल पहुंचा
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक नागरिक सुरक्षा परीक्षण भर्ती का तीसरा दिन taैराकी परीक्षण के दौरान अभ्यर्थी हुआ अचेत देवली के डाबरकलां निवासी बृजेश गुर्जर पुत्र रामराज गुर्जर हुआ अचेत मौके से एम्बुलेंस द्वारा पीपलू सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रेफर किया गया0
0
Report
Advertisement
